मौसम और जलवायु संबंधित जानकारी | Weather and Climate Related Knowledge in Hindi
इस लेख में मौसम और जलवायु (Weather and Climate) से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है, जो अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यह लेख एसएससी(SSC), यूपीएससी(UPSC), राज्य पीएससी(State PSC), रेलवे(Railway), पीएसयू(PSU) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
![]() |
मौसम और जलवायु संबंधित जानकारी | Weather and Climate Related Knowledge in Hindi |
➣ 'थोड़े समय के लिए किसी स्थान की वायुमण्डलीय अवस्थाओं का कुल योग ही वहाँ का मौसम होता है', मौसम की यह परिभाषा किन्होंने दी है → फिंच और ट्विार्था
➣ 'जलवायु का प्रादेशिक वर्गीकरण वास्तव में सुविधा का वर्गीकरण होता है', किसने कहा है → मॉकहाउस➣ भूपटल पर ताप के वितरण के आधार पर ताप कटिबंधों में विभाजन वर्गीकरण किन्होंने प्रस्तुत किया → ग्रीन तथा सूपन
➣ हवाओं के आधार पर जलवायु का वर्गीकरण किस भूगोलवेत्ता द्वारा निर्मित है → डब्ल्यू. एम. डेविस
➣ कोपेन के जलवायु वितरण से संबद्ध जहाँ वर्ष भर वर्षा हो, तापांतर बिल्कुल नहीं होता है तथा शुष्कता का अभाव है, क्या संकेताक्षर है → Af
➣ इसे मानसूनी जलवायु भी कहते हैं। यहाँ वर्षा अधिक होने से वन अधिक मिलते हैं। यहाँ एक लघु शुष्क ऋतु भी पाई जाती है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → Am
➣ इसे उष्ण कटिबंधीय सवाना जलवायु भी कहते हैं। इस भाग में शीत ऋतु शुष्क होती है। वर्षभर तापमान ऊँचा रहता है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → AW
➣ कोपेन ने स्टेपी प्रदेश को किस संकेताक्षर से स्पष्ट किया है → BS
➣ कोपेन ने मरुस्थलीय प्रदेश को किस संकेताक्षर से स्पष्ट किया है → BW
➣ वर्षा पूरे वर्ष होती है। इसे आर्द्र मेसोथर्मल जलवायु भी कहते हैं। इस हेतु क्या संकेताक्षर है → Cf
➣ ग्रीष्म ऋतु बिल्कुल शुष्क होती है, इस हेतु क्या संकेताक्षर है → Cs
➣ शीतकाल शुष्क रहता है। शीतकाल के शुष्कतम महीने की अपेक्षा ग्रीष्मकाल के सबसे आर्द्र महीने में दस गुनी वर्षा होती है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → Sw
➣ आर्द्र क्षेत्र जहाँ शुष्क ऋतु नहीं होती है तथा वर्षा वर्षभर होती रहती है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → Df
➣ जहाँ शीत ऋतु शुष्क होती है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → Dw
➣ टुण्ड्रा जलवायु या ध्रुवीय उपखंड वर्ष के सबसे उष्ण महीने का तापमान 10°C से कम तथा 0°C से अधिक रहता है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → ET
➣ सतत हिमाच्छादित प्रदेश सारा धरातल हिमाच्छादित रहता है। सभी महीने का तापमान 0°C से कम होता है, से संबद्ध संकेताक्षर क्या है → EF
➣ कोपेन की भाँति किसने यह माना कि वनस्पति जलवायु की सूचक होती है → थार्नवेट
➣ किसने कोपेन के वर्गीकरण में संशोधन करके यह वर्गीकरण प्रस्तुत किया, जिसमें आनुभविक तथा जननिक वर्गीकरणों का समावेश पाया जाता है → ट्रिवार्था
➣ संसार की जलवायु को कितने प्रमुख जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है → 12
➣ भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश भूमध्य रेखा के किन अक्षांशों में विस्तृत है → 5-10° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश
➣ भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक तापमान कितना रहता है → 27°C
➣ भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में वार्षिक वर्षा की मात्रा कितनी होती है → 200 सेमी से अधिक
➣ यहाँ की वर्षा की प्रमुख विशेषता कौन-सी है → तड़ित झंझा के साथ वर्षा
➣ मानसूनी जलवायु प्रदेश का विस्तार विषुवत रेखा के दोनों ओर कितने अक्षांशों के मध्य पाया जाता है → 5-30° अक्षांश
➣ मानसूनी जलवायु प्रदेश का वार्षिक तापान्तर कितना रहता है → 2°-11°C के बीच
➣ मानसूनी जलवायु प्रदेश का वर्षाकाल में तापमान कितना रहता है → 27°C-29°C
