संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ संबंधित प्रश्न उत्तर | Constitution Source and Features related Questions and answers

संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ संबंधित प्रश्न उत्तर | Constitution Source and Features related Questions and answers

जय हिंद मित्रों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ के प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ संबंधित प्रश्न उत्तर-


संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ, संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ संबंधित प्रश्न उत्तर, Constitution Source and Features related Questions and answers
संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ संबंधित प्रश्न उत्तर | Constitution Source and Features related Questions and answers

प्रश्न- संविधान के कितने प्रावधान 1915 के अधिनियम से लिए गए हैं? उत्तर ➔ दो-तिहाई


प्रश्न- नए संविधान का कौन-सा अनुच्छेद 1935 के एक्ट की 126वीं धारा के समान है? उत्तर ➔256वाँ अनुच्छेद


प्रश्न- नए संविधान का 352 एवं 356वाँ अनुच्छेद 1935 के अधिनियम की कौन-सी धारा से मिलता-जुलता है? उत्तर ➔धारा 103


प्रश्न- राष्ट्रपति की संकटकालीन शक्तियों से संबंधित अनुच्छेद कौन से हैं? उत्तर ➔ 352 एवं 356वाँ 


प्रश्न- शक्ति विभाजन की तीन सूचियों कौन-सी है? उत्तर ➔संघ, राज्य, समवर्ती


प्रश्न- संसदीय व्यवस्था, विधि निर्माण प्रक्रिया, कानून शासन, एकल नागरिकता, द्विसदनीय व्यवस्था भारतीय संविधान के आदर्श किस देश के संविधान से लिए गए हैं? उत्तर ➔  ब्रिटेन


प्रश्न- न्यायपालिका की स्वतंत्रता, प्रस्तावना, न्यायिक पुनर्विलोकन, मौलिक  अधिकार, न्यायधीशों को पद से हटाने की व्यवस्था, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति आदर्श किस देश के संविधान से लिए गए हैं? उत्तर ➔अमेरिका


प्रश्न- सशक्त संघीय व्यवस्था, शक्तियों का विभाजन, राज्यपाल की नियुक्ति, सर्वोच्च न्यायलय की परामर्श संबंधी शक्ति किस विदेशी संविधान से ली गयी है? उत्तर ➔कनाडा


प्रश्न- नीति-निदेशक सिद्धांत, राष्ट्रपति का निर्वचन, राज्यसभा सदस्यों को मनोनीत किया जाना किस विदेशी संविधान से लिया गया है? उत्तर ➔आयरलैंड


प्रश्न- आपातकालीन प्रावधान किस विदेशी संविधान से लिया गया है? उत्तर ➔जर्मनी


प्रश्न- समवर्ती सूची, व्यापार-वाणिज्य संबंधी प्रावधान किस विदेश संविधान से लिया गया है? उत्तर ➔ऑस्ट्रेलिया


प्रश्न- संविधान संशोधन, राज्यसभा सदस्य  का निर्वाचन आदर्श किस विदेशी संविधान से लिए गए है? उत्तर ➔दक्षिण अफ्रीका


प्रश्न- गणराज्य व्यवस्था, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व संबंधी आदर्श किस विदेशी संविधान से लिए गए हैं? उत्तर ➔फ्रांस


मौलिक कर्तव्य, न्याय संबंधी आदर्शों की प्रस्तावना में सम्मिलित करना आदर्श किस विदेशी संविधान से लिए गए हैं? उत्तर ➔रूस


प्रश्न- संघीय न्यायपालिका की शक्तियाँ, संघीय व्यवस्था भारत सरकार के कौन-से अधिनियम में हैं? उत्तर ➔1935


प्रश्न- संविधान सभा के वाद-विवाद प्रतिवेदन के अध्ययन से किसका बोध होता है? उत्तर ➔संविधान निर्माताओं के ध्येयों, इच्छाओं 


प्रश्न- संविधियाँ, अध्यादेश, नियम-विनियम, आदेश आदि हमारे संविधान के कैसे तत्व है? उत्तर ➔कानूनी 


प्रश्न- संविधियाँ किनके द्वारा बनाई जाती हैं? उत्तर ➔केंद्रीय और राज्य विधानमंडलों


प्रश्न- सन् 1950 से अब तक संविधान में कितने संशोधन किए जा चुके है? उत्तर ➔98


प्रश्न- मूल कर्तव्यों को संविधान में 1976 में किस संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया? उत्तर ➔42वें


प्रश्न- संविधान भारतीय जनता द्वारा निर्मित है, को कौन-सा शब्द वर्णित करता है? उत्तर ➔लोकप्रिय प्रभुसत्ता


प्रश्न- भारतीय संविधान को विश्व का सर्वाधिक विस्तृत संविधान किसने कहा है? उत्तर ➔आईवर जैगिन्स


प्रश्न- अमेरिका के संविधान में कितने अनुच्छेद है? उत्तर ➔7

प्रश्न- कनाडा के संविधान में कितने अनुच्छेद है? उत्तर ➔147


प्रश्न- ऑस्ट्रेलिया के संविधान में कितने अशुन्छेद हैं? उत्तर ➔128


प्रश्न- 42वें संशोधन द्वारा कौन-से 2 नवीन भाग जोड़े गए हैं? उत्तर ➔चौथा 'ब' चौदहवाँ 'अ'


प्रश्न- 'सत्ता भारत की जनता में निहित है', किस शब्द का पर्याय है? उत्तर ➔लोकतंत्रात्मक राज्य


प्रश्न- भारतीय राज्य का सर्वोच्च प्राधिकारी (राष्ट्रपति) अप्रत्यक्ष रूप से किसके द्वारा निर्वाचित होता है? उत्तर ➔भारतीय जनता


प्रश्न- राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान हैं और राज्य के द्वारा विभिन्न धर्मावलंबियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा, किस शब्द में निहित है? उत्तर ➔पंथनिरपेक्ष


प्रश्न- 1976 के कौन-से संविधान संशोधन से संविधान की प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष शब्द सम्मिलित किया गया? उत्तर ➔42वें


प्रश्न- वह संविधान क्या कहलाता है जिसमें संशोधन की प्रक्रिया सरल होती है? उत्तर ➔लचीला संविधान


प्रश्न- भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया कैसी दी गई है? उत्तर ➔ कठोरता और लचीलेपन का मिश्रण


प्रश्न- संविधान द्वारा भारत में शासन की कैसी व्यवस्था की गई है? उत्तर ➔संघात्मक

यह भी पढ़ें:- 

नागरिकता से संबंधित प्रश्न उत्तर

मौलिक अधिकार संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न- हमारा संविधान आपातकाल में संघात्मक व्यवस्था को कैसा स्वरूप प्रदान करता है? उत्तर ➔एकात्मक


प्रश्न- कार्यपालिका कब तक अपने पद पर रह सकती है? उत्तर ➔विधायिका का विश्वास प्राप्त रहने तक


प्रश्न- नाम मात्र की कार्यपालिका प्रमुख कौन होता है? उत्तर ➔राष्ट्रपति


प्रश्न- वास्तविक शक्तियां किसके पास होती है? उत्तर ➔मंत्रीमंडल


प्रश्न- मंत्रिमंडल सामूहिक रूप से किसके प्रति निरंतर अपना उत्तरदायित्व निभाता है? उत्तर ➔विधायिका (लोकसभा)


प्रश्न- ऐसे कौन-से अधिकार हैं जिन्हें राज्य तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध लागू किया जा सकता है? उत्तर ➔मौलिक अधिकार


प्रश्न- संविधान के किस भाग में अनुच्छेद 14 से 32 तक मौलिक अधिकारों का वर्णन है? उत्तर ➔भाग 3


प्रश्न- अनुच्छेद 31 के तहत प्राप्त संपत्ति के मौलिक अधिकार को कब समाप्त कर दिया गया? उत्तर ➔1978


प्रश्न- संपत्ति के मौलिक अधिकार की समाप्ति संविधान के 44वें संशोधन अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत गई? उत्तर ➔धारा 6


प्रश्न- 1976 में संविधान के 42वें संशोधन द्वारा मूल संविधान में कौन-सा नया भाग जोड़ा गया? उत्तर ➔ IVA


प्रश्न- संविधान के कौन से भाग में शासन संचालन हेतु अनुच्छेद 36 से 51 तक नीति-निदेशकों का वर्णन किया गया है? उत्तर ➔भाग IV


प्रश्न- 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की अनिवार्य शिक्षा संबंधी मौलिक कर्तव्य कब जोड़ा गया? उत्तर ➔ 2002


प्रश्न- 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा संबंधी मौलिक कर्तव्य किस  संशोधन द्वारा किया गया? उत्तर ➔ 86वाँ संविधान संशोधन 


प्रश्न- अब मौलिक कर्तव्यों की कुल संख्या कितनी हो गई है? उत्तर ➔11


प्रश्न- संविधान का उल्लंघन करने वाले क़ानूनों एवं आदेशों को अवैध घोषित  करने की शक्ति क्या कहलाती है? उत्तर ➔न्यायिक समीक्षा


प्रश्न- संसदीय प्रभुता एवं किसमें समन्वय भारतीय संविधान की विशेषता है? उत्तर ➔न्यायिक सर्वोच्चता


