संविधान का दर्शन से संबंधित प्रश्न उत्तर | Constitution Philosophy Related Question Answer
जय हिंद मित्रों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में संविधान का दर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में संविधान का दर्शन के प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में संविधान का दर्शन से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है संविधान का दर्शन संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
संविधान का दर्शन से संबंधित प्रश्न उत्तर | Constitution Philosophy Related Question Answer |
प्रश्न- जनता पर सरकार किन नियमों से शासन करती है? उत्तर ➔ सवैधानिक नियमों
प्रश्न- 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियाँ किसे वर्णित करती हैं? उत्तर ➔ भारतीय संविधान
प्रश्न- ब्रिटिश संसदीय प्रणाली में किसे सर्वोच्च माना जाता है? उत्तर ➔ संसद
प्रश्न- भारत में किसे सर्वोच्चता का दर्जा प्राप्त है? उत्तर ➔संविधान
प्रश्न- संसद द्वारा पारित विधेयकों (क़ानूनों) की विधि मान्यता संवैधानिकता की जाँच का अधिकार किसे प्राप्त है? उत्तर ➔ भारतीय न्यायालयों
प्रश्न- संविधान के किन भागों में अनुच्छेद 1 से 395 तक वर्णित है? उत्तर ➔भाग 1 से 22 में
प्रश्न- संविधान के दर्शन से अभिप्राय किन आदशों से है? उत्तर ➔जिनसे भारतीय संविधान अभिप्रेरित हुआ
प्रश्न- संविधान की नीतियों से क्या अभिप्राय है? उत्तर ➔जिन पर हमारा संविधान और शासन प्रणाली आधारित है
प्रश्न- हमारे संविधान का दार्शनिक आधार क्या है? उत्तर ➔उद्देश्य प्रस्ताव
प्रश्न- भारत के संपूर्ण संविधान के सारांश, दर्शन, आर्दशों और उसकी आत्मा का निरूपण कौन करते हैं? उत्तर ➔उद्देशिका के शब्द
प्रश्न- भारतीय संविधान में निहित दर्शन की अभिव्यक्ति किस भाग में की गई है? उत्तर ➔प्रस्तावना
प्रश्न- "हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस सविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है" उपरोक्त वाक्य संविधान के किस भाग में उल्लिखित हैं? उत्तर ➔प्रस्तावना
प्रश्न- 1976 के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में समाजवादी, पंथनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्द जोड़े गए? उत्तर ➔42 वें संविधान संशोधन
यह भी पढ़ें:-
1892 का अधिनियम संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार अधिनियम 1919 संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- संविधान के तल ज्ञान (दर्शन) को इसका कौन-सा भाग प्रकट करता है? उत्तर ➔प्रस्तावना
प्रश्न- प्रस्तावना संविधान की क्या कहलाती? उत्तर ➔आत्मा
प्रश्न- "यदि विधानमंडल द्वारा प्रयुक्त किसी शब्दावली पर कोई शंका उत्पन्न हो जाए तो उसे दूर करने का सबसे विश्वसनीय तरीका यह है कि उसके मूल में निहित भावनाओं, उसके आधारों तथा कानून-निर्माण के कारणों पर विचार किया जाए तथा (संविधान की) प्रसावना का आश्रय लिया जाए" यह वक्तव्य उच्चतम् न्यायालय ने कब कहा था? उत्तर ➔1969
प्रश्न- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या मौलिक आदर्श वर्णित है? उत्तर ➔स्वतंत्र और प्रभुता संपन्न
प्रश्न- भारत का राष्ट्र प्रमुख जनता द्वारा निर्वाचित है, वंश परंपरा से नहीं, क्या दर्शाता है? उत्तर ➔गणराज्य
प्रश्न- आयरलैंड ने कौन-सा एक्ट बनाकर ब्रिटिश राष्ट्रकुल से संबंध समाप्त कर लिए थे? उत्तर ➔रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड एक्ट, 1948
प्रश्न- प्रभुत्व संपन्नता राष्ट्रकुल की सदस्यता से संगत, संविधान की प्रस्तावना का क्या है? उत्तर ➔मौलिक आदर्श
प्रश्न- संविधान की प्रस्तावना का एक अन्य मौलिक आदर्श कौन-सा है? उत्तर ➔लोकतंत्र
प्रश्न- भारतीय शासन में लोकतंत्र का रूप कैसा है? उत्तर ➔प्रतिनिधिक
प्रश्न- विधानमंडल के सदस्यों के निर्वाचन का सिद्धांत कौन-सा है? उत्तर ➔एक व्यक्ति एक मत
प्रश्न- जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन किसकी विशेषता है? उत्तर ➔भारतीय संविधान
प्रश्न- भारतीय संविधान में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ अन्य विशेषता है? उत्तर ➔लोकतांत्रिक समाज
प्रश्न- संविधान में भाग 4 में वर्णित निदेशक तत्वों के अनुसार राज्य का क्या उद्देश्य है? उत्तर ➔आर्थिक न्याय
प्रश्न- विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की व्यवस्था संविधान में कहाँ की गई है? उत्तर ➔भाग 3 अनुच्छेद 22 एवं 25 से 28 में
प्रश्न- संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक नागरिकों को कौन-सा मूल अधिकार है? उत्तर ➔समानता
प्रश्न- संविधान में वयस्क मताधिकार की व्यवस्था किस अनुच्छेद में प्रदान की गई? उत्तर ➔अनुच्छेद 326
प्रश्न- 1976 में संविधान के 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में कौन-सा शब्द जोड़ा गया? उत्तर ➔पंथ निरपेक्ष राज्य
प्रश्न- किस अनुच्छेद से स्पष्ट है कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे भारत की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करें? उत्तर ➔अनुच्छेद 51(क)
प्रश्न- नीति-निदेशक तत्वों के अंतर्गत बंधुत्व की संकल्पना, वसुधैव कुटुम्बकम् को संविधान के किस अनुच्छेद में स्पष्ट किया गया? उत्तर ➔ अनुच्छेद 51
प्रश्न- संविधान के भाग 4 (अनुच्छेद 39) में क्या उल्लेख है? उत्तर ➔व्यक्ति की गरिमा की रक्षा
प्रश्न- 1976 में 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से कौन-सी व्यवस्था जोड़ी गई? उत्तर ➔पंथ निरपेक्ष राज्य
प्रश्न- सर्वधर्म समभाव की व्यवस्था किस अनुच्छेद में वर्णित है? उत्तर ➔अनुच्छेद 25 से 29
प्रश्न- बेरूबारी मामले में संविधान की प्रस्तावना को क्या कहा गया है? उत्तर ➔भारतीय संविधान की कुंजी
प्रश्न- अभी तक प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन किया गया है? उत्तर ➔1 बार
उम्मीद है संविधान का दर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें। अगर आपके पास संविधान का दर्शन से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
यह भी पढ़ें:-
भारतीय परिषद् अधिनियम 1861 संबंधित प्रश्न उत्तर
भारतीय परिषद् अधिनियम 1909 संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment