NDA में ऑफिसर कैसे बनें
नमस्कार मित्रों, EXAMS TIPS HINDI वेबसाइट में आपका स्वागत है। सबसे पहले तो मैं आपको यह बता दूँ की NDA का मतलब National Defence Academy होता है यानि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी। यह भारतीय सेना से संबंधित अकादमी है जो नौजवानों को एक उत्तम सेना का अधिकारी बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कुछ नौजवानों का सपना होता है NDA में जॉइन होकर देश की सेवा करना और एक अच्छा कॅरियर बनाना, परंतु सही मार्गदर्शन के बिना यह संभव नही हो पाता है। NDA 12वीं समकक्ष या उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी भी जॉइन कर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम NDA यानि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के बारे में सारी जानकारी जैसे NDA क्या है, NDA कैसे जॉइन हो, NDA जॉइन करने का मानदंड, NDA की तैयारी कैसे करें इत्यादि साँझा करेंगे।
NDA क्या है | What is NDA
NDA का पूर्ण प्रपत्र National Defence Academy होता है। NDA के माध्यम से भारत की तीनों सेनाओं थल सेना, नौसेना, वायुसेना में अधिकारियों की भर्ती होती है। NDA से चुनें हुए अधिकारी आज देश की तीनों प्रमुख सेनाओं का नेतृत्व कर रहें है।
NDA की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार कराया जाता है। जो अभ्यर्थी NDA के लिए आवेदन करते है, वो आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में से किसी एक को चुनते है।
![]() |
NDA में ऑफिसर कैसे बनें |
NDA कैसे जॉइन करें | How to join NDA
NDA की परीक्षा के आवेदन की अधिसूचना UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष दो बार जून और दिसम्बर में रोज़गार समाचार पत्रों, रोज़गार न्यूज़ वेबसाइटों, और UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ से आप प्राप्त कर सकते है। NDA जॉइन करने के लिए अभ्यर्थियों का सबसे पहले परीक्षा होती है, इसके बाद SSB (Service Selection Board) साक्षात्कार होता है। जो अभ्यर्थी परीक्षा और साक्षात्कार दोनों पास हो जाते है उनका शारीरिक और स्वास्थ्य परीक्षण होता है।
यह भी पढ़ें:-
यह भी पढ़ें:-
भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें
नौसेना में SSR क्या होता है, SSR में कैसे भर्ती हों
NDA जॉइन के लिए शैक्षणिक योग्यता | Educational Qualification to Join NDA
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता : - राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी कैडर के लिए उम्मीदवार को राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वीं कक्षा या 10+2 पैटर्न स्कूल शिक्षा या समकक्ष समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की वायु सेना, नौसेना और भारतीय नौसेना अकादमी(NA) में 10+2 कैडेट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता : - राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की वायु सेना, नौसेना और भारतीय नौसेना अकादमी(NA) में 10+2 कैडेट भर्ती के लिए उम्मीदवार को राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त 12 वीं कक्षा या 10+2 पैटर्न स्कूल शिक्षा या समकक्ष परीक्षा गणित और भौतिक विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। जो उम्मीदवार 12 वीं कक्षा या 10+2 पैटर्न स्कूल शिक्षा या समकक्ष परीक्षा दे रहें है, वो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
NDA के लिए राष्ट्रीयता (Nationality for NDA):- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता निम्न में से होनी चाहिए-
- भारत का नागरिक, या
- भूटान का या
- नेपाल का या
- 1 जनवरी 1962 से पहले भारत स्थायी रूप से बसने आए तिब्बती शरणार्थी या
- भारतीय मूल का व्यक्ति, जो पाकिस्तान, म्यामांर श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, संयुक्त राज्य तंजानिया गणराज्य, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादे से आए हो।
श्रेणियों b, c, d और e से संबंधित उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाण पत्र होना चाहिए। NDA के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अविवाहित होने चाहिए।
Age Limit for NDA (NDA के लिए आयु सीमा)
NDA परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 16.5 से 19 वर्ष के बीच होना चाहिए।
एनडीए के लिए शारीरिक दक्षता और चिकित्सा मानक | Physical Ability and Medical Standard for NDA
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट होने चाहिए और किसी प्रकार का शारीरिक विकार नही होना चाहिए जिससे कि सेना में अपने कर्तव्य करने में सक्षम ना हो सकें। NDA के लिए आवेदन करने के लिए निम्न शारीरिक दक्षता होनी चाहिए-
