भारतीय नौसेना में नाविकों की भर्ती की पूरी जानकारी | Indian Navy Sailors Recruitment Full Information in Hindi
यह लेख उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिनका सपना भारतीय नौसेना में भर्ती होना है। भारतीय नौसेना में भर्ती होना एक गर्व की बात है। हर किसी का कोई ना कोई सपना होता है, लेकिन नौसेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का गौरव हर किसी को नही मिलता। भारतीय नौसेना Three Dimensional Force है जो जल, वायु और स्थल तीनों जगहों से दुश्मन को मार गिराने में सक्षम है। भारतीय नौ सेना के पास लड़ाकू जहाज़, पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान, और कमांडो फ़ोर्स(MARCOS) भी है। आज हम इस लेख के माध्यम से भारतीय नौसेना में नाविकों की होने वाली भर्तियों के बारे में जानेंगे। हमारी पूरी कोशिश रही है कि आपको नौसेना में भर्ती की सारी जानकारी मिले। बहुत से नौजवान गूगल पर सर्च करते है- नौसेना में कैसे भर्ती हों, नौसेना में नौकरी कैसे मिलेगी, नेवी में कैसे भर्ती हों, Navy me kaise bharti ho, Navy job kaise milegi, Indian Navy me kaise bharti ho, Indian Navy me jane ke liye kya karna chahiye
![]() |
भारतीय नौसेना में नाविकों की भर्ती की पूरी जानकारी | Indian Navy Sailors Recruitment Full Information in Hindi |
भारतीय नौसेना युद्ध के अलावा भी अहम भूमिका निभाता है। भारत बहुत बड़ा भाग समुद्र से मिलता है और 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर से अधिक का एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) है जिसका देखभाल करना नौसेना का कर्तव्य है। इसके अलावा हमारे राष्ट्रीय व्यापार जो समुद्री मार्गों द्वारा किया जाता है, उनको भी सुरक्षा देना भारतीय नौसेना के काम है। भारतीय नौसेना संकट और प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, भूकंप इत्यादि के समय बचाव और राहत कार्यों के लिए भी बुलाया जाता है।
नाविकों की विभिन्न प्रविष्टियां | Various Sailors Entries
अर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA):- इस प्रविष्टि में भर्ती होने पर आपको इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, एविएशन(Aviation) या शिपराइट(Shipwright) में से कोई भी एक ब्रांच मिल सकती है। अर्टिफिसर अप्रेंटिस की मुख्य कर्तव्य टेक्निकल कार्यों से संबंधित होता है।
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR):- अगर आप सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट प्रविष्टि में भर्ती होते है तो इसमें बहुत सारी ब्रांच होती है जैसे Seaman, Engineering, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, Logistics, Aviation इत्यादि। इनमें से कोई भी एक ब्रांच मिल सकती है आपको। सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट का मुख्य कर्तव्य जनरल ड्यूटी है।
मैट्रिक रिक्रूट (MR):- मैट्रिक रिक्रूट प्रविष्टि में नाविक के पेशे के आधार पर तीन ब्रांचों में बाँटा गया है-
शेफ - शेफ का मुख्य काम नाविकों और अधिकारियों के लिए खाना बनाना है। इसके अलावा, इन्हें नौसेना की आवश्यकता के अनुसार अन्य कर्तव्यों को भी आवंटित किया जाएगा।
स्टीवर्ड - स्टीवर्ड का मुख्य कर्तव्य अधिकारियों को भोजन परोसना है। इसके अलावा, अधिकारी मेस की साफ-सफाई, रख-रखाव इत्यादि भी है।
हाइजिनिस्ट - इनका मुख्य उद्देश्य वाश-रूम, शावर-रूम की साफ-सफाई करना है।
म्यूजिशियन (Musician): म्यूजिशियन का मुख्य कर्तव्य परेड, फ्यूनरल, या किसी आयोजन पर म्यूज़िकल बैंड बजाना होता है।
