रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कैसे करें| Indian Railway Group D Recruitment Exam Tips in Hindi
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के टिप्स दिए गए है। यह लेख उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो भारतीय रेलवे में ग्रुप डी में भर्ती होना चाहते है। आपको यहां पर वो सारी जानकारी मिलेगी जिससे आपको इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने में पूरी तरह मदद मिलेगी जैसे कि रेलवे ग्रुप डी के लिए पात्रता, परीक्षा का पैटर्न, परीक्षा पाठ्यक्रम, परीक्षा टिप्स इत्यादि। भारतीय रेलवे 10वीं पास नौजवानों को सरकारी नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर देती है। कुछ नौजवान पढ़ाई में तो अच्छे होते है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाते। यदि आप 10वीं पास है तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। भारतीय रेलवे में अक्सर ग्रुप डी के पदों के लिए भर्ती निकलती रहती है। दोस्तों यह जानना भी आपको आवश्यक है कि ग्रुप डी की नौकरी नॉन-स्किल्ड होती है।
रेलवे ग्रुप डी में भर्ती होने के लिए पात्रता | Railway Group D Recruitment Qualification
दोस्तों भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-
शैक्षणिक योग्यता:- भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
या
यदि आपके पास NCVT/SCVT या समकक्ष से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI है तो आप भी आवेदन कर सकता है। या
अगर किसी उम्मीदवार के पास NCVT द्वारा दी गई राष्ट्रीय अपरेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है तो वो भी रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन कर सकता है।
आयु सीमा:- रेलवे ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 33 होना चाहिए। दोस्तों जो नौजवान अन्य पिछड़ा वर्ग(नॉन-क्रीमी लेयर) से सम्बंध रखते है उन्हें अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट मिलती है। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलती है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों और PwBD को भी अधिकतम आयु में छूट मिलती है।
राष्ट्रीयता:- दोस्तों भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता निम्न में से होनी चाहिए-
a. भारतीय, याb. भूटान का या
c. नेपाल का या
d. 1 जनवरी 1962 से पहले भारत स्थायी रूप से बसने आए तिब्बती शरणार्थी या
e. भारतीय मूल का व्यक्ति, जो म्यामांर, पाकिस्तान, युगांडा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, संयुक्त राज्य तंजानिया गणराज्य, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे और इथियोपिया या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने का इरादे से आए हो।
दोस्तों जो उम्मीदवार b, c, d और e श्रेणियों से संबंधित है, उनके पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अब आपको रेलवे में ग्रुप डी में भर्ती होने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, का पता चल गया होगा। यदि आपके पास बतायी गयी योग्यताएं जैसे कि शैक्षणिक, आयु सीमा, राष्ट्रीयता इत्यादि में से कोई भी कमी है तो आप इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
यह भी पढ़ें:-
भारतीय नौसेना AA भर्ती परीक्षा टिप्स
नेवी SSR परीक्षा टिप्स
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान की तैयारी कैसे करें
UPPCL TG2 परीक्षा के टिप्स
भारतीय रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम | Indian Railway Group D Exam Pattern and Syllabus
दोस्तों किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए उस परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम का जानना बहुत ही ज़रूरी होता है, चाहें वो आईएएस की परीक्षा ही क्यों ना हो। परीक्षा के पाठ्यक्रम से आपको यह पत्ता चलता है कि आपको पढ़ना क्या है। जिससे आप टाइम टेबल बनाकर पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कर सकते है। परीक्षा के पैटर्न की जानकारी का होना भी बहुत ही आवश्यक होता है। इससे परीक्षा में प्रश्न किस प्रकार के होते है, प्रश्न पत्र में कितने भाग होते है, प्रत्येक भाग में कितने प्रश्न होते है, इत्यादि की जानकारी मिलती है। तो आइये जानते है कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम क्या है-
