कार्बन तथा इसके यौगिक से प्रश्न उत्तर | Carbon and its Compound Question Answer
इस आर्टिकल में कार्बन तथा इसके यौगिक (Carbon and its Compound) के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। कार्बन तथा इसके यौगिक से संबंधित जानकारी से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि कार्बन तथा इसके यौगिक प्रश्नोत्तरी को One Liner प्रारूप में दिया गया है। आपको परीक्षा के समय रिवीजन करने में आसानी होगी।
![]() |
कार्बन तथा इसके यौगिक से प्रश्न उत्तर | Carbon and its Compound Question Answer |
प्रश्न- धातु तत्व कार्बन को किस संकेत के द्वारा सूचित किया जाता है?
उत्तर- C
प्रश्न- कार्बन आवर्त सारणी के किस वर्ग का तत्व है?
उत्तर- IV
प्रश्न- कार्बन को अन्य किस नाम से पकारते हैं?
उत्तर- टेट्रावेलेंट
प्रश्न- ऐसे पदार्थ जिनके रासायनिक गुण समान एवं भौतिक गुण भिन्न हों, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- अपरूप
प्रश्न- कार्बन के कितने मुख्य अपरूप हैं?
उत्तर- दो (हीरा, ग्रेफाइट)
प्रश्न- दुनिया का सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा है?
उत्तर- हीरा
प्रश्न- काले हीरे को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बोर्ट (Boart)
प्रश्न- काले हीरे का उपयोग किसमें किया जाता है?
उत्तर- शीशा काटने में
प्रश्न- पेंसिल बनाने में, परमाणु भट्टी में, इलेक्ट्रोड के रूप में कार्बन आर्क बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- ग्रेफाइट का
प्रश्न- हीरे में कौन-सा संकरण प्रसंकरित रहता है?
उत्तर- sp3
प्रश्न- ग्रेफाइट में कौन-सा संकरण प्रसंकरित रहता है?
उत्तर- sp2
प्रश्न- कार्बन एवं हाइड्रोजन के यौगिक को क्या कहते हैं?
उत्तर- हाइड्रोकार्बन
प्रश्न- पेट्रोलियम (कच्चा तेल) किसका प्राकृतिक स्रोत है?
उत्तर- हाइड्रोकार्बन का
प्रश्न- जिस हाइड्रोकार्बन में प्रत्येक कार्बन परमाणु की चारों संयोजकताएँ एक सहसंयोजी आबंधों द्वारा संतुष्ट होती हैं, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- संतृप्त हाइड्रोकार्बन या एल्केन
प्रश्न- एल्केन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर- CnH2n+2 जहाँ n = किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या
प्रश्न- वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कम से कम दो निकटस्थ कार्बन परमाणु आपस में दिबंध अथवा त्रिबंध बनाकर अपनी संयोजकता को संतुष्ट करते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- असंतप्त हाइड्रोकार्बन या एल्कीन
प्रश्न- एल्कीन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर- CnH2n जहाँ n= किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या
प्रश्न- एल्काइन श्रेणी का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर- Cn H2n-2 जहाँ n = किसी अणु में उपस्थित कार्बन परमाणु की संख्या
प्रश्न- बेंजीन (C6H6) क्या है?
उत्तर- एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन
प्रश्न- बेंजीन की सरंचना किस प्रकार की होती है?
उत्तर- वलय
प्रश्न- जब दो या दो से अधिक यौगिकों के अणुसूत्र समान होते हैं, परंतु उनके गुणों में अंतर होता है, तब इस विशेष गुण को क्या कहते हैं?
उत्तर- समावयवता (Isomerism)
प्रश्न- परमाणु के भिन्न बंधों के कारण उत्पन्न समावयवता क्या कहलाती हैं?
उत्तर- संरचनात्मक समावयवता
प्रश्न- अंतरिक्ष में परमाणुओं के भिन्न प्रबंध के कारण उत्पन्न समावयवता क्या कहलाती है?
उत्तर- त्रितिम समावयवता
प्रश्न- जब एक ही यौगिक के दो या अधिक अणु आपस में संयोग करके एक बड़ा अणु बनाते हैं, तब इस अभिक्रिया को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बहुलकीकरण (Polymerization)
प्रश्न- बहुलकीकरण अभिक्रिया में भाग लेने वाले अणु को क्या कहा जाता है?
उत्तर- मोनोमर
प्रश्न- बहुलकीकरण अभिक्रिया में प्राप्त उत्पाद को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बहुलक (Polymer)
प्रश्न- बहुलक का अणुभार किसके अणुभार का गुणक होता है?