➣ मानसूनी जलवायु प्रदेश पर वर्षा कितने सेमी होती है → 40-200 सेमी
➣ सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश भूमध्य रेखा के दोनों ओर किस अक्षांश तक पाया जाता है → 5 या 10° से लेकर 15° या 20° तक
➣ सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश वार्षिक तापान्तर कितना रहता है → 3°-8°C के बीच
➣ सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश को अन्य किस नाम से जाना जाता है → सूडान तुल्य जलवायु
➣ सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश में कितना तापमान पाया जाता है → 20°C-30°C
➣ सवाना प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 100-150 सेमी के बीच
➣ उष्ण कटिबंधीय शुष्क रेगिस्तानी जलवायु को अन्य किस नाम से जानते हैं → सहारा तुल्य जलवायु
➣ सहारा तुल्य जलवायु प्रदेश कितने अक्षांशों के बीच भूमध्य रेखा के दोनों ओर महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में स्थित है → 15-30°
➣ सहारा तुल्य जलवायु प्रदेश में ग्रीष्म का औसत तापमान कितना रहता है → 30° से 35° के बीच
➣ सहारा तुल्य जलवायु प्रदेश में दोपहर के समय तापमान कितना रहता है → 40°-48°C
➣ सहारा तुल्य जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितने सेमी होती है → 25 से 37.5 सेमी
➣ उपोष्ण कटिबंधीय ग्रीष्म जलवायु प्रदेश को अन्य क्या नाम दिया गया है → रुमसागरीय जलवायु प्रदेश
➣ उपोष्ण कटिबंधीय ग्रीष्म जलवायु प्रदेश पृथ्वी के कुल कितने प्रतिशत भाग पर है → 1.7%
➣ उपोष्ण कटिबंधीय ग्रीष्म पर वार्षिक वर्षा का औसत कितना होता है → 37-75 सेमी के बीच
➣ चीन तुल्य जलवायु प्रदेश को अन्य किस नाम से जाना जाता है → आद्र उपोष्ण जलवायु प्रदेश
➣ चीन तुल्य जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 75-150 सेमी
➣ पम्पाज तथा उरुग्वे घास के मैदान कहाँ स्थित हैं → अर्जेन्टीना
➣ मध्य अक्षांशीय स्टेपी जलवायु का विस्तार कहाँ पाया जाता है → शीतोष्ण घास प्रदेश
➣ कहाँ पर शीतोष्ण घास प्रदेश स्टेपी कहलाते हैं → यूरेशिया
➣ स्टेपी घास प्रदेश की जलवायु वाले विभिन्न क्षेत्रों की औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 250-750 मिमी
➣ पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु प्रदेश में वर्षा की औसत मात्रा कितनी हैं → 140 सेमी
➣ प्रेयरी प्रकार के जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 40-70 सेमी
➣ सेण्टलॉरेन्स तुल्य जलवायु को अन्य क्या नाम दिया गया है → सेण्टलॉरेन्स जलवायु प्रदेश
➣ सेण्टलॉरेन्स जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 75-100 सेमी
➣ टेगा तुल्य जलवायु प्रदेश में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है → 370-600 मिमी
➣ टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश की धरातलीय सतह वर्ष के कितने महीने हिमाच्छादित रहती हैं → 7-8 महीने
➣ विषुवतीय वर्षा वन वाला कौन-सा जलवायु प्रदेश है → भूमध्य रेखीय
➣ मानसूनी वन वाला कौन-सा जलवायु प्रदेश है → उष्ण जोन
➣ भूमध्यरेखीय वन वाला कौन-सा जलवायु प्रदेश है → उपोष्ण कटिबंधी जोन
हमारी हमेशा कोशिश रही है कि पाठकों को सभी विषयों के महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराए। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हिंदी भाषा में करने के लिए हमसे जुड़े रहें। इस जानकारी को अपने दोस्तों से ज़रूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें:-
विश्व भूगोल संबंधित जानकारी
पृथ्वी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
वायुमण्डल संबंधित जानकारी
स्थलमण्डल से संबंधित जानकारी
अंतरराष्ट्रीय परिवहन एवं संचार संबंधित जानकारी
प्राकृतिक संसाधन एवं उद्योग संबंधित जानकारी
विश्व के महाद्वीप संबंधित जानकारी
प्रमुख भौगोलिक खोज संबंधित जानकारी
प्रमुख भौगोलिक उपनाम संबंधित जानकारी
जनसंख्या तथा मानव विविधताएँ संबंधित जानकारी
Post a Comment