श्यानता से संबंधित प्रश्न उत्तर | Viscosity Related Question Answer in Hindi
इस आर्टिकल में भौतिक विज्ञान के श्यानता (Viscosity) टॉपिक से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न- किसी द्रव या गैस की दो क्रमागत परतों के बीच उनकी आपेक्षिक गति, विरोध करने वाले घर्षण बल को क्या कहते हैं?
उत्तर- श्यान बल
प्रश्न- तरल का वह गुण जिसके कारण तरल की विभिन्न परतों के मध्य आपेक्षित गति का विरोध होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर- श्यानता
प्रश्न- श्यानता किसका गुण है?
उत्तर- केवल द्रवों तथा गैस
प्रश्न- अणुओं के मध्य लगने वाले किस बल के कारण द्रवों में श्यानता होती है?
उत्तर- संसंजक बल
प्रश्न- गैसों में श्यानता इसकी एक परत से दूसरी परत में किस कारण होती है?
उत्तर- अणुओं के स्थानांतरण के कारण
प्रश्न- गैसों में श्यानता किसकी तुलना में बहुत कम होती है?
उत्तर- द्रवों की तुलना में
प्रश्न- एक आदर्श तरल की श्यानता कितनी होती है?
उत्तर- शून्य
प्रश्न- ताप बढ़ने पर द्रवों की श्यानता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- श्यानता घट जाती है
प्रश्न- ताप बढ़ने पर गैसों की श्यानता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- श्यानता बढ़ जाती है
प्रश्न- किसी तरल की श्यानता को किसके द्वारा मापा जाता है?
उत्तर- श्यानता गुणांक
प्रश्न- किसी तरल की श्यानता का S.I. मात्रक क्या है?
उत्तर- डेकाप्वॉइज या प्वॉजली (PI) या पास्कल सेकेंड (Pas) या ŋ (इटा)
प्रश्न- जब कोई वस्तु किसी श्यान द्रव में गिरती है तो प्रारंभ में उसका वेग बढ़ता जाता है, किंतु कुछ समय के पश्चात् वह नियत वेग से गिरने लगती है। इस नियत वेग को ही वस्तु का क्या कहते हैं?
उत्तर- सीमांत वेग
प्रश्न- सीमांत वेग की अवस्था में वस्तु पर कार्य करने वाले सभी बलों का योग कितना होता है?
उत्तर- शून्य
प्रश्न- सीमांत वेग किसके अनुक्रमानुपाती होता है?
उत्तर- वस्तु की त्रिज्या के
प्रश्न- द्रव का ऐसा प्रवाह जिसमें द्रव का प्रत्येक कण उसी बिंदु से गुजरता है जिससे पहले वाला कण गुजरा था, क्या कहलाता है?
उत्तर- धारा रेखीय प्रवाह
प्रश्न- धारा रेखीय प्रवाह के महत्तम वेग को क्या कहते हैं?
उत्तर- क्रान्तिक वेग
प्रश्न- यदि द्रव प्रवाह का वेग क्रांतिक वेग से कम होता है तो उसका प्रवाह किस पर निर्भर करता है?
उत्तर- द्रव की श्यानता पर
प्रश्न- यदि द्रव प्रवाह का वेग उसके क्रांतिक वेग से अधिक होता है तो उसका प्रवाह किस पर निर्भर करता है?
उत्तर- द्रव के घनत्व
प्रश्न- नली में द्रव के प्रवाह की दर को किस यंत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है?
उत्तर- वेन्चुरिमीटर
प्रश्न- जब कोई आदर्श द्रव किसी नली में धारारेखीय प्रवाह में बहता है तो उसके मार्ग के प्रत्येक बिंदु पर उसके एकांक आयतन की कुल ऊर्जा (दाब ऊर्जा, गतिज ऊर्जा एवं स्थितिज ऊर्जा) का योग नियत रहता है। इस प्रमेय को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- बरनौली का प्रमेय
यह भी पढ़ें:-
बल तथा गति संबंधित जानकारी
कार्य, ऊर्जा और शक्ति के प्रश्न उत्तर
गुरुत्वाकर्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
दाब से महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
प्लवन से प्रश्न उत्तर
Post a Comment