मध्यकालीन भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ | Medieval Indian History Important Dates
इस आर्टिकल में मध्यकालीन भारतीय इतिहास (Medieval Indian History) की महत्वपूर्ण तिथियोँ की जानकारी दी गयी है। इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ की इस जानकारी को प्रश्न और उत्तर प्रारूप में दिया गया है। बहुत से प्रतियोगी परीक्षाओं, बोर्ड की परीक्षा या एंट्रेंस एग्जाम में इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ से प्रश्न पूछे जाते है।
➣ दक्कन के राष्ट्रकूटों का शासन काल क्या था ➔ 753-973 ई.
➣ पूर्वी भारत के पाल कब तक शासक रहे ➔ 760-1142 ई.
➣ धर्मपाल, महान् पाल शासक का काल, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना का काल कौन-सा था ➔770-810 ई.
➣ राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुर्जर प्रतिहार वंश की स्थापना तथा उनका शासनकाल कौन-सा था ➔783 से 1036 ई.
➣ शंकराचार्य तथा उनका अद्वैतदर्शन का काल क्या था ➔788-820 ई.
➣ गुर्जर प्रतिहार वंश के राजा भोज के राज्य में अरब के व्यापारी सुलेमान का आगमन किस काल में हुआ➔ 835-885 ई.
➣ विजय चोल द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार कब किया गया ➔850 ई.
➣ सुमात्रा (इंडोनेशिया) के राजा बलपुत्र देव द्वारा नालंदा में बौद्ध विहार की स्थापना कब की गई ➔ 860 ई.
➣ तंजौर के शाही चोल का शासन काल क्या था ➔871-1173 ई.
➣ पंजाब और काबुल के हिन्दूशाही का शासन काल कौन-सा रहा ➔ 883-1026 ई.
➣ महान् राष्ट्रकूट शासक इंद्र तृतीय, अरब यात्री अलमसूदी का उसके दरबार में आगमन का काल कौन-सा था ➔915-927 ई.
➣ जेजाक भुक्ति (बुंदेलखंड) के चंदेल, खजुराहो के मंदिरों का निर्माण काल कौन-सा था➔916-1203 ई.
➣ महान् राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय तथा उसके द्वारा चोलों की पराजय का काल कौन-सा था ➔940-967 ई.
➣ मध्य भारत में त्रिपुरी के कलचुरी का शासन काल क्या था ➔ 950-1195 ई.
➣ कल्याणी का चालुक्य वंश (परवर्ती अथवा पश्चिमी चालुक्य) का शासन काल क्या था➔973-1189 ई.
➣ अन्हिलवाड़ (काठियावाड़) के सोलंकी (गुजराती चालुक्य) का शासन काल क्या था ➔974-1238 ई.
➣ राजराज चोल का शासन काल, तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण काल कौन-सा था ➔985-1014 ई.
➣ वारंगल के काकतीय बेतराज प्रथम (संस्थापक), प्रताप रुद्रदेव (अन्तिम शासक) का काल कौन-सा था ➔1000-1323 ई.
➣ वैहिंद की लड़ाई तथा जयपाल (हिन्दूशाही शासक) की महमूद गजनवी द्वारा पराजय का काल कौन-सा था ➔1001 ई.
➣ भारत पर महमूद गजनवी द्वारा सत्रह आक्रमण (अंतिम आक्रमण में सोमनाथ की लूटपाट) का काल कौन-सा था ➔1001-1026 ई.
➣ राजेन्द्र चोल का शासन काल क्या था ➔ 1014-1044 ई.
➣ भारत में अलबरूनी का वास कब तक रहा ➔1020-1030 ई.
➣ गंगा की घाटी में चोल आक्रमण, उड़ीसा के सोम वंशों तथा बंगाल के पालों की पराजय का काल कौन-सा था ➔1022 ई.
➣ श्री विजय साम्राज्य में चोलों द्वारा जलमार्ग से आक्रमण तथा उस पर विजय का काल कौन-सा था➔ 1025 ई.
➣ कलोतुंग प्रथम द्वारा वेगी राज्य का चोल साम्राज्य में विलय किस काल में हुआ ➔1076 ई.
➣ उड़ीसा के पूर्वी गंग शासक, अनंतवर्मन चोडगंग द्वारा भुवनेश्वर में लिंगराज तथा पुरी में जगन्नाथ मंदिरों का निर्माण, नरसिंह प्रथम द्वारा (1025 में) कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण काल कौन-सा था - 1076-1435 ई.