उत्तर- मूल यौगिक के अणुभार का
प्रश्न- स्टार्च एवं सेल्यूलोज किस बहुलक के उदाहरण हैं?
उत्तर- प्राकृतिक बहुलक के
प्रश्न- जो प्लास्टिक गर्म करने पर मुलायम तथा ठंडा करने पर कठोर हो जाता है, क्या कहलाता है?
उत्तर- थर्मोप्लास्टिक (Thermoplastic)
प्रश्न- पॉलीस्टाइरीन, पॉलीथीन, नायलॉन, पॉलीवाइनिल क्लोराइड तथा टेफ्लॉन किस प्रकार के प्लास्टिक हैं?
उत्तर- थर्मोप्लास्टिक
प्रश्न- पॉलीथीन किसके उच्च ताप एवं उच्च दाब पर बहुलकीकरण के फलस्वरूप प्राप्त होता है?
उत्तर- एथिलीन (C2H4)
रसायन विज्ञान की विभिन्न शाखाएँ संबंधित जानकारी
पदार्थ की संरचना और प्रकृति संबंधित जानकारी
परमाणु संरचना संबंधित जानकारी
तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण संबंधित जानकारी
गैसों का आचरण संबंधित जानकारी
रेडियोधर्मिता संबंधित जानकारी
रासायनिक बंधन संबंधित जानकारी
प्रश्न- पॉलीस्टाइरीन किसके बहुलकीकरण के फलस्वरूप प्राप्त होता है?
उत्तर- फेनिल एथिलीन
प्रश्न- अम्ल रखने के कवर तथा सेलों के कवर आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर- पॉलीस्टाइरीन का
प्रश्न- पतली चादरें, फिल्में, बरसाती सीट कवर आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर- पॉली विनाइल क्लोराइड
प्रश्न- ऐसे अनुत्क्रमनीय बहुलकों को क्या कहते हैं जिन्हें एक बार गर्म करके इच्छित आकार में डाला जा सकता है लेकिन दुबारा गर्म कर मुलायम नहीं किया जा सकता है?
उत्तर- ताप दृढ़ बहुलक
प्रश्न- कौन-सी प्लास्टिक ताप दृढ़ बहुलक का उदाहरण है?
उत्तर- थर्मोसैटिंग प्लास्टिक
प्रश्न- बैकेलाइट तथा मेलामाइन किस प्रकार के प्लास्टिक के उदाहरण हैं?
उत्तर- थर्मोसैटिंग प्लास्टिक
प्रश्न- बैकलाइट कैसे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर- फिनॉल तथा फॉमल्डिहाइड को सोडियम हाइड्रॉक्साइड की उपस्थिति में गर्म करके
प्रश्न- रेडियो, टेलीविजन आदि के केस, बाल्टी आदि बनाने में किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर- बैकेलाइट का
प्रश्न- प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक होता है?
उत्तर- आइसोप्रीन (Isoprene) का
प्रश्न- प्राकृतिक रबड़ को सल्फर के साथ मिलाकर गर्म करने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर- वल्कनीकरण (Vulcanisation)
प्रश्न- रबड़ आसानी से किसमें घुल जाता है?
उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड में
प्रश्न- नियोप्रीन किसके बहुलकीकरण से बनता है?
उत्तर- 2 क्लोरोब्युटाडाइन
प्रश्न- विद्युत-रोधी पदार्थ, विद्युत तार, कनवेयर बेल्ट व खनिज तेल ले जाने वाले पाइप बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- नियोप्रीन का
प्रश्न- डाइक्लोरो इथेन और पॉलीसल्फाइड की क्रिया से किसे बनाया जाता है?
उत्तर- थायोकॉल (Thiokol)
प्रश्न- ऑक्सीजन मुक्त करने वाले रसायनों के साथ मिलाकर रॉकेट इंजनों में ठोस ईंधन के रूप में किस रबड़ का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- थायोकॉल रबड़
प्रश्न- वे शृंखला-युक्त ठोस जिनकी लंबाई, चौड़ाई की अपेक्षा सैकड़ों या हज़ारों गुना अधिक हो, क्या कहलाते हैं?
उत्तर- रेशे (Fibres)
प्रश्न- मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया पहला रेशा कौन-सा है?
उत्तर- नायलॉन
प्रश्न- नायलॉन शब्द किससे मिलकर बना है?
