कवक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Fungi Related Important Question Answer
इस आर्टिकल में जीव विज्ञान में महत्त्वपूर्ण अध्याय कवक (Fungi) से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। इस कवक प्रश्नोत्तरी में उन प्रश्नों को रखा गया है जो अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। कवक से संबंधित जानकारी को One Liner प्रारूप में दिया गया है, जिसे आप आसानी से पढ़ कर याद कर सकते है।
उत्तर- 1,00,000
प्रश्न- एक कोशिकीय कवक कौन-सा है?
उत्तर- यीस्ट
प्रश्न- जटिल कवक कौन-सा है?
उत्तर- मशरूम
प्रश्न- वनस्पति विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत कवकों का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर- माइकोलॉजी
प्रश्न- कवक पर बना रूई का गुच्छा क्या कहलाता है?
उत्तर- कवक जाल
प्रश्न- कवक की सुस्पष्ट प्रजनन इकाई कौन-सी है?
उत्तर- बीजाणु
प्रश्न- कवक वर्ग फाइकोमाइसिटीज किन भागों में विभक्त है?
उत्तर- जाइगोमाइसिटीज, उमाइसिटीज
प्रश्न- कवक वर्ग ऐस्कोमाइसिटीज को अन्य किस नाम से जानते हैं?
उत्तर- थैली कवक
प्रश्न- ऐस्कोमाइसिटीज वर्ग में कवक की स्पीशीज की कितनी संख्या होती है?
उत्तर- 30,000
प्रश्न- ऐस्कोमाइसिटीज वर्ग के कवक पौधों में कौन-सा रोग फैलाते हैं?
उत्तर- पावडरी मिल्ड्यू
प्रश्न- किस स्पीशीज के यीस्ट मनुष्य में त्वचा तथा श्वसन संबंधी रोग उत्पन्न करते हैं?
उत्तर- कैंडिडा
प्रश्न- बेसिडिओमाइसिटीज-वल्ब कवक वर्ग में कितनी स्पीशीज होती है?
उत्तर- 25,000
प्रश्न- बेसिडिओमाइसिटीज-वल्ब कवक का नाम किससे पड़ा है?
उत्तर- बेसिडियम
प्रश्न- किस कवक वर्ग मे लैंगिक जनन का अभाव होता है?
उत्तर- ड्यूटेरोमाइसिटीज
प्रश्न- पनीर उद्योग में कौन-सी कवक प्रजातियों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- एस्पर्जिलस
प्रश्न- फ्यूसेरियम मोनिलीफार्म नामक कवक से कौन-सा हार्मोन प्राप्त किया जाता है?
उत्तर- जिबरेलिन्स
प्रश्न- क्लैवीसेप्स परप्यूरिया से किस औषधि का निर्माण किया जाता है?
उत्तर- इरगट
प्रश्न- कीटोमियम सीन्वाइडिस से किस औषधि का निर्माण किया जाता है?
उत्तर- कीटोमिन
प्रश्न- एस्पर्जिलस टोरिया, सिफैलोथेसियम क्लेडोस्पोरियम कवक किस वस्तु को नष्ट करते हैं?
उत्तर- कागज
प्रश्न- आल्टरनेरिया, ट्राइकोडरमा, कीटोमियम कवक किस वस्तु को नष्ट करते हैं?
उत्तर- कपड़े
प्रश्न- पेनिसीलियम एक्पैन्सम, म्यूकर रोमोसस, एस्पर्जिलस ग्लैवीयन्स किस वस्तु को खराब करते हैं?
उत्तर- मांस
प्रश्न- एस्पर्जिलस नाइगर, पेलियोमाइसिस कौन-से सामान को नष्ट करते हैं?
उत्तर- चमड़ा
प्रश्न- एस्पर्जिलस केन्डीडस, ए. निडूलैन्स एक्टीनोमाइसिस किसे खराब कर देते है?
उत्तर- कैमरे के लेंस
प्रश्न- माइक्रोस्पोरम कारक कवक किस रोग के जनक हैं?
उत्तर- रिंग वर्म/वाद
प्रश्न- एस्पर्जिलस नाइगर, ए. मोनेलिया किस रोग के जनक है?
उत्तर- थ्रस/छाले
प्रश्न- एस्पर्जिलस फ्लेक्स, ए. फ्यूमिगेट्स किस रोग के जनक है?
उत्तर- एस्पर्सिलोसिस
प्रश्न- एस्पर्जिलोसिस रोग से कौन-से मानव अंग प्रभावित होते है?
उत्तर- कान एवं फेफड़े
प्रश्न- आल्टरनेरिया ट्राइकोडरमा, फोमा किस रोग के जनक है?
उत्तर- हे फीवर/परागज ज्वर
प्रश्न- ट्राइकोफोटानी कुल की कवक जातियाँ किस रोग की जनक है?
उत्तर- ऐथलीट फुट
प्रश्न- पादप रोग व्हाइट रस्ट (श्वेत फफोला) ऑफ क्रुसीफर का कारक कौन है?
उत्तर- सिस्टोपस केन्डिडा (एल्ब्यूगो केन्डिडा)
प्रश्न- फूट रोग ऑफ एपिल का कारक कौन है?
उत्तर- पेरोनेस्पोरा प्रजाति
प्रश्न- डाउनी मिल्ड्यू ऑफ बाजरा रोग का कारक कौन है?
उत्तर- पेरोनेस्पोरा जातियाँ
प्रश्न- अरली ब्लाइट ऑफ पोटेटो रोग का कारक कौन है?
उत्तर- आल्टरनेरिया सोलेनी
प्रश्न- लेट ब्लाइट ऑफ पोटेटो रोग का कारक कौन है?
उत्तर- फाइटोफथेरा इनफेक्टेंस
प्रश्न- ब्लैक रस्ट ऑफ व्हीट रोग का कारक कौन है?
उत्तर- पक्सीनिया ग्रेमिनिस ट्रीट्रीसी
प्रश्न- रेड राट् ऑफ शुगर केन रोग का कारक कौन है?
उत्तर- कोलीटोट्रायकम फलकेटम
प्रश्न- सरकोस्पोरा परसोनेटा, सरकोस्पोरा अरेकिडिकोला किस रोग के कारक हैं?
उत्तर- टिक्का
प्रश्न- ब्राउन लीफ स्पोट रोग का कारक कौन है?
उत्तर- पिरिक्यूलेरिया ओराइजी
प्रश्न- लूज स्मट ऑफ व्हीट रोग का कारक कौन है?
उत्तर- अस्टीलागो न्यूडा
प्रश्न- वार्ट डिजिज ऑफ पोटेटो रोग का कारक कौन है?
उत्तर- सिन्काइट्रियम एन्डोबायोटिकम
प्रश्न- लाइकेन को आकृति कौन प्रदान करता है?
उत्तर- कवक
प्रश्न- लाइकेन का उपयोग किस हेतु किया जाता है?
उत्तर- औषधि, सुगंध
प्रश्न- भारतीय माइकोलॉजी के जनक कौन थे?
उत्तर- ई.जे. बटलर
तो यह थी कवक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट में पूछ सकते है। धन्यवाद!
Post a Comment