इंडियन नेवी AA परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Indian Navy AA Recruitment Exam Tips in Hindi
नमस्कार दोस्तों Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय नौसेना में AA (Artificer Apprentice) प्रविष्टि की परीक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किया गया है। नौसेना में नाविकों की भर्ती की विभिन्न प्रविष्टि है, जिनमें से AA (आर्टिफीसर अप्रेंटिस) भी एक प्रविष्टि है। भारतीय नौसेना 12वीं पास नौजवानों को करियर बनाने के लिए बेहद सुनहरा अवसर देती है। बहुत से नौजवानों का सपना होता है कि भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना परंतु उचित मार्गदर्शन के बिना सफल नहीं हो पाते है। इस आर्टिकल में आर्टिफीसर अप्रेंटिस भर्ती की परीक्षा का पाठ्यक्रम के साथ-साथ सभी विषयों की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के टिप्स दिए गए हैं। किसी भी परीक्षा की उत्तीर्ण होने के लिए लगन और अपने ऊपर विश्वास की जरूरत होती है। जब भी आपके दिमाग में परीक्षा को लेकर नकारात्मक विचार आए तो कबीर दास जी का यह दोहा अपने मन में दोहराए- "करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान । रसरी आवत-जात के, सिल पर परत निशान ।।" इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नकारात्मक विचार खत्म हो जाएगा।
![]() |
इंडियन नेवी AA परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Indian Navy AA Recruitment Exam Tips in Hindi |
नौसेना AA भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता | Navy AA Recruitment Educational Qualification
अर्टिफिसर अप्रेंटिस प्रविष्टि में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और भौतिक विज्ञान के साथ (कम से कम एक विषय रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान से भी) कुल 60% या उससे अधिक अंकों के साथ 10+2 परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़े:-
भारतीय नौसेना में नाविकों की भर्ती की पूरी जानकारी
नौसेना में SSR क्या होता है, SSR में कैसे भर्ती हों
नौसेना AA भर्ती परीक्षा का पैटर्न | Navy AA Recruitment Exam Pattern
● प्रश्न पत्र दो भाषाओं(अंग्रेजी और हिंदी) में होता है जो 4 वर्गों में विभाजित होता है, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता(General Awareness)।
● सभी वर्गों में 25 प्रश्न होते हैं जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। इस तरह कुल 100 प्रश्न होते है।
● प्रश्नपत्र 10+2 पर आधारित होगा।
● उम्मीदवार को प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 60 मिनट मिलेगा।
● ये बताना ज़रूरी है कि उम्मीदवारों को सभी वर्गों में और कुल मिलाकर पास होना आवश्यक है।
● यह जानना भी जरूरी है कि गलत उत्तर के लिए प्रश्न को दिए गए अंकों में से एक चौथाई (0.25) दंड के रूप में काट लिया जाएगा।
नौसेना AA भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम | Navy AA Recruitment Exam Syllabus
अंग्रेजी(English) - Passage, Preposition, Correction of sentences, Change active to passive/passive to active voice, Verbs/Tense/Non- Finites, Punctuation, Substituting phrasal verbs for expression, Synonyms, and Antonyms, Meanings of difficult words, Use of adjective, Compound preposition, Determiners (use of a, the, any, etc), Use of pronouns.
विज्ञान (Science) - फिजिकल वर्ल्ड और मापन, गतिकी, गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, कणों और कठोर पदार्थ की गति, ठोस और तरल पदार्थ, ऊष्मप्रवैगिकी, ऑसिलेशन, तरंगें, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, विद्युत धारा, धारा और चुंबकत्व के चुंबकीय प्रभाव, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण और प्रत्यावर्ती धारा, विद्युत चुम्बकीय तरंगें, प्रकाशिकी, दोहरे प्रकृति के पदार्थ और विकिरण, परमाणु नाभिक / ठोस और अर्ध-संचालक उपकरण, संचार के सिद्धांत, धातु और अधातु, कार्बनिक रसायन, खाद्य, पोषण और स्वास्थ्य, शरीर विज्ञान और मानव रोग, कंप्यूटर विज्ञान
गणित (Mathematics)- त्रिकोणमिति, निर्देशांक, लघुगणक, क्रमपरिवर्तन और युग्म, वृत, एक्सपोनेंशियल और लघुगणक श्रृंखला, सांख्यिकी, Function, Limits and Continuity, ज्यामिति, चतुष्कोण समीकरण, द्विपद प्रमेय, Definite Integrals, Relations and Functions, Complex Number, अनुक्रम और श्रृंखला, Cartesian System of Rectangular, शंकु अनुभाग, वैक्टर, Set and Set Theory, Introduction to Three-Dimensional Geometry, Probability, Differentiation, मैट्रिक्स
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)- भूगोल: मिट्टी, नदियां पर्वत, बंदरगाह, अंतर्देशीय हारबर्स, स्वतंत्रता आंदोलन, विरासत और कला, नृत्य, इतिहास, भाषा, राजधानी और मुद्राएं, भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, संस्कृति और धर्म, खेल: चैंपियनशिप / विजेताओं के नाम/ खेल शब्दावली / खिलाड़ियों की संख्या, रक्षा, युद्ध और पड़ोसी देश, करंट अफेयर्स, विभिन्न खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार और लेखक, राष्ट्रीय:-पशु/पक्षी/खेल/फूल/राष्ट्रगान/ गीत/झंडा/ स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व, कॉमन नाम, पूर्ण रूप, और संकेताक्षर
नौसेना AA भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Navy AA Recruitment Exam Preparation Tips
अंग्रेजी की तैयारी:- अंग्रेजी खंड के अधिकतर प्रश्न व्याकरण से होते है। आपने व्याकरण यानि कि Grammar 12वीं से पहले भी पढ़ा होगा। यह प्रश्न बहुत सी साधारण होते है। आप ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश ग्रामर क़िताब से आसानी से व्याकरण की तैयारी कर सकते है। साथ ही साथ आपको रोज़ाना एक नया अंग्रेजी का शब्द याद करना है। याद करने के लिए आप रोज़ाना डिक्शनरी में से एक अंग्रेजी का शब्द अपनी डायरी में लिखें। यदि आप किसी कोचिंग क्लास नही लेते है तो यूट्यूब पर वीडियो देखकर भी अंग्रेजी व्याकरण का अभ्यास कर सकते है। रोज़ाना अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ना चाहिए। अंग्रेजी अखबार पढ़ने से कई फायदे होते हैं जैसे अंग्रेजी शब्दावली, नए अंग्रेजी शब्दों की जानकारी, व्याकरण और सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स की भी तैयारी हो जाती है। आप ऑनलाइन अंग्रेजी मॉक टेस्ट पेपर से भी अभ्यास कर सकते है।
विज्ञान की तैयारी:- विज्ञान खंड के अधिकतर प्रश्न 9वीं और 10वीं स्टैंडर्ड के होते है। यदि अपने 9वीं तथा 10वीं कक्षा में विज्ञान अच्छे से पढ़ा है तो आपके लिए विज्ञान खंड में कोई समस्या नहीं आएगी। विज्ञान की तैयारी के लिए आप थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दे, न्यूमेरिकल नहीं पूछे जाते है। SSR की परीक्षा के विज्ञान खंड की तैयारी 2 से 3 महीने पहले से शुरू करनी चाहिए। इसके लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान विषय से रोज़ाना एक अध्याय पढ़ना चाहिए। महत्वपूर्ण जानकारियों का नोट्स बना ले। विज्ञान के पाठ्यक्रम को यूट्यूब से वीडियो देखकर नोट्स बना ले और ऑनलाइन मॉक टेस्ट पेपर से भी अभ्यास कर सकते है। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र से अभ्यास करें।
गणित की तैयारी:- गणित खंड में प्रश्न ज्यादातर 12वीं कक्षा से आते है। इसके लिए बहुत ही अभ्यास की ज़रूरत है। गणित की तैयारी पाठ्यक्रम के अनुसार करें। जब भी आपके पास खाली समय होता है या फिर स्कूल में समय मिले तो उसका सदुपयोग करें। यह खाली समय गणित की तैयारी के लिए बहुत अनुकूल होता है। कैलकुलस और इंटीग्रल के प्रश्नों की तैयारी पर ज्यादा ध्यान दे। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र से अभ्यास करें। उदाहरणों को भी सॉल्व करें।
सामान्य ज्ञान तैयारी:- सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स, प्रतियोगिता दर्पण, समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनल इत्यादि की मदद ले सकते है। जैसा कि आप जानते है कि सामान्य ज्ञान (General Knowledge) की क्लासेस स्कूलों में नही होती है। इसकी तैयारी खुद से करनी होती है। वैसे तो सामान्य ज्ञान बहुत ही बड़ा विषय है, लेकिन आप पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करें। कुछ प्रश्न रीजनिंग से भी होते है, इसके लिए आपको अभ्यास करना पड़ेगा। रीजनिंग अध्याय के लिए कोचिंग संस्था की मदद ले सकते है। करंट अफेयर्स की तैयारी यूट्यूब से भी कर सकते है। आज कल करंट अफेयर्स के वीडियो यूट्यूब पर रोज़ाना विभिन्न चैनलों पर शेयर किए जाते है।
इसे भी पढ़े:-
भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें
NDA में ऑफिसर कैसे बनें
उम्मीद है "नेवी AA परीक्षा की तैयारी कैसे करें" जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो कमेंट में पूछ सकते है।
Post a Comment