भारतीय रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न | Indian Railway Group D Exam Pattern
भारतीय रेलवे ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है। परीक्षा में ग़लत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग प्रणाली है। प्रत्येक ग़लत उत्तर देने पर ⅓ अंक काट लिए जाते है। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होते है। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको 90 मिनट मिलेंगे। ग्रुप डी की परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता तथा करंट अफेयर्स विषयों से प्रश्न पूछे जाते है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते है। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है-
तो दोस्तों अब आपको परीक्षा का पैटर्न के बारे में पता चल गया होगा। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट में पूछ सकते है।
भारतीय रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पाठ्यक्रम | Indian Railway Group D Exam Syllabus
भारतीय रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का पाठ्यक्रम 10वीं स्टैंडर्ड का होता है। यदि आपने 10वीं तक कि पढ़ाई अच्छे से की है तो आपके लिए यह परीक्षा पास करना आसान होगा। बस आपको थोड़ी मेहनत सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए करनी पड़ेगी। तो आइए जानते है परीक्षा पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी-
सामान्य विज्ञान:- रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण, अम्ल, क्षारक एवं लवण, धातु एवं अधातु, कार्बन एवं उसके यौगिक, तत्वों का आवर्त वर्गीकरण, प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन, मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार, विधुत, विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव, ऊर्जा के स्रोत, हमारा पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
गणित:- संख्या प्रणाली, सरल और मिश्र ब्याज, लाभ और हानि, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और काम, आयु गणना, बोडमास, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, समय और दूरी, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, कैलेंडर और घड़ी
सामान्य बुद्धि और तर्क:- अनुरूपता, वर्णानुक्रम और संख्या श्रृंखला, दिशानिर्देश, कोडिंग और डिकोडिंग, वेन आरेख, गणितीय परिचालन, रिश्ते, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, syllogism, jumbling, डेटा व्याख्या और पर्याप्तता, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएं और असमानताएँ, स्टेटमेंट - तर्क और मान्यताएँ
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स:- संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति, अन्य महत्वपूर्ण विषय
शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test):- दोस्तों, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण हो जाते है, उन्हें मेरिट के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाता है। रेलवे बोर्ड/सेल में जितनी वेकैंसी होती है, उसकी तीन गुने उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाता है।
पुरुष उम्मीदवार तथा महिला उम्मीदवार का PET इस प्रकार होता है-
पुरूष उम्मीदवार- पुरूष उम्मीदवार को 35 किलों का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी को 2 मिनट में पूरा करना होता है तथा 1000 मीटर की दौड़ को 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होती है।
महिला उम्मीदवार- महिला उम्मीदवार को 20 किलों का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी को 2 मिनट में पूरा करना होता है तथा 1000 मीटर की दौड़ को 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होती है।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण दोनों में उत्तीर्ण होते है, उन्हें वेकैंसी के अनुसार दुगुने उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद रेलवे बोर्ड/सेल द्वारा वेकैंसी के अनुसार फाइनल मेरिट लिस्ट बनायीं जाती है।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कैसे करें
पाठ्यक्रम के अनुसार करें तैयारी- दोस्तों सबसे पहले आपको उन विषयों को पढ़ना है, जिनसे परीक्षा में प्रश्न आने वाले है। किसी भी परीक्षा में फेल होने का मुख्य कारण यह भी होता है कि अधिकांश लोगों को परीक्षा का पाठ्यक्रम पता नही होता। हमने इस लेख में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा पाठ्यक्रम को विस्तार से बताया है।
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का अभ्यास करें- यदि आपने कभी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) नही दिया है तो आपको इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए। आपको CBT का पूरा अभ्यास होना चाहिए। इससे आपको टाइम मैनेज करने में आसानी होती है और आप कंप्यूटर से फैमिलियर हो जाते है। यदि आपके पास कंप्यूटर नही है तो आप पास के किसी साइबर कैफे में भी अभ्यास कर सकते है।
टाइम टेबल बनाए- दोस्तों जैसा कि आप जानते है कि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में चार भाग होते है- सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स, गणित और सामान्य विज्ञान। आपको अपनी दिनचर्या के अनुसार स्टडी टाइम टेबल बनाना चाहिए। इस टाइम टेबल को आपको नियमित रूप से पालन करना चाहिए।
ग़लत उत्तर ना दे- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसलिए आपको परीक्षा में उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना है, जिसका उत्तर पता हो। एक ग़लत उत्तर देने पर आपके ⅓ अंक काट लिए जाते हैं यानी कि अगर आप तीन ग़लत उत्तर देते है तो आपके 1 अंक काट लिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग की वजह से लोग अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल हो जाते है। कोशिश करें कि आपसे यह गलती ना हों।
गणित पर दे ज्यादा ध्यान- दोस्तों रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में गणित भाग ही थोड़ा मुश्किल विषय है। गणित के लिए आपको अधिक ध्यान देना होगा। गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए आपको ज्यादा समय की भी जरूरत पड़ेगी। गणित के लिए एक बात जरूर याद रखें- "Practice Makes Man Perfect" मतलब यह कि आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे उतना ही आपकी गणित में पकड़ अच्छी होगी। आप CBSE के 9th और10th की गणित की किताब से अभ्यास करें।
यूट्यूब से करंट अफेयर्स के देखें वीडियो- दोस्तों आजकल यूट्यूब पर ऐसे बहुत से चैनल है जो रोज़ाना करंट अफेयर्स के वीडियो अपलोड करते है। आप रोज़ाना आधे घंटे ऑनलाइन करंट अफेयर्स की तैयारी करने पर दीजिए। करंट अफेयर्स की तैयारी आप न्यूज़पेपर से भी कर सकते है। क्षेत्रीय समाचार पत्र ना पढ़ें, राष्ट्रीय स्तर के न्यूज़ पेपर पढ़ने की कोशिश करें।
नोट्स बनाएं- दोस्तों जब भी आप कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई करते है तो, नोट्स जरूर बनाए। सभी विषयों का अलग-अलग नोट्स बनाएं। नोट्स बनाने से परीक्षा के अंतिम समय में रिवीजन करने में आसानी होती है। दोस्तों कोई भी इतना विद्वान नहि होता कि सब कुछ याद रख सके। इसलिए महत्वपूर्ण टॉपिक का नोट्स तैयार करना ज़रूरी होता है। नोट्स में कुछ भी हो सकता है चाहें वह गणित के फार्मूले हो या फिर रसायन विज्ञान के समीकरण।
ऑनलाइन मॉक टेस्ट से करें अभ्यास- 'आपकी तैयारी कितनी हुई है?', का पता तभी चलेगा जब आप खुद से टेस्ट देंगे। आज कल कई वेबसाइटों पर फ्री ऑनलाइन टेस्ट उपलब्ध है। आप चाहे तो ऑनलाइन टेस्ट भी दे सकते है, जिससे आपकी तैयारी और टाइम मैनेजमेंट का पता चलता है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र की बुकलेट भी बुकस्टोर पर मिल जाएगी। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र से भी अभ्यास जरूर करें।
परीक्षा समय प्रबंधन- दोस्तों किसी भी परीक्षा में समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपको परीक्षा के प्रत्येक भाग के लिए कितना समय देना है, की पहले से ही समझ होनी चाहिए। जैसा कि आप जानते है कि गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए सबसे ज़्यादा समय चाहिए। इसके बाद रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने के लिए अधिक समय चाहिए।
दोस्तों, अंत में आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में ज़रूर बताएं। यदि आपके पास किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
UPPCL में जूनियर इंजीनियर भर्ती की जानकारी
भारतीय नौसेना में ऑफिसर कैसे बनें
नौसेना में SSR क्या होता है, SSR में कैसे भर्ती हों
भारतीय नौसेना में नाविकों की भर्ती की पूरी जानकारी
NDA में ऑफिसर कैसे बनें
UPPCL में TG2 टेक्नीशियन कैसे बने
Post a Comment