कन्नौज के गहड़वाल शासकों का काल क्या था ➔1080-1194 ई.
➣ होयसल शासक विष्णुवर्धन का शासन काल, उसके द्वारा रामानुज का संरक्षण, हलेबिड में प्रसिद्ध होयसलेश्वर अथवा विष्णु मंदिर का निर्माण काल कौन-सा था ➔1106-1141 ई.
➣ बंगाल के सेन, विजयसेन (संस्थापक), लक्ष्मण सेन (अंतिम) का शासन काल क्या था -1118-1205 ई.
पंजाब पर मोहम्मद गौरी का अधिकार कब हुआ ➔1175 ई.
➣ गुजरात के सोलंकी शासक मूलराज द्वितीय द्वारा मुहम्मद गोरी की पराजय किस काल में हुई ➔1178 ई.
➣ देवगिरि के यादव, संस्थापक भिल्लम, अंतिम शासक रामचंद्र का शासन काल क्या था ➔1189-1311 ई.
➣ तराइन की प्रथम लड़ाई तथा मुहम्मद गौरी पर पृथ्वीराज की विजय का काल कौन-सा था ➔ 1191 ई.
➣ तराइन की दूसरी लड़ाई तथा पृथ्वीराज पर मुहम्मद गौरी की विजय का काल कौन-सा था ➔1192 ई.
➣ चंदावर की लड़ाई तथा गौरी द्वारा कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचन्द की पराजय तथा हत्या का काल कौन-सा था➔1194 ई.
भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा उपयोगी जानकारी
प्रागैतिहासिक काल संबंधित जानकारी
हड़प्पा सभ्यता संबंधित जानकारी
वैदिक संस्कृति संबंधित जानकारी
महाजनपद काल संबंधित जानकारी
➣ बख्तियार खिलजी द्वारा बिहार एवं बंगाल पर कब अधिकार किया गया➔ 1202 ई.
➣ मुहम्मद गौरी की मृत्यु तथा कुतुबद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब की गई ➔1206 ई.
➣ दिल्ली सल्तनत के गुलाम शासक का काल कौन-सा था ➔1206-1290 ई.
➣ इल्तुतमिश का शासन काल तथा उत्तर भारत में तुर्की शासन की स्थिति कब मजबूत हुई ➔ 1211-1236 ई.
➣ मदुरै के पांड्य कब सत्ता में रहे ➔ 1216-1323 ई.
➣ चंगेज खान द्वारा उत्तर-पश्चिम भारत पर कब आक्रमण किया गया ➔1221 ई.
➣ प्रथम अहोम राजा सुखप द्वारा कामरूप पर कब अधिकार किया गया ➔1228 ई.
➣ दिल्ली में कुतुबमीनार का निर्माण कब पूरा हुआ ➔ 1231 ई.
➣ बलबन का शासन काल क्या था ➔1266-1286 ई.
➣ वेनेशियन यात्री मार्को पोलो का भारत आगमन कब हुआ था ➔1288-1293 ई.
➣ दिल्ली सल्तनत के खिलजी कब सत्ता में रहे ➔1290-1320 ई.
➣ मंगोलों का आक्रमण तथा अलाउद्दीन द्वारा विफल आक्रमण कब हुए ➔ 1296-1300 ई.
➣ अलाउद्दीन खिलजी का शासन काल, उसके सुधार तथा विजय किस काल में हुए ➔1296-1316 ई.
➣ दक्षिण भारत में मलिक काफूर का विजय अभियान किस काल में हुआ ➔1309-1311 ई.
➣ दिल्ली सल्तनत के तुगलक किस काल में सत्ता में रहे ➔ 1320-1414 ई.
➣ मुहम्मद बिन तुगलक का शासन काल क्या था ➔ 1325-1391 ई.
➣ दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानांतरण कब किया गया ➔1327 ई.
➣ ताम्र सांकेतिक मुद्रा की समस्या किस काल में हुई ➔1329 ई.
➣ मदुरै की सल्तनत किस काल में रही ➔1334-1337 ई.
➣ विजयनगर साम्राज्य का शासन काल क्या था ➔1336-1652 ई.
➣ मोरक्कन यात्री इनबतूता भारत में कब रहा➔1336-1342 ई.
➣ मुहम्मद बिन तुगलक का कराचिल विजय अभियान कब चला ➔1337 ई.
➣ कश्मीर का शाहमीरी वंश कब सत्ता में रहा➔1339-1561 ई.
➣ बंगाल का इल्यासशाही वंश कब सत्ता में रहा ➔1345-1538 ई.
➣ बहमनी साम्राज्य का शासन काल क्या था➔1347-1518 ई.
➣ फिरोजशाह तुगलक का शासन काल क्या था ➔1351-1389 ई.
➣ फिरोजशाह का जाजनगर (उड़ीसा) पर आक्रमण कब हुआ ➔1361 ई.
➣ खान देश का फारूकी साम्राज्य काल कौन-सा था ➔1389-1601 ई.
➣ जौनपुर का शर्की साम्राज्य काल कौन-सा था ➔1394-1505 ई.
➣ तैमूर का भारत पर आक्रमण किस काल में हुआ ➔1398 ई.
➣ मालवा का धूरीद वंश का काल कौन-सा था ➔1401-1436 ई.
➣ शाहों के अधीन गुजरात राज्य किस काल में रहा ➔1407-1572 ई.
➣ दिल्ली के सईदों का शासन काल क्या था ➔1414-1451 ई.
➣ वेनेशियन यात्री निकोलो डी कोन्टी का विजयनगर भ्रमण काल कौन-सा था ➔ 1420 ई.
➣ अहमदशाह वली द्वारा बहमनी की राजधानी गुलबर्गा से बीदर किस काल में स्थानांतरित हुई ➔1429 ई.
➣ उड़ीसा के गजपति किस काल में सत्ता में रहे➔1435-1542 ई.
➣ मालवा के खिलजी सुलतान किस काल में सत्ता में रहे ➔ 1436-1531 ई.
➣ मेवाड़ में राणा कुंभा का शासन काल क्या था ➔1438-1468 ई.
➣ पर्शिया के अब्दुर्रज्जाक का भारत आगमन कब हुआ था➔1443 ई.
➣ दिल्ली के लोदी सुलतान किस काल में सत्ता में रहे ➔1491-1526 ई.
➣ गुरुनानक का जन्म कब हुआ था➔ 1469 ई.
➣ बहमनी साम्राज्य के वजीर महमूद गवाँ (1463-81) की हत्या तथा बहमनी साम्राज्य का पतन कब शुरू हुआ ➔ 1481 ई.
➣ अहमदनगर के निजामशाही कब सत्ता में रहे ➔1490-1633 ई.
➣ बीजापुर के आदिलशाही कब सत्ता में रहे➔1490-1686 ई.
➣ बरार के इमादशाही कब सत्ता में रहे ➔1490-1574 ई.
➣ वास्कोडिगामा कालीकट कब पहुंचा था ➔1498 ई.
➣ सिकंदर लोदी द्वारा राजधानी दिल्ली से आगरा कब स्थानांतरित की गई ➔ 1506 ई.
➣ मेवाड़ में राणा सांगा का शासन काल क्या था ➔1509-1528 ई.
➣ श्री कृष्णदेव राय का शासन काल, पुर्तगीज यात्री पायस तथा बारबोसा का विजयनगर भ्रमण किस काल में हुआ था ➔1509-1529 ई.
मौर्य साम्राज्य संबंधित जानकारी
मौर्योत्तर काल संबंधित जानकारी
गुप्त साम्राज्य संबंधित जानकारी
गुप्तोत्तर काल संबंधित जानकारी
➣ पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर अधिकार कब किया गया➔1510 ई.
➣ गोलकुंडा के कुतुबशाही का शासन काल क्या था ➔1518-1687 ई.
➣ पानीपत की पहली लड़ाई तथा बाबर द्वारा इब्राहिम लोदी की पराजय कब हुई ➔1526 ई.
➣ खानवा की लड़ाई तथा बाबर द्वारा राणा सांगा की पराजय कब हुई ➔ 1527 ई.
➣ बीदर के बरीदशाही का शासन काल क्या था ➔1528-1619 ई.
➣ घाघरा की लड़ाई तथा मोहम्मद लोदी के अधीन अफगानों की बाबर की पराजय कब हुई ➔1529 ई.
➣ पुर्तगीज यात्री नूनीज का विजयनगर भ्रमण कब हुआ ➔1535 ई.
➣ चौसा की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूँ की पराजय कब हुई ➔1539 ई.
➣ बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई तथा शेरशाह द्वारा हुमायूँ की दूसरी और अंतिम पराजय कब हुई ➔1540 ई.
➣ सूर साम्राज्य काल कौन-सा रहा ➔ 1540-1555 ई.
➣ अमरकोट में अकबर का जन्म कब हुआ ➔1542 ई.
➣ कालिंजर की लड़ाई तथा शेरशाह सूरी की मृत्यु कब हुई ➔ 1545 ई.
➣ हुमायूं द्वारा दिल्ली पर पुनः विजय कब की गई थी ➔1555 ई.
➣ पानीपत की दूसरी लड़ाई तथा अफगान, हेमू के नेतृत्व में अकबर द्वारा पराजित कब की घटना है➔ 1556 ई.
➣ अकबर का राजकाल कौन-सा था➔1556-1605 ई.
➣ बैरम खां का संरक्षण काल कौन-सा है➔1556-1560 ई.
➣ अकबर का आमेर की राजकुमारी से विवाह कब हुआ ➔1562 ई.
➣ अकबर द्वारा जजिया समाप्त करना तथा गढ़कटंगा की रानी दुर्गावती पर विजय कब हुई ➔ 1564 ई.
➣ तालीकोटा का युद्ध तथा विजयनगर शहर का विनाश कब हुआ ➔ 1565 ई.
➣ सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से अकबर के बड़े पुत्र सलीम का जन्म कब हुआ ➔ 1569 ई.
➣ फतेहपुर सीकरी की स्थापना कब हुई ➔1571 ई.
➣ अकबर द्वारा दाग तथा चेहरा प्रथा का प्रारंभ, फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण कब हुआ ➔1573 ई.
➣ तुकरोई का युद्ध तथा अकबर द्वारा बंगाल के दाउद खान की पराजय कब हुई -➔1575 ई.
➣ हल्दी घाटी (गोगुंदा) का युद्ध तथा आमेर के राजा मानसिंह के नेतृत्व में मुगलों द्वारा राणा प्रताप की पराजय कब हुई ➔1576 ई.
➣ राजस्व प्रशासन में दहसाला प्रथा, अकबर द्वारा मजहर की घोषणा कब की ➔1579 ई.
➣ अकबर द्वारा तौहीद-ए-इलाही अथवा दीन-ए-इलाही की घोषणा कब की गई ➔1582 ई.
➣ टोडरमल तथा भगवानदास की मृत्यु कब हुई ➔1589 ई.
➣ चाँदबीबी के द्वारा अहमदनगर की रक्षा कब की गई ➔1595-1600 ई.
➣ जात एवं सवार के दोहरे पद (मनसब) का आरंभ कब हुआ ➔1596 ई.
➣ वीर सिंह बुंदेला द्वारा सलीम के भड़काने पर अबुल फजल की हत्या कब हुई ➔1602 ई.
➣ जहाँगीर का शासनकाल कौन-सा था ➔1605-1627 ई.
➣ राजकुमार खुसरो का विद्रोह तथा जहाँगीर तथा पाँचवें सिख गुरु अर्जुनदेव का परिचय का हुआ ➔1606 ई.
➣ अहमदनगर के मलिक अंबर का प्रधान मंत्रित्व, उनके सैन्य अभियान तथा प्रशासनिक सुधार कब हुए ➔1608-1626 ई.
➣ नूरजहाँ की जहाँगीर से शादी कब हुई ➔1611 ई.
➣ कूच हाजी का मुगल साम्राज्य में विलय कब हुआ ➔1612 ई.
➣ मेवाड़ के राणा अमरसिंह के साथ शांति स्थापना कब की गई थी ➔1615 ई.
➣ राजकुमार खुर्रम (शाहजहाँ) का विद्रोह का हुआ ➔1622-1624 ई.
➣ महानत खान का विद्रोह तथा जहांगीर की अस्थायी कैद कब हुए ➔1626 ई.
➣ शाहजहाँ का शासन काल क्या था ➔1627-1658 ई.
➣ मुमताजमहल की मृत्यु कब हुई ➔1631 ई.
➣ शाहजहाँ द्वारा बीजापुर एवं गोलकुंडा के साथ संधि स्थापना, औरगजेब की दक्षिण के वायसराय के रूप में नियुक्ति कब हुई थी ➔1636 ई.
➣ जावली पर शिवाजी की जीत कब हुई➔1656 ई.
➣ शाहजहाँ के चारों पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का युद्ध, धरमत (अप्रैल) तथा शामूगढ़ (मई) का युद्ध जिसमें औरंगजेब द्वारा पराजित, आगरा में औरंगजेब द्वारा शाहजहाँ को बंदी बनाया जाना (जून), औरंगजेब का राज्याभिषेक कब हुआ ➔1656-1658 ई.
