पृष्ठ तनाव व केशिकत्व के प्रश्न उत्तर | Surface Tension and Capillarity Question Answer in Hindi
इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के पृष्ठ तनाव व केशिकत्व (Surface Tension and Capillarity) टॉपिक के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह लेख अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है।
प्रश्न- एक ही पदार्थ के अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहते है?
उत्तर- संसजक बल
प्रश्न- गैसों में संसजक बल का मन कितना होता है?
उत्तर- नगण्य
प्रश्न- दो भिन्न पदार्थों के अणुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को क्या कहते है?
उत्तर- आसंजक बल
प्रश्न- किस बल के कारण एक वस्तु दूसरी से चिपकती है?
उत्तर- आसंजक बल
प्रश्न- द्रव के स्वतंत्र पृष्ठ में कम-से-कम क्षेत्रफल प्राप्त करने की प्रवति होती है जिससे उसका पृष्ठ सदैव तनाव की स्थिति में रहता है, इसे क्या कहते हैं?
उत्तर- पृष्ठ तनाव
प्रश्न- पृष्ठ तनाव का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर- न्यूटन/मीटर
प्रश्न- द्रव के पृष्ठ के क्षेत्रफल में एकांक वृद्धि करने के लिए किया गया कार्य किसके बराबर होता है?
उत्तर- द्रव के पृष्ठ तनाव के
प्रश्न- द्रव का ताप बनाने पर पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- पृष्ठ तनाव कम हो जाता है
प्रश्न- द्रव का ताप क्रांतिक ताप तक बढ़ाने पर पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- पृष्ठ तनाव शून्य हो जाता है
प्रश्न- जल की बूंद किसके कारण गोल होती है?
उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण
प्रश्न- पानी के ऊपर तेल क्यों तैरता है?
उत्तर- तेल का पृष्ठ तनाव पानी से कम होता है
प्रश्न- लोहे की सूई पानी की सतह पर क्यों तैरती है?
उत्तर- पृष्ठ तनाव के कारण
प्रश्न- एक ऐसी खोखली नली जिसकी त्रिज्या बहुत कम तथा एक समान होती है, क्या कहलाती है?
उत्तर- केशनली
प्रश्न- केशनली में द्रव के ऊपर चढ़ने या नीचे उतरने की घटना को क्या कहते हैं?
उत्तर- केशिकत्व
प्रश्न- किस सीमा तक द्रव केशनली में चढ़ता है या उतरता है, यह किस पर निर्भर करता है?
उत्तर- केशनली की त्रिज्या पर
प्रश्न- सामान्यतः जो द्रव काँच को भिगोता है, उसकी केशनली में क्या स्थिति होती है?
उत्तर- द्रव केशनली में ऊपर चढ़ जाता है
प्रश्न- जो द्रव काँच को नहीं भिगोता है, उसकी केशनली में क्या स्थिति होती है?
उत्तर- द्रव केशनली में नीचे उतर जाता है
प्रश्न- लालटेन या लैम्प की बत्ती में किस कारण तेल ऊपर चढ़ता है?
उत्तर- केशिकत्व के कारण
प्रश्न- पेड़-पौधों की शाखाओं, तनों एवं पत्तियों तक जल और आवश्यक लवण किस क्रिया के द्वारा पहुँचते है?
उत्तर- केशिकत्व के कारण
प्रश्न- साबुन, डिटमेंट आदि जल की किस क्रिया को कम कर देते हैं जिससे वे मैल में गहराई तक जाकर कपड़ों को साफ करते है?
उत्तर- केशिकत्व के कारण
प्रश्न- साबुन के घोल के बुलबुले बड़े क्यों बनते हैं?
उत्तर- जल में साबुन घोलने पर उसका पृष्ठ तनाव कम हो जाता है
प्रश्न- पानी पर मच्छरों के लार्वा तैरते रहते हैं, परंतु पानी में मिट्टी का तेल छिड़क देने पर पानी का क्या कम हो जाता है जिससे लार्वा पानी में डूबकर मर जाते है?
उत्तर- पृष्ठ तनाव
प्रश्न- गरम सूप स्वादिष्ट क्यों लगता है?
उत्तर- गरम द्रव का पृष्ठ तनाव कम होने के कारण
दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद!
sir soap wale me answer parsthtanaw hoga n ki kesiktaw
ReplyDeleteSir g pure topik (pysics chrmestri byilogy dalo sir) se sabdhi batye esko ham bhi share krenge apne ddosto se
ReplyDeletePost a Comment