पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर | Pitt's India Act Related Question Answer

पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर | Pitt's India Act Related Question Answer




जय हिंद मित्रों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में पिट्स इंडिया एक्ट के प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। पिट्स इंडिया एक्ट भारतीय आधुनिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर-


पिट्स इंडिया एक्ट, पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर, Pitt's India Act Related Question Answer,
पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर  Pitt's India Act Related Question Answer

प्रश्न- रेगुलेटिंग ऐक्ट 1773 में व्याप्त दोषों को दूर करने के उद्देश्य से सर्वप्रथम 1783 ई. में कौन सा विधेयक लाया गया जो पारित नहीं हो सका? उत्तर ➔ डंडाज अधिनियम

प्रश्न- रेगुलेटिंग ऐक्ट 1773 में व्याप्त दोषों को दूर करने के उद्देश्य से डंडाज अधिनियम के बाद कौन सा विधेयक लाया गया पारित नहीं हो सका? उत्तर ➔ फॉक्स का भारतीय विधेयक 


प्रश्न- रेगुलेटिंग ऐक्ट की विसंगतियों, ब्रिटिश शासन के कंपनी पर अपूर्ण नियंत्रण तथा भारत में कंपनी के कुशासन तथा उसके कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे अन्याय तथा अत्याचार के कारण कंपनी की गिरती साख को बचाने

के लिए 1784 ई. में कौन सा अधिनियम पारित किया गया? उत्तर ➔ पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 का नाम किसके नाम पर रखा गया? उत्तर ➔ तत्कालनी ब्रिटिश प्रधानमंत्री विलियम पिट


प्रश्न- कौन सा अधिनियम ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा अधिगृहीत भारतीय राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश ताज (Crown) स्वामित्व के दावे का पहला भारतीय दस्तावेज था? उत्तर ➔पिट्स इंडिया एक्ट 1784 

यह भी पढ़ें:-

रेगुलेटिंग एक्ट 1773 से संबंधित प्रश्न उत्तर
चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर


प्रश्न- किस अधिनियम द्वारा पाहली बार भारत में स्थित ब्रिटिश राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश सरकार और कंपनी का दोहरा नियंत्रण स्थापित हुआ? उत्तर ➔ पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784


प्रश्न- पिट्स इंडिया एक्ट 1784 द्वारा भारत में स्थित ब्रिटिश राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश सरकार और कंपनी का जो दोहरा नियंत्रण स्थापित हुआ, उसमें निर्णय लेने का अधिकार किसे सौंपा गया? उत्तर ➔ ब्रिटिश सरकार


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 द्वारा कंपनी के शासन को पुनर्गठित करके उसके राजनीतिक दायित्वों को किसको सौंप दिया गया? उत्तर ➔6 सदस्यीय नियंत्रक मंडल


प्रश्न- कंपनी के राजनीतिक दायित्वों को संभालने वाले 6 सदस्यीय नियंत्रय मंडल में पहला सदस्य किसे बनाया गया? उत्तर ➔ ब्रिटेन का अर्धमंत्री 


प्रश्न- कंपनी के राजनीतिक दायित्वों को संभालने वाले 6 सदस्यीय नियंत्रक मंडल में दूसरा सदस्य किसे बनाया गया? उत्तर ➔ विदेश सचिव


प्रश्न- कपनी के राजनीतिक दायित्वों को संभालने वाले 6 सदस्यीय नियंत्रक मंडल के शेष चार सदस्यों का चुनाव प्रिवी कौसिल सदस्यों में से किसके द्वारा किया जाना था? उत्तर ➔ ब्रिटिश सम्राट द्वारा


प्रश्न- कंपनी के राजनीतिक दायित्वों को संभालने वाले 6 सदस्यीय नियंत्रक मंडल का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया? उत्तर ➔ एक मंत्री को


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 के तहत किसको कंपनी के भारत सरकार में नाम, आदेशों एवं निर्देश को स्वीकृत तथा अस्वीकृत करने का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔6 सदस्थीय नियंत्रक मंडल के


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 के तहत गवर्नर जनरल की परिषद् की संख्या चार से कम करके कितनी कर दी गई? उत्तर ➔ तीन


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 के तहत किसको युद्ध, संधि, राजस्व, सैन्य शक्ति, देशी रियासतों आदि के अधीक्षण की शक्ति प्रदान की गई? उत्तर ➔गवर्नर जनरल की परिषद


प्रश्न- किस अधिनियम के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय अधिकृत प्रदेश को पहली बार 'ब्रिटिश अधिकृत भारतीय प्रदेश' कहा गया? उत्तर ➔ पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784

यह भी पढ़ें:-

भारतीय परिषद् अधिनियम 1861 संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न- पिट्स इंडिया एक्ट 1784 के तहत प्रांतीय परिषद् के सदस्यों की संख्या से कितनी कर दी गई? उत्तर ➔ तीन


प्रश्न- प्रांतीय परिषद् के सदस्यों में से एक सदस्य को क्या होना अनिवार्य था? उत्तर ➔ प्रांत का सेनापति


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 के तहत प्रांतीय शासन के लिए किन आदेशों का अनुपालन आवश्यक कर दिया गया? उत्तर ➔ केंद्रीय आदेश का


प्रश्न- केंद्रीय शासन के अनुपालन पर किसको प्रांतीय सरकारों को बर्खास्त करने का अधिकार दिया गया? उत्तर ➔ गवर्नर जनरल


प्रश्न- पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 के तहत किन कर्मचारियों पर उपहार लेने के प्रतिबंध लगा दिया गया? उत्तर ➔ कंपनी के कर्मचारियों


प्रश्न- पिट्स इंडिया एक्ट 1784 के तहत भारत में नियुक्त अंग्रेजी अधिकारियों के ऊपर मुकदमा चलाने के लिए किस स्थान पर एक कोर्ट की स्थापना की गई? उत्तर ➔ इंग्लैंड


प्रश्न- पिट्स इंडिया एक्ट 1784 के तहत गवर्नर जनरल को देशी राजाओं से युद्ध तथा संधि से पूर्व किससे स्वीकृति लेना अनिवार्य कर दिया गया? उत्तर ➔कंपनी के डायरेक्टरों से


उम्मीद है पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर जरूर करें। अगर आपके पास पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़ें:-

भारतीय परिषद् अधिनियम 1909 संबंधित प्रश्न उत्तर

1892 का अधिनियम संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत सरकार अधिनियम 1919 संबंधित प्रश्न उत्तर

भारत सरकार अधिनियम 1935 संबंधित प्रश्न उत्तर

1/Post a Comment/Comments

  1. 1773 के विनियमन अधिनियम ने कम्पनी के लिए दोहरे शासन की शुरुआत की विश्लेषण बताये

    ReplyDelete

Post a Comment