नाभिकीय विज्ञान से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Nuclear Science Important Question Answer in Hindi
इस आर्टिकल में नाभिकीय विज्ञान (Nuclear Science) से महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिया गया है। नाभिकीय विज्ञान से भी अधिकांश परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है। नाभिकीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में उन प्रश्नों के बारे में बताया गया है, जो अभी तक कि परीक्षाओं में पूछा गया है। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें:-
![]() |
नाभिकीय विज्ञान से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Nuclear Science Important Question Answer in Hindi |
प्रश्न- सन् 1932 के पूर्व तक भौतिकी में स्थायी मूल कण मुख्यतः कौन से थे?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन
प्रश्न- सन् 1932 में न्यूट्रॉन नामक आवेश रहित कण की खोज किसने की?
उत्तर- चैडविक
प्रश्न- वर्तमान में आवेश रहित कणों की संख्या कितनी हो गई है?
उत्तर- 30
प्रश्न- कैथोड किरणों में इलेक्ट्रॉन नामक मूल कण की खोज 1897 ई. में किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- जे.जे. टॉमसन
प्रश्न- प्रोटॉन की खोज 1919 ई. में किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- रदरफोर्ड
प्रश्न- कौन-सा कण कैंसर की चिकित्सा और नाभिकीय विखण्डन में प्रयुक्त होता है?
उत्तर- न्यूट्रॉन
प्रश्न- इलेक्ट्रॉन का ऐन्टि-कण कौन कहलाता है?
उत्तर- पोजिट्रॉन
प्रश्न- सन् 1932 में पोजिट्रॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- एण्डरसन
प्रश्न- सन् 1930 में न्यूट्रिनो की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- पाउली
प्रश्न- सन् 1935 में पाई-मैसोन कणों की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- युकावा
प्रश्न- फोटॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर- पाउली
प्रश्न- सभी प्रकार की विद्युत चुम्बकीय किरणों का निर्माण किन मूल कणों से होता है?
उत्तर- फोटॉन
प्रश्न- फोटॉन का विराम द्रव्यमान क्या होता है?
उत्तर- शून्य
प्रश्न- परमाणु नाभिक की रचना किन कणों से होती है?
उत्तर- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
प्रश्न- नाभिकीय बलों की उत्पत्ति नाभिकीय कण के मध्य किसके विनिमय से होती है?
उत्तर- मेसॉनो
प्रश्न- नाभिकीय विखण्डन में मुक्त हुई ऊर्जा क्या कहलाती है?
उत्तर- नाभिकीय ऊर्जा
प्रश्न- सर्वप्रथम परमाणु बम कब बनाया गया?
उत्तर- सन् 1945
प्रश्न- सबसे पहला न्यूक्लीयर रिएक्टर किसके निर्देशन में शिकागो विश्वविद्यालय में बनाया गया था?
उत्तर- प्रो. फर्मी
प्रश्न- न्यूक्लीयर रिएक्टर किसका ब्लॉक होता है?
उत्तर- ग्रेफाइट
प्रश्न- ग्रेफाइट ब्लॉक में किस प्रकार की छड़ें धँसी रहती हैं?
उत्तर- यूरेनियम और कैडमियम
प्रश्न- ग्रेफाइट ब्लॉक के चारों ओर कितने फीट मोटी कंक्रीट की दीवार का जैकेट बना रहता है?
उत्तर- 7.8 फीट
प्रश्न- न्यूक्लीयर रिएक्टर में कौन ईंधन का कार्य करता है?
उत्तर- यूरेनियम
प्रश्न- न्यूक्लीयर रिएक्टर में न्यूट्रॉन अवशोषक का कार्य कौन-सी छड़े करती हैं?
उत्तर- कैडमियम
प्रश्न- कैडमियम की इन छड़ों को क्या कहते हैं?
उत्तर- नियन्त्रक
प्रश्न- रिएक्टर में उत्पन्न ऊष्मा जल को किस रूप में बदलने में उपयोग की जाती है?
उत्तर- वाष्प
प्रश्न- किसके द्वारा टरबाइन चलाकर विद्युत उत्पादन किया जाता है?
उत्तर- वाष्प
प्रश्न- प्लूटोनियम-239 का उत्पादन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर- रिएक्टर
प्रश्न- वह नाभिकीय अभिक्रिया क्या कहलाती है जिसमें दो बहुत हल्के नाभिक परस्पर संयुक्त होकर भारी नाभिक बनाते हैं?
उत्तर- नाभिकीय संलयन
प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले भौतिक विज्ञान के प्रश्न
विज्ञान की शाखाएँ संबंधित जानकारी
भौतिक विज्ञान की प्रमुख खोजें और उनके खोजकर्ता
महत्वपूर्ण भौतिक मानक एवं मात्रक संबंधित जानकारी
प्रश्न- हाइड्रोजन बम किस क्रिया पर आधारित है?
उत्तर- नाभिकीय संलयन
प्रश्न- परमाणु बम विस्फोट से कुछ क्षण के लिए कितना ताप उत्पन्न होता है?
उत्तर- कई लाख डिग्री
प्रश्न- सूर्य का ताप कितना होता है?
उत्तर- दो करोड़ डिग्री
प्रश्न- सूर्य में उपस्थित एक ग्राम हाइड्रोजन कितने जूल ऊर्जा उत्पन्न करती है?
उत्तर- 62 अरब
प्रश्न- प्रथम हाइड्रोजन बम कब बनाया गया?
उत्तर- 1952
प्रश्न- परमाणु बम किस प्रक्रिया पर आधारित हैं?
उत्तर- नाभिकीय विखंडन
प्रश्न- परमाणु बम में किसका विखंडन होता है?
उत्तर- U-235 या Pu-239
प्रश्न- किसके विस्फोट के साथ गामा किरणें और न्यूट्रॉन उत्सर्जित होते हैं?
उत्तर- परमाणु बम
प्रश्न- द्वितीय विश्व युद्ध में परमाणु बम (6 अगस्त, 1945) कहाँ पर गिराया गया?
उत्तर- हिरोशिमा (जापान)
प्रश्न- हिरोशिमा पर बम विस्फोट के कितने समय बाद नागासाकी पर परमाणु विस्फोट किया गया?
उत्तर- 3 दिन
प्रश्न- द्वितीय विश्व युद्ध के ये परमाणु विस्फोट पृथ्वी से कितनी ऊंचाई पर कराए गए थे?
उत्तर- 2 हजार फुट
प्रश्न- इस विस्फोट से उत्पन्न भयंकर ऊष्मा, आग और तूफान के प्रभाव से कितना क्षेत्र पूर्णतया तहस-नहस हो गया?
उत्तर- चार वर्ग मील
प्रश्न- उच्च आवृत्ति की प्रकाश किरणों के प्रभाव से धातु से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन घटना क्या कहलाती है?
उत्तर- प्रकाश विद्युत प्रभाव
प्रश्न- फोटो इलेक्ट्रॉन के उत्सर्जन से उत्पन्न विद्युत धारा क्या कहलाती है?
उत्तर- प्रकाश विद्युत धारा
प्रश्न- प्रकाश विद्युत सेल में धनाय को दिया गया वह ऋणात्मक विभव जिस पर प्रकाश विद्युत धारा शून्य हो जाए, क्या कहलाता है?
उत्तर- निरोधी विभव
प्रश्न- प्रकाश की वह न्यूनतम आवृत्ति जिससे किसी धातु से फोटो इलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन संभव हो, क्या कहलाती है?
उत्तर- देहलीज आवृत्ति
प्रश्न- वह न्यूनतम ऊर्जा, जो किसी धातु से फोटो इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित करने के लिए आवश्यक होती है, वह धातु का क्या कहलाती है?
उत्तर- कार्य-फलन
प्रश्न- प्रकाश विद्युत प्रभाव की सफल व्याख्या करने हेतु किस वैज्ञानिक को नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर- आइंस्टीन
प्रश्न- विकिरण ऊर्जा का उत्सर्जन अथवा अवशोषण सदैव किस रूप में होता है?
उत्तर- निश्चित क्वान्टम
प्रश्न- प्रकाश ऊर्जा के क्वान्टम को क्या कहा जाता है?
उत्तर- फोटॉन
प्रश्न- एक्स किरणों की खोज जर्मन वैज्ञानिक रौंट्जन ने किस वर्ष की थी?
उत्तर- 1895 ई.
प्रश्न- वर्ष 1901 में किसको भौतिकी का प्रथम नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर- प्रो. रौंट्जन
प्रश्न- किस भारतीय वैज्ञानिक का नाभिकीय अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान रहा?
उत्तर- होमी जहाँगीर भाभा
प्रश्न- परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन कब किया गया था?
उत्तर- 1948 ई.
प्रश्न- ट्राम्बे में परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान कब गठित किया गया?
उत्तर- 1957 ई.
प्रश्न- परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान का नाम बदलकर बाद में क्या कर दिया गया?
उत्तर- भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
प्रश्न- सार्वजनिक प्रतिष्ठान भारतीय यूरेनियम निगम लि. (UCIL), इण्डिया रेअर अर्थस (IRE) तथा भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निगम लि. (ECIL) किस विभाग के अन्तर्गत हैं?
उत्तर- परमाणु ऊर्जा विभाग
प्रश्न- इल्मेनाइट, रयूटाइल, जिरकॉन किस प्रतिष्ठान के उत्पादन हैं?
उत्तर- इण्डियन रेअर अर्थस
प्रश्न- तारापुर परमाणु बिजलीघर कब से चालू हुआ था?
उत्तर- 1969 ई.
प्रश्न- राजस्थान परमाणु बिजलीघर के प्राकृतिक यूरेनियम से चलने वाले दो रिएक्टर कहाँ स्थित हैं?
उत्तर- कोटा, रावतभाटा
प्रश्न- उत्तर प्रदेश में दो रिएक्टर किस स्थान पर लगे हैं?
उत्तर- नरौरा
प्रश्न- देश का पहला गुरुजल संयत्र नांगल (पंजाब) में कब से कार्यरत है?
उत्तर- 1962 ई.
उम्मीद है नाभिकीय विज्ञान के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे 👇 कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
यह भी पढ़ें:-
ऊष्मा अध्याय से परीक्षा में आने वाले प्रश्न उत्तर
तरंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
ध्वनि संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रकाश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
चुम्बकत्व से संबंधित प्रश्न उत्तर
विद्युत से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
चालकता से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Post a Comment