खेल कोटा (Sports quota):- खेल कोटे प्रविष्टि से भर्ती हुए नाविकों को नौसेना की तरफ से अपना व्यक्तिगत खेल खेलना है। जैसे, अगर कोई उम्मीदवार फुटबॉल खेल कोटे से भर्ती होता है तो उसे नौसेना की तरफ से फुटबॉल मुकाबले खेलने पड़ते है। नौसेना खेल कोटा से भर्ती हुए नाविकों को सेना, राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय ट्रॉफियां जितने का मौका भी मिलता है।
यह भी पढ़ें:-
भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी
UPPCL में जूनियर इंजीनियर भर्ती की जानकारी
भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें
नौसेना में SSR क्या होता है, SSR में कैसे भर्ती हों
यांत्रिक भर्ती क्या है, इंडियन कोस्ट गार्ड में यांत्रिक कैसे बनें
आवेदन पत्र | Application Form | Navy ka form Kaise Bhare
भारतीय नौसेना पूरे देश मे 31 जगहों से उम्मीदवारों को भर्ती करा रही है। भारतीय नौसेना में आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA), सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR), मैट्रिक रिक्रूट (MR), Musician (MUS), और स्पोर्ट्स एंट्री (Sports Entry) की भर्ती के लिए विज्ञापन, रोज़गार समाचार में और सभी प्रमुख राष्ट्रीय / क्षेत्रीय समाचार पत्रों में दिसंबर / जनवरी और जून / जुलाई में प्रकाशित होते हैं। आजकल आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना शुरू हो गया है। यदि आप एक से अधिक प्रकार के प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना पड़ेगा। आप नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in से आवेदन कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता | Educational Qualification | Indian Navy ke liye Qualification
अर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA):- अर्टिफिसर अप्रेंटिस प्रविष्टि में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और भौतिक विज्ञान के साथ (कम से कम एक विषय रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान से भी) कुल 60% या उससे अधिक अंकों के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR): सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट प्रविष्टि में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और भौतिक विज्ञान के साथ (कम से कम एक विषय रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान से भी) 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
मैट्रिक रिक्रूट (MR):- मैट्रिक रिक्रूट प्रविष्टि में आवेदन करने वाले उम्मीदवार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन मैट्रिक परीक्षा / 10 वीं कक्षा / एसएसएलसी उत्तीर्ण होना चाहिए।
म्यूजिशियन (Musician): म्यूजिशियन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पश्चिमी संकेतन, संगीत के सिद्धांत का ज्ञान और उनके संगीत वाद्ययंत्र में दक्षता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय और पश्चिमी मूल दोनों के स्ट्रिंग / की-बोर्ड / वुडविंड / ब्रास / इत्यादि बजाने में दक्षता होनी चाहिए।
परीक्षा पैटर्न | Exam Pattern
नाविक AA/SSR का परीक्षा पैटर्न -
★ प्रश्न पत्र दो भाषाओं(अंग्रेजी और हिंदी) में होता है जो 4 वर्गों में विभाजित होता है, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता(General Awareness)।
★ सभी वर्गों में 25 प्रश्न होते हैं जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। इस तरह कुल 100 प्रश्न होते है।
★ प्रश्नपत्र 10+2 पर आधारित होगा।
★ उम्मीदवार को प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट मिलेगा।
★ ये बताना ज़रूरी है कि उम्मीदवारों को सभी वर्गों में और कुल मिलाकर पास होना आवश्यक है।
★ यह जानना भी जरूरी है कि गलत उत्तर के लिए प्रश्न को दिए गए अंकों में से एक चौथाई (0.25) दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
मैट्रिक रिक्रूट (MR) का परीक्षा पैटर्न -
★ प्रश्न पत्र दो भाषाओं(अंग्रेजी और हिंदी) में होता है जो 2 वर्गों में विभाजित होता है, विज्ञान और गणित, सामान्य ज्ञान।
★ प्रश्न पत्र में कुल 25 प्रश्न होते हैं जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। प्रश्न पत्र मैट्रिक/10वीं पर आधारित होगा।
★ उम्मीदवार को प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 30 मिनट मिलेगा।
★ ये बताना ज़रूरी है कि उम्मीदवारों को सभी वर्गों में और कुल मिलाकर पास होना आवश्यक है।
फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट | Physical Fitness Test
जो उम्मीदवार AA, SSR, MR, म्यूजिशियन, स्पोर्ट्स कोटा की परीक्षा पास कर लेते है, उन उम्मीदवारों Physical Fitness Test(पीएफटी) देना होता है। तो आइये जानते है पीएफटी में क्या-क्या होता है:-
■ 1.6 किलोमीटर की दौड़:- 1.6 किलोमीटर की दौड़ को उम्मीदवार को 7 मिनट में पूरी करनी है।
■ 20 स्क्वाट्स (उठक-बैठक)
■ 10 (पुश-अप्स)
शारीरिक दक्षता | Physical Eligibility
जो उम्मीदवार पीएफटी पास कर लेते है, उन उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता तथा मेडिकल होता है। शारीरिक दक्षता की निम्न शर्तें है जो हर एक उम्मीदवार को पास करना होता है।
■ Height (उचांई) – पुरुषों के लिए Height 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
■ Eyesight (व्यक्ति की देखने की योग्यता) – 6/6
■ Chest Expansion (छाती विस्तार) – छाती का विस्तार न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। यह प्रकिया छाती में साँस भरकर किया जाता है।
मेरिट लिस्ट | Merit List
जो उम्मीदवार परीक्षा, फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट, और मेडिकल पास कर लेते है वो नौसेना हेडक्वाटर द्वारा निर्धारित मेरिट लिस्ट का इंतजार करते है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उनका प्रशिक्षण होता है।
प्रशिक्षण | Training | Indian Navy Training
नौसेना सभी प्रविष्टि के नाविकों की ट्रेनिंग तीन चरणों में होता है:-
- बुनियादी प्रशिक्षण (Basic Training)
- Afloat Training
- पेशेवर प्रशिक्षण (Professional Training)
बुनियादी प्रशिक्षण (Basic Training):- सभी नाविकों का बुनियादी प्रशिक्षण चिल्का (ओड़ीसा) में होता है। यहां पर नाविकों को परेड, नौसेना की मौलिक जानकारी, तैराकी इत्यादि का प्रशिक्षण होता है।
Afloat Training :- बुनियादी प्रशिक्षण खत्म होने के बाद नाविकों को अलग-अलग युद्ध-पोत में Afloat Training के लिए भेजा जाता है।
पेशेवर प्रशिक्षण (Professional Training) :- Afloat Training के बाद नाविकों को नौसेना के पेशेवर प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग Professional School भेजे जाते है।
नौसेना के नाविकों का वेतन भत्ता | Pay Allowance of Naval Sailors | Indian Navy Ranks
नौसेना में नाविकों का Sea II (सीमैन II) रैंक से Master Chief Petty Officer I तक प्रमोशन होता है। नौसेना के नाविकों को 5200 रु/प्रतिमाह सैन्य भत्ता भी मिलता है। Sea II रैंक के नाविक का वेतन pay matrix में 3rd लेवल से शुरुआत होती है और सबसे वरिष्ठ नाविक Master Chief Petty Officer I का वेतन 8th लेवल में आता है।
उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। कृपया कमेंट में ज़रूर बताएं। अगर अब भी आपको कुछ जानना है तो कमेंट में पूछ सकते हैं। अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें और हमशे सोशल मीडिया पर जुड़े रहे।
यह भी पढ़ें:-
NDA में ऑफिसर कैसे बनें
UPPCL में TG2 टेक्नीशियन कैसे बने
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस बीएससी(नर्सिंग) कोर्स क्या है
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की पूरी जानकारी
जूनियर इंजीनियर क्या है
Post a Comment