उत्तर- न्यूयॉर्क (NewYark) शहर के 'Ny' तथा लंदन (London) के 'Lon' से मिलकर
प्रश्न- पॉली ऐमाइड रेशे का उदाहरण क्या है?
उत्तर- नायलॉन
प्रश्न- नायलॉन का निर्माण सर्वप्रथम किस वर्ष किया गया?
उत्तर- 1935
प्रश्न- मछली पकड़ने के जाल में, पैराशूट के कपड़े में, टायर, दाँत ब्रश व पर्वतारोहण के लिए रस्सी आदि बनाने में किस रेशे का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- नायलॉन का
प्रश्न- सेल्युलोज से बने कृत्रिम रेशे को क्या कहते है?
उत्तर- रेयॉन (Rayon)
प्रश्न- कपड़ा बनाने में, कालीन बनाने में, चिकित्सा क्षेत्र में लिंट या जाली बनाने में किस रेशे का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- रेयॉन का
प्रश्न- पॉलिएस्टर को कहाँ विकसित किया गया?
उत्तर- इंग्लैंड में
प्रश्न- हाइड्रॉक्सिल तथा कार्बोक्सिलिक समूह के मध्य अभिक्रिया के परिणामस्वरूप क्या बनता है?
उत्तर- एस्टर समूह
प्रश्न- कपड़े के रूप में, पाल नौकाओं का पाल बनाने में तथा अग्निशमन के लिए प्रयुक्त होज पाइप बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- पॉलिएस्टर का
प्रश्न- अंतरिक्ष यान तथा खेल-कूद की सामग्री बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- कार्बन फाइबर (Carbon Fibers) का
प्रश्न- यौगिकों में वलय या कई कड़ियाँ बनाने का कार्बन का यह गुण क्या कहलाता है?
उत्तर- कैटेनेशन
प्रश्न- कार्बन, पृथ्वी में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला कौन-सा तत्व है?
उत्तर- 17वाँ
प्रश्न- कार्बन मुख्य रूप से वायुमण्डल में किस रूप में उपस्थित रहता है?
उत्तर- CO2
प्रश्न- प्रकृति में शुद्ध कार्बन किन दो रूपों में पाया जाता है?
उत्तर- हीरा व प्रेफाइट
प्रश्न- हीरे तथा प्रेफाइट की समान मात्रा दहन करने पर किसकी बराबर मात्रा पाई जाती है?
उत्तर- कार्बन डाइ-ऑक्साइड
प्रश्न- कौन-सा कठोर पदार्थ अन्य पदार्थों को पीसने तथा काटने में प्रयुक्त होता है?
उत्तर- हीरा
प्रश्न- विद्युत आर्क में इलेक्ट्रोडों के रूप में किसका उपयोग होता है?
उत्तर- ग्रेफाइट
प्रश्न- पेन्सिल तथा काले रंग का पेंट बनाने में किस का उपयोग होता है?
उत्तर- ग्रेफाइट
प्रश्न- सल्फ्यूरिक एसिड की उपस्थिति में फार्मिक एसिड का निर्जलीकरण कराने पर कौन-सी गैस प्राप्त होती है?
उत्तर- कार्बन मोनो ऑक्साइड
प्रश्न- CO2 का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग किसे बनाने में किया जाता है?
उत्तर- यूरिया
प्रश्न- सबसे अधिक सरल हाइड्रोकार्बन क्या है?
उत्तर- मिथेन
प्रश्न- मिथेन के एक अणु में कितने हाइड्रोजन परमाणु होते हैं?
उत्तर- 4
प्रश्न- ऐल्काइन वर्ग का सबसे प्रमुख यौगिक कौन है?
उत्तर- एथिन (एसिटिलीन)
प्रश्न- ऐल्काइन का उपयोग किस कार्य में किया जाता है?
उत्तर- वैल्डिंग
प्रश्न- ऐरीन को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन
प्रश्न- क्रिऑन या डाइक्लोरो फ्लोरो मीथेन का उपयोग किन संयंत्रों में किया जाता है?
उत्तर- प्रशीतन में
कार्बन तथा इसके यौगिक के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर का यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें जरूर बताएं। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। इस जानकारी को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें:-
रासायनिक अभिक्रियाएँ संबंधित जानकारी
धातुओं से संबंधित जानकारी
अधातुओं से संबंधित जानकारी
विलयन संबंधित जानकारी
अम्ल, क्षार तथा लवण संबंधित जानकारी
धातुओं, अधातुओं तथा उनकें यौगिकों के उपयोग
रासायनिक यौगिक के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Post a Comment