➣ औरंगजेब का शासन काल क्या था ➔1658-1707 ई.
➣ खाजवाह एवं देवरिया का युद्ध जिसमें अंततः दारा पराजित हुआ, दारा बंदी एवं उसे प्राण दंड, मुराद बंदी (उसे 1661 में प्राण दंड दिया गया) शिवाजी द्वारा अफजल खान की हत्या कब हुई ➔1659 ई.
➣ शुजा को बंगाल से निकालकर अराकान भेजा गया, मीर जुमला बंगाल का वजीर कब नियुक्त हुआ➔1660 ई.
➣ मुगलों का कूच बिहार पर कब्जा कब हुआ ➔ 1661 ई.
➣ मीर जुमला द्वारा आसाम पर हमला तथा अहोमों पर संधि लागू कब हुई ➔1662 ई.
➣ सूरत पर शिवाजी का कब्जा कब हुआ ➔1664 ई.
➣ शिवाजी एवं जयसिंह के बीच पुरंदर की संधि कब हुई थी ➔1665 ई.
➣ शाहजहाँ की मृत्यु, शिवाजी की आगरा यात्रा एवं वहाँ से उनका भाग निकलना कब हुआ ➔1666 ई.
➣ औरंगजेब ने नए धार्मिक नियमों की घोषणा कब की ➔1668 ई.
➣ गोकला के नेतृत्व में जाटों द्वारा विद्रोह कब किया गया ➔1669 ई.
➣ सूरत पर शिवाजी की दूसरी विजय कब हुई ➔ 1670 ई.
➣ छत्रसाल बुंदेला का विद्रोह कब हुआ ➔1671 ई.
➣ सतनामी विद्रोह, उत्तर-पश्चिम में अफरीदियों का विद्रोह कब हुआ➔1672 ई.
➣ शिवाजी का राज्याभिषेक तथा छत्रपति पदवी धारण कब की ➔1674 ई.
➣ गुरु तेगबहादुर (नौवें सिख गुरु) को प्राण दंड कब दिया गया ➔1675 ई.
➣ मारवाड़ के राजा जसवंत सिंह की मृत्यु कब हुई➔1678 ई.
➣ औरंगजेब द्वारा पुनः जजिया लगाया गया, दुर्गादास के नेतृत्व में मारवाड़ के राठौरों का विद्रोह तथा मुगलों का मारवाड़ अभियान कब हुआ ➔ 1679 ई.
➣ शिवाजी की मृत्यु, राजकुमार अकबर का विद्रोह कब हुआ ➔ 1680 ई.
➣ विद्रोही पुत्र अकबर को मनाने औरंगजेब का दक्षिण आगमन कब हुआ ➔1681 ई.
➣ बीजापुर विजय एवं इसका विलय कब हुआ ➔1686 ई.
➣ गोलकुंडा विजय एवं इसका विलय कब हुआ ➔1687 ई.
➣ मुगल सेना अध्यक्ष मुकरबखान द्वारा संगमेश्वर में शंभाजी को बंदी बनाकर प्राणदंड, मराठा गद्दी पर राजाराम कब बैठा ➔1689 ई.
➣ राजाराम की मृत्यु एवं शिवाजी द्वितीय गद्दी पर बैठा, ताराबाई द्वारा संरक्षण का हुआ ➔1700 ई.
➣ औरंगजेब की औरंगाबाद में मृत्यु, मुगल बंदीत्व से साहू की मुक्ति, साहू एवं ताराबाई के बीच गृहयुद्ध कब आरंभ हुआ ➔1707 ई.
➣ खेड़ा का युद्ध तथा सतारा पर साहू का कब्जा, साहू छत्रपति घोषित तथा उनके द्वारा बालाजी विश्वनाथ को सेनाकर्ता की उपाधि कब दी गई➔1708 ई.
➣ बालाजी विश्वनाथ का पेशवा (शासन) काल कौन-सा था ➔ 1713-1720 ई.
➣ ताराबाई साहू द्वारा निर्णायक रूप से पराजित तथा बंदी और गृह युद्ध समाप्त कब हुआ ➔1714 ई.
➣ बालाजी विश्वनाथ एवं सैयद बंधुओं के बीच संधि कब हुई -1719 ई.
➣ बाजीराव प्रथम का पेशवा काल, मराठा संघ की शुरूआत तथा उनका उत्तर की ओर विस्तार कब हुआ ➔1720-1740 ई.
