प्लवन से प्रश्न उत्तर | Floatation Question Answer in Hindi

प्लवन से प्रश्न उत्तर | Floatation Question Answer in Hindi


इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक प्लवन (Floatation) से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। इस अध्याय से अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है, इसलिए इस लेख में उन प्रश्नों को उत्तर सहित दिया गया है।
प्रश्न- द्रव का वह गुण जिसके कारण वह वस्तुओं पर ऊपर की ओर एक बल लगाता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- उत्क्षेप या उत्प्लावक बल
प्रश्न- उत्प्लावक बल वस्तुओं द्वारा हटाए गए द्रव के गुरुत्व केंद्र पर कार्य करता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- उत्प्लावन केंद्र
प्रश्न- आर्किमिडीज का नियम किससे संबंधित है?
उत्तर- प्लवन

प्लवन से प्रश्न उत्तर, Floatation Question Answer in Hindi
प्लवन से प्रश्न उत्तर | Floatation Question Answer in Hindi

प्रश्न- आर्किमिडीज किस देश से संबंधित थे?
उत्तर- ग्रीस से
प्रश्न- घनत्व का सूत्र क्या है?
उत्तर- द्रव्यमान/आयतन
प्रश्न- धनत्व का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर- किलोग्राम/मीटर^3
प्रश्न- वस्तु के घनत्व और 4°C पर पानी के घनत्व के अनुपात को क्या कहते हैं?
उत्तर- आपेक्षिक घनत्व
प्रश्न- आपेक्षिक घनत्व को किससे मापा जाता है?
उत्तर- हाइड्रोमीटर
प्रश्न- नदी के जल की अपेक्षा समुद्र के जल में तैरना क्यों आसान है?
उत्तर- समुद्र के जल का घनत्व अधिक होता है
प्रश्न- जब बर्फ का टुकड़ा पानी पर तैरता है तो उसका कितना भाग पानी से ऊपर रहता है?
उत्तर- कुल आयतन का 1/10 वाँ भाग
प्रश्न- कोई नाव पानी में कब डूब जाएगी?
उत्तर- अपने आयतन के बराबर पानी हटाने पर
प्रश्न- किसी बर्तन में पानी भरा है और उस पर बर्फ तैर रही है, जब बर्फ पूरी तरह पिघल जाएगी तो पात्र में पानी के तल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर- पानी का तला समान रहेगा
प्रश्न- उत्प्लावन केंद्र से जाने वाली उर्ध्व रेखा जिस बिंदु पर वस्तु के गुरुत्व केंद्र से जाने वाली प्रारंभिक उर्ध्व रेखा को काटती है, उस बिंदु को क्या कहते हैं?
उत्तर- मित केंद्र
प्रश्न- तैरने वाली वस्तु के स्थायी संतुलन के लिए प्रमुख शर्ते क्या है?
उत्तर- मित केंद्र गुरुत्व-केंद्र के ऊपर होना चाहिए, वस्तु का गुरुत्व केंद्र तथा हटाए गए द्रव का गुरुत्व केंद्र एक ही ऊर्ध्वाधर रेखा में होना चाहिए
प्रश्न- पारे का हिमांक कितना होता है?
उत्तर- 39℃

यह भी पढ़ें:-

हत्वपूर्ण भौतिक मानक एवं मात्रक संबंधित जानकारी

बल तथा गति संबंधित जानकारी

कार्य, ऊर्जा और शक्ति के प्रश्न उत्तर

गुरुत्वाकर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

दाब से महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

0/Post a Comment/Comments