भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित प्रश्न उत्तर | The Government of India Act 1858 Related Question Answer
'जय हिंद' दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन सभी आकांक्षी के लिए महत्वपूर्ण है जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, लेखपाल, टीचर इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इसमें आपको भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित प्रश्न उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है।
![]() |
भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित प्रश्न उत्तर | The Government of India Act 1858 Related Question Answer |
प्रश्न- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दमन के बाद ब्रिटिश संसद के निचले सदन द्वारा 30 अप्रैल, 1858 को पारित किस अधिनियम में भारत में उत्तरदायित्व शासन की स्थापना के लिए प्रावधान किए गए? उत्तर ➔भारत सरकार अधिनियम 1858
प्रश्न- ब्रिटिश संसद के निचले सदन को क्या कहा जाता है? उत्तर ➔ हाउस ऑफ कॉमन्स
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत भारत में कंपनी के शासन शासन समाप्त कर शासन का उत्तरदायित्व किसको सौप दिया गया? उत्तर ➔ब्रिटिश सरकार (संसद)
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत भारत के गवर्नर जनरल का नाम क्या कर दिया गया? उत्तर ➔वायसराय
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 को किस तिथि को राजकीय स्वीकृति प्राप्त हुई और यह उसी दिन से लागू हो गया? उत्तर ➔2 अगस्त, 1858
रेगुलेटिंग एक्ट 1773 से संबंधित प्रश्न उत्तर
पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत कंपनी के निदेशक मंडल, नियंत्रक मंडल तथा गुप्त समिति को समाप्त करके इनके अधिकारों तथा शक्तियों के प्रयोग का अधिकार ब्रिटिश साम्राशी की ओर से किसको सौंपा गया? उत्तर ➔मुख्य राज्य सचिव (Principle Secretary of State)
प्रश्न- जिस मुख्य राज्य सचिव को कंपनी के निदेशक मंडल, नियंत्रक मंडल तथा गुप्त समिति के अधिकारों तथा शक्तियों को सौंपा गया, उसे क्या पदनाम दिया गया? उत्तर ➔ भारत राज्य सचिव (Secretary of State for India)
प्रश्न- किस अधिनियम के तहत कंपनी की सेनाओं को ब्रिटिश शासन के अधीन कर दिया गया? उत्तर ➔भारत सरकार अधिनियम 1858
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत भारत राज्य सचिव के कार्यों में सहायता देने के लिए किस संस्था की स्थापना की गई? उत्तर ➔भारत परिषद
प्रश्न- भारत राज्य सचिव के कार्यों में सहायता देने के लिए स्थापित भारत परिषद में कितने सदस्य थे? उत्तर ➔ 15
प्रश्न- भारत परिषद के 15 सदस्यों में से कितने सदस्य ब्रिटिश सरकार (सम्राट) द्वारा नियुक्त किए जाते थे? उत्तर ➔-8
प्रश्न- भारत परिषद के शेष 7 सदस्य किसके द्वारा नियुक्त किए जाते थे? उत्तर ➔कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा
प्रश्न- भारत परिषद की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता था? उत्तर ➔ भारत राज्य सचिव
प्रश्न- भारत परिषद की बैठकों में किसे सामान्य मत के अतिरिक्त निर्णायक मत देने का अधिकार प्राप्त था? उत्तर ➔भारत राज्य सचिव
प्रश्न- भारत परिषद की भूमिका किस तरह की थी? उत्तर ➔केवल परामर्शदात्री
यह भी पढ़ें:-
भारतीय परिषद् अधिनियम 1861 संबंधित प्रश्न उत्तर
भारतीय परिषद् अधिनियम 1909 संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत प्रायः समस्त मामलों में पहल करने अथवा निर्णय लेने का अधिकार किसे था? उत्तर ➔भारत राज्य सचिव
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत भारत राज्य सचिव को किसके साथ गुप्त पत्र व्यवहार का अधिकार दिया गया? उत्तर ➔भारत के वायसराय
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम 1858 के तहत ब्रिटिश संसद के समक्ष भारत के बजट को प्रति वर्ष रखने का अधिकार किसे दिया गया? उत्तर ➔भारत राज्य सचिव
प्रश्न- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने भारत के संबंध में किस तिथि को एक महत्वपूर्ण नीतिगत घोषणा की जिसे कुछ हद तक भारतीय संविधान का आधार माना जा सकता है? उत्तर ➔1 नवंबर, 1858
प्रश्न- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने किसे साम्राज्य के अन्य भागों में रहने वाली ब्रिटिश प्रजा के समान माने जाने की घोषणा की? उत्तर ➔भारतीय प्रजा को
प्रश्न- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की नीतिगत घोषणा में भारत के लोगों को लोक सेवाओं में अपनी शिक्षा, योग्यता तथा विश्वसनीयता के आधार पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष भर्ती में किस आधार पर विभेद नहीं करने की बात कही गई? उत्तर ➔मूलवंश, लिंग, धर्म तथा निवास स्थान
प्रश्न- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की नीतिगत घोषणा में भारत के लोगों की किस प्रकार की उन्नति के उपाय लागू करने की घोषणा की गई? उत्तर ➔भौतिक तथा नैतिक उन्नति
प्रश्न- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की नीतिगत घोषणा को भारत के शिक्षित वर्ग द्वारा क्या कहा गया? उत्तर ➔अपने अधिकारों का 'मैग्नाकार्टा'
उम्मीद है भारत सरकार अधिनियम 1858 प्रश्नोत्तरी आपको पसंद आया होगा। यदि आपके पास इस टॉपिक से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। अपने दोस्तों को इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें:-
1892 का अधिनियम संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार अधिनियम 1919 संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment