श्वसन तंत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर | Respiratory System Related Question Answer
इस आर्टिकल में श्वसन तंत्र (Respiratory System) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिये गए है। अधिकांश प्रतियोगी और बोर्ड की परीक्षाओं में श्वसन तंत्र टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है। श्वसन तंत्र संबंधित जानकारी को One Liner प्रारूप में दिया गया है।
प्रश्न- ऑक्सीजन का लेना और कार्बन डाइऑक्साइड का बाहर निकालना कौन-सी क्रिया है?
उत्तर- श्वसन
प्रश्न- रुधिर एवं ऊतकों के बीच होने वाला गैस विनिमय क्या कहलाता है?
उत्तर- आंतरिक श्वसन
प्रश्न- ग्लूकोस के एक ग्राम अणु के ऑक्सीकरण से कितने किलो कैलोरी ऊर्जा निर्मुक्त होती है?
उत्तर- 673
प्रश्न- किस क्रिया में कार्बन यौगिक बैक्टीरिया व अन्य सूक्ष्म जीवों की उपस्थिति में सरल पदार्थों में टूट जाते हैं?
उत्तर- किण्वन
प्रश्न- किन कोशिकाओं द्वारा शर्करा के किण्वन से एल्कोहल व कार्बन ऑक्साइड बनते हैं?
उत्तर- यीस्ट
प्रश्न- किण्वन की क्रिया किस समूह के एन्जाइम की उपस्थिति में होती है?
उत्तर- जाइमेज
प्रश्न- श्वसन किस प्रकार की क्रिया है?
उत्तर- अपचय
प्रश्न- प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की क्रिया है?
उत्तर- उपचय
प्रश्न- श्वसन क्रिया किस में होती है?
उत्तर- माइटोकॉन्ड्रिया
प्रश्न- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया हरी कोशिकाओं में किसमें होती है?
उत्तर- क्लोरोप्लास्ट
प्रश्न- किस क्रिया के द्वारा वातावरणीय वायु को अंदर लिया जाता है?
उत्तर- प्रश्वसन
प्रश्न- किस क्रिया के द्वारा वर्ज्य गैसों को बाहर छोड़ा जाता है?
उत्तर- उत्सवसन/निःश्वसन
प्रश्न- फुप्फुस कहाँ स्थित होते हैं
उत्तर- वक्षगुहा
प्रश्न- स्वास क्रिया के समय कौन-सी पेशियाँ फुप्फुस के सिकुडने व फैलने में मदद करती हैं?
उत्तर- डायाफ्राम तथा अंतरकोस्टल
प्रश्न- ऑक्सीजन तथा रक्त किस कला की परत द्वारा पृथक् रहते हैं?
उत्तर- वायुकोश केशिकीय कला
प्रश्न- फुप्फुस से बाहर निकलते समय रक्त में ऑक्सीजन दाब कितना होता है?
उत्तर- 100 mm Hg
प्रश्न- फुप्फुसों की कुल वायु क्षमता कितनी होती है?
उत्तर- 4500 से 5000 मिली अथवा 4.5 से 5.0 लीटर
प्रश्न- प्रत्येक साधारण श्वास में एक व्यक्ति जो वायु भीतर लेता और छोड़ता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- प्राण-वायु
प्रश्न- प्राण-वायु की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर- 500 घन सेमी
प्रश्न- श्वसन वायुधारिता किस यंत्र की सहायता से मापी जाती है?
उत्तर- स्पाइरोमीटर
प्रश्न- श्वसन वायुधारिता सामान्य पुरुष में कितने लीटर होती है?
उत्तर- 4-5 लीटर
प्रश्न- श्वसन वायुधारिता स्त्रियों में कितनी होती है?
उत्तर- 3-4लीटर
प्रश्न- श्वसनी या ब्रोंकाई की सूजन क्या कहलाती है?
उत्तर- श्वसनी शोथ
प्रश्न- श्वसनी के आंतरिक स्तर में उपस्थित किस ग्रंथि/कोशिकाओं में अतिवृद्धि के कारण श्वसनी शोथ होता है?
उत्तर- सेरोम्युकस/गॉब्लेट
प्रश्न- कौन-सा रोग श्वसनिका की भित्ति में उपस्थित चिकनी पेशियों के अत्यधिक संकुचन के द्वारा पहचाना जाता है?
उत्तर- श्वसनी दमा
प्रश्न- फुप्फुस की कूपिकाओं में संक्रमण के फलस्वरूप होने वाली जलन क्या कहलाती है?
उत्तर- न्यूमोनिया
प्रश्न- न्यूमोनिया में संक्रमण का कारक क्या है?
उत्तर- स्ट्रेप्टोकोकस न्युमोनी
प्रश्न- श्वसनी व कूपिका के असामान्य फैलाव के कारण उनमें लचीलेपन की समाप्ति क्या कहलाती है?
उत्तर- एंफाइसिमा
प्रश्न- एंफाइसिमा अवस्था का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर- दीर्घकालीन श्वसनी शोथधूम्रपान
श्वसन तंत्र प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न या सुझाव नीचे👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। इस जानकारी को अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। धन्यवाद!
Op
ReplyDeletePost a Comment