ऊंचाई:- NDA परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी है। वायु सेना कैडर के लिए आवेदक की ऊंचाई न्यूनतम 162.5 सेमी होनी चाहिए। जो उम्मीदवार गोरखा और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की पहाड़ियों, गढ़वाल और कुमाऊँ से संबंधित है, उनके लिए ऊंचाई में 5 सेमी की छूट है। लक्षद्वीप के उम्मीदवारों को न्यूनतम ऊंचाई में 2 सेमी की छूट है।
वज़न:- NDA के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का वज़न, ऊंचाई के अनुसार थल सेना और वायुसेना के लिए समान है जो नीचे तालिका में दिया गया है:-
नौसेना कैडर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का वज़न ऊंचाई निम्न होनी चाहिए:-
■ छाती की चौड़ाई- उम्मीदवारों की छाती की चौड़ाई 81 सेंटीमीटर से कम नही होनी चाहिए और छाती का फुलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
■ उम्मीदवार को सुनने में सक्षम होना चाहिए। इसके लिए hearing test होता है, जिसमे उम्मीदवार के कान के पास 610 सेमी की दूरी पर शांत कमरे में फुसफुसाया जाता है, जो उम्मीदवार को स्पष्ट रूप से सुनाई देना चाहिए।
दृष्टि मानक:-
थल सेना के उम्मीदवारों के लिए दृष्टि मानक:-
- अच्छी दृष्टि 6/6 होनी चाहिए
- खराब दृष्टि 6/9 से ज्यादा नही होनी चाहिए
- मायोपिया की सीमा -2.5D
- हाइपरमेट्रोपिया की सीमा +3.5D
- रंग दृष्टि मानक CP III
नौसेना के उम्मीदवारों के लिए दृष्टि मानक:- नौसेना कैडर के लिए उम्मीदवार की दृष्टि मानक निम्न होनी चाहिए:-
- बिना चश्में के साथ 6/6, 6/9
- चश्मे के साथ 6/6, 6/6
- मायोपिया की सीमा 0.75D
- हाइपरमेट्रोपिया की सीमा +1.5D
- बाइनोकुलर विजन III
- रंग धारणा की सीमा I
वायु सेना के लिए दृष्टि मानक:- वायु सेना कैडर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चश्मा नहीं लगा होना चाहिए।
- एक आँख की दृष्टि कम से कम 6/6
- दूसरी आँख की दृष्टि कम से कम 6/9
- हाइपरमेट्रोपिया की सीमा +2.0D
- रंग दृष्टि मानक CP I
NDA के लिए शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण | Physical Fitness Test For NDA
नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को निम्न शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ता है-
- उम्मीदवार को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 15 मिनट में पूरी करनी होगी।
- 3-4 मीटर की रस्सी चढ़नी होगी।
- कम से कम 8 चिन-अप्स
- उम्मीदवार को कम से कम 20 पुश-अप्स और 20 सीट-अप्स करना होगा।
- उम्मीदवार रस्सी कूदने (Skipping) करने में सक्षम होना चाहिए।
NDA परीक्षा का पैटर्न | NDA Exam Pattern
NDA की लिखित परीक्षा होती है, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ट प्रकार के होते है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते है- गणित (Mathematics) और सामान्य योग्यता परीक्षा (General Ability Test)। गणित का पेपर 300 अंक का होता है जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है। सामान्य योग्यता परीक्षा 600 अंक का होता है। इस प्रश्न पत्र के लिए भी 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है। इस प्रकार लिखित परीक्षा 900 अंक का होता है। यह जानना आपको ज़रूरी है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। अगर आप ग़लत उत्तर देते है आपके अंक कट किए जाऐंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं हिंदी और इंग्लिश में होता है।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होते है उन्हें SSB साक्षात्कार के लिए अलग-अलग SSB केंद्रों पर बुलाया जाता है। उम्मीदवार इन वेबसाइटों पर लॉग इन करके अपना एसएसबी केंद्र और साक्षात्कार के दिनांक पता कर सकते है: -
NDA परीक्षा का पाठ्यक्रम | NDA Exam Syllabus
किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उस परीक्षा का पाठ्यक्रम जानना बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते है NDA परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या है-
गणित (300 अंक):- जैसा की आप जान चुके है कि गणित के प्रश्न पत्र में कुल 120 प्रश्न होते है। गणित के प्रश्न पत्र की तैयारी के लिए निम्न पाठ्यक्रम है- 1. बीजगणित, 2. मैट्रिक्स और डेटर्मिनेन्ट्स (Matrix and Determinants), 3. त्रिकोणमिति (Trigonometry), 4. Analytics Geometry of two and three Dimensions, 5. Differential कैलकुलस, 6. इंटीग्रल कैलकुलस, 7. वेक्टर बीजगणित, 8. सांख्यिकी और प्रोबेबिलिटी (Statistics and Probability)
सामान्य योग्यता परीक्षा (600 अंक):- सामान्य योग्यता परीक्षा में कुल दो भाग होते है:- इंग्लिश और सामान्य ज्ञान
भाग-A: इंग्लिश (200 अंक):- व्याकरण (Grammer), व्याकरण के उपयोग, इंग्लिश शब्दावली (English Vocabulary), Comprehension etc.
भाग B: सामान्य ज्ञान (400अंक):- सामान्य ज्ञान भाग में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते है- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल और वर्तमान घटनाएँ।
SSB क्या होता है, SSB की तैयारी कैसे करें:- SSB का फुल फॉर्म Service Selection Board होता है। SSB साक्षात्कार में दो चरण होते है। जो उम्मीदवार प्रथम चरण को पास कर लेते है वही उम्मीदवार सिर्फ दूसरे चरण में प्रवेश कर सकते है। दोनों चरणों को उत्तीर्ण करना ज़रूरी होता है।
प्रथम चरण:- इस चरण में अधिकारी इंटेलिजेंस रेटिंग (Officer Intellegence Rating) शामिल हैं जिसके अंतर्गत Picture Perception & Description Test (PP&DT) होता है।
द्वितीय चरण:- यह चरण लगभग चार दिनों तक चलता है। इस चरण में Interview, Group Testing Officer Tasks, Psychology Tests और Conference सम्मिलित है।
SSB साक्षात्कार बहुत ही कठिन होता है यह एक सामान्य इंटरव्यू से बहुत ही अलग होता है। इस इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों की अधिकारी समान गुणवत्ता देखी जाती है।
NDA परीक्षा की तैयारी कैसे करें | How to Prepare for NDA Exam
■ NDA परीक्षा की तैयारी करने के लिए यह ज़रूरी नही है कि आप NDA कोचिंग संस्था जॉइन करें। आप पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी 11वीं कक्षा से ही शुरू कर दे।
■ गणित की तैयारी आप किसी भी समय कर सकते है, क्योंकि इसके लिए आपको ज्यादा एकाग्रता की ज़रूरत नहीं पड़ती। कभी आप उब जाते है तो गणित के सवाल हल कीजिए।
■ अंग्रेजी की तैयारी के लिए आप इंग्लिश समाचार पत्रों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी vocabulary ठीक हो जाएगी और साथ ही साथ वर्तमान घटनाओं की भी जानकारी हो जाएगी।
■ रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं क्योंकि सुबह के समय में बहुत ही शांति होती है और दिमाग़ भी फ्रेश होता है।
■ आज कल इंटरनेट पर प्रैक्टिस सेट भी उपलब्ध होते है। इनको सॉल्व करने से आपकी स्थिति का पता चलेगा और आपका मनोबल भी बढ़ेगा।
■ SSB की तैयारी के लिए आप कोचिंग संस्थानों को जॉइन कर सकते है। भारत में कई महत्वपूर्ण शहरों में SSB इंटरव्यू की 15-20 दिनों की कोचिंग के लिए संस्थान है।
यह भी पढ़ें:-
यह भी पढ़ें:-
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस बीएससी(नर्सिंग) कोर्स क्या है
भारतीय नौसेना में नाविकों की भर्ती की पूरी जानकारी
भारतीय नौसेना में महिलाओं की भर्ती की पूरी जानकारी
उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपके पास कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट में पूछ सकते है। कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। धन्यवाद
Post a Comment