➣ बालाजी बाजीराव (नाना साहेब) का पेशवा काल, मराठा राज्य एवं शक्ति का विस्तार कब हुआ➔1740-1761 ई.
➣ साहू की मृत्यु तथा पेशवा की स्थिति और मजबूत कब हुई➔ 1749 ई.
➣ मराठा तथा अफगानों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई, पेशवा बालाजी बाजीराव की मृत्यु कब हुई➔1761 ई.
➣ बालाजी विश्वनाथ किस कुल में जन्मे थे ➔ कोंकण का ब्राह्मण कुल
➣ साहू ने बालाजी विश्वनाथ को किस पद पर नियुक्त किया ➔ सेनाकर्ते
➣ बालाजी विश्वनाथ की मृत्यु कब हुई थी ➔2 अप्रैल, 1720 ई.
➣ बाजीराव प्रथम का शासन काल क्या था ➔1720 से 1740ई.
➣ हिंदू पद-पादशाही के आदर्श का प्रचार एवं प्रसार किसने किया ➔ बाजीराव प्रथम
➣ बाजीराव ने वार्ना की संधि कब की थी ➔1731 ई.
➣ बाजीराव प्रथम ने कब दिल्ली पर आक्रमण किया ➔1737 ई.
➣ बाजीराव प्रथम की मृत्यु कब हुई ➔1740 ई.
➣ बालाजी बाजीराव का शासन काल कब से कब तक था ➔1740 से 1761 ई.
➣ संगोला की संधि कब की गई➔ 1750 ई.
➣ गोदावरी के उत्तरी प्रदेश को लेकर निजाम और मराठों के मध्य सिंदखेडा का युद्ध कब हुआ ➔1757 ई.
➣ अब्दाली ने पंजाब पर कब अधिकार किया ➔ 1757 ई.
➣ पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में अफगान और मराठों के बीच युद्ध कब हुआ ➔14 जनवरी, 1761
➣ पानीपत के युद्ध में किसकी हार हुई ➔ मराठे
➣ बालाजी बाजीराव का देहांत कब हुआ ➔1761 ई.
➣ पानीपत का तृतीय युद्ध कब हुआ ➔1761 ई.
➣ माधवराव के शासन काल का समय कब से कब तक था ➔1761 से 1772 ई.
➣ माधवराव का देहांत कब हुआ➔1772 ई.
➣ नारायण राव का शासन काल कब से कब तक था ➔1772 से 1773 ई.
➣ नारायण राव की हत्या उसके चाचा रघुनाथ राव ने कब की ➔1773 ई.
➣ माधवराव नारायण द्वितीय का शासनकाल कब से कब तक था ➔ 1794 से 1795
➣ पुरन्दर की संधि कब की गई➔ मार्च 1776 ई.
➣ बड़गांव की संधि कब की गई ➔1779 ई.
➣ सालबाई की संधि कब की गई ➔1782 ई.
➣ माधवराव पेशवा ने कब आत्महत्या की ➔1795 ई.
➣ महादजी सिंधिया की मृत्यु कब हुई ➔1795 ई.
➣ नाना फड़नवीस की मृत्यु कब हुई ➔ 1800 ई.
➣ पेशवा बाजीराव द्वितीय का शासन काल कब से कब तक रहा ➔ 1796 से 1817 ई.
➣ पेशवा बाजीराव द्वितीय किसका पुत्र या ➔रघुनाथ राव
➣ बेसीन की संधि कब की गई ➔31 दिसंबर, 1802
➣ संगोला की संधि कब की गई ➔1750 ई.
➣ सूरत की संधि कब की गई➔ 1775 ई.
➣ राजपुर घाट की संधि कब की गई➔1804 ई.
➣ पूना की संधि कब की गई ➔13 जून, 1817
➣ ग्वालियर की संधि कब की गई ➔5 नवंबर, 1817
➣ मंदसौर की संधि कब की गई ➔6 जनवरी, 1818
उम्मीद है इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी रहेगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया होगा तो कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-भक्ति एवं सूफी आंदोलन के प्रश्न उत्तर
विजयनगर, बहमनी एवं अन्य प्रांतीय राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
सल्तनतकालीन प्रशासन व रचनाएँ संबंधित जानकारी
दिल्ली सल्तनत से संबंधित जानकारी
मराठा साम्राज्य प्रश्नोत्तरी
सिख साम्राज्य सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Post a Comment