प्रश्न- उच्चतम् तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा होती है? उत्तर ➔राष्ट्रपति


प्रश्न- संविधान द्वारा प्राप्त मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु क्या अपरिहार्य है? उत्तर ➔न्यायपालिका की स्वतंत्रता


प्रश्न- लोकसभा व विधान सभा और पंचायत के चुनावों में वोट देने की आयु कितनी होनी चाहिए? उत्तर ➔18 वर्ष


प्रश्न- मूल संविधान में मतदान की आयु कितनी निश्चित गई है? उत्तर ➔21 वर्ष


प्रश्न- मतदान को कौन-सा अधिकार कहते हैं? उत्तर ➔सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार


प्रश्न- प्रथम संघ की नागरिकता तथा द्वितीय, राज्य या इकाई की नागरिकता क्या कहलाती है? उत्तर ➔दोहरी नागरिकता


प्रश्न- भारतीय संविधान निर्माताओं ने कौन-सी नागरिकता के आदर्श को अपनाया? उत्तर ➔एकल नागरिकता


प्रश्न- भारत में केंद्र और राज्य दोनों के लिए कैसा संविधान है? उत्तर ➔एकल संविधान


प्रश्न- संघ सरकार और राज्य सरकार दोनों के पृथक-पृथक संविधान किस देश में  है? उत्तर ➔अमेरिका

प्रश्न- भारतीय संविधान में सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अल्पसंख्यक समूहों के लिए किसकी व्यवस्था की गई है? उत्तर ➔आरक्षण

यह भी पढ़ें:- 

प्रश्न- भारतीय संविधान का स्वरूप कैसा है? उत्तर ➔संरचना में संघात्मक


प्रश्न- भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गई है? उत्तर ➔ ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली


प्रश्न- भारतीय संविधान का अधिभावक कौन है? उत्तर ➔सर्वोच्च न्यायालय


प्रश्न- भारत के संविधान में संघीय शब्द की जगह किन शब्दों को स्थान दिया गया? उत्तर ➔राज्यों का संघ


प्रश्न- भारतीय संविधान की संरचना किस प्रकार की है? उत्तर ➔नम्य व  अनम्य


प्रश्न- भारतीय प्रजातंत्र किस तथ्य पर आधारित है? उत्तर ➔जनता को सरकार चुनने व बदलने का अधिकार है


प्रश्न- लोकतंत्र के दो रूप कौन-से हैं? उत्तर ➔प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष


प्रश्न- ब्रिटेन एक उत्तम उदाहरण है? उत्तर ➔संवैधानिक राजतंत्र का


प्रश्न- किस देश का संविधान अलिखित है? उत्तर ➔ ब्रिटेन का


प्रश्न- राजनीतिक समता मुख्यतः कहाँ पायी जाती है? उत्तर ➔सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार में 


प्रश्न- सभी संसदों की माँ कहलाती है? उत्तर ➔ब्रिटिश पार्लियामेन्ट


प्रश्न- द्वंद न्याय शब्द किसका संकेत करता है? उत्तर ➔सैद्धानिक संघर्ष 


प्रश्न- किसी अधिनियमित संविधान का सबसे पहला उदाहरण किस देश का संविधान है? उत्तर ➔अमेरिकी संविधान


प्रश्न- साम्यवाद मुख्यतः किसे महत्व देता है? उत्तर ➔आर्थिक समता को


प्रश्न- आदर्शवाद का जनक किसे माना जाता है? उत्तर ➔हीगल को


प्रश्न- लोकप्रिय प्रभुसता का समर्थन किसने किया था? उत्तर ➔रूसो ने


प्रश्न- किसने कहा था अच्छा नागरिक अच्छा राज्य बनाता है और बुरा नागरिक बुरा राज्य बनाता है? उत्तर ➔ रूसो ने


प्रश्न- संविधान की संकल्पना का उद्भव सबसे पहले कहाँ हुआ था? उत्तर ➔ब्रिटेन


प्रश्न- किसके अनुसार राज्य एक आवश्यक बुराई है? उत्तर ➔अराजकतावादियों के अनुसार


प्रश्न- संसार का सबसे प्राचीन राजतंत्र है? उत्तर ➔जापान


प्रश्न- जापान की संसद को क्या कहते हैं? उत्तर ➔डायट


प्रश्न- एकात्मक, संरचनात्मक, अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली रूप वाले देश का एक उदाहरण कौन सा है? उत्तर ➔अमेरिका


प्रश्न- राजनीतिक प्रभुसत्ता की संकल्पना का समर्थन किसने किया? उत्तर ➔ऑस्टिन ने


प्रश्न- ब्रिटेन का शासन कैसा है? उत्तर ➔एकात्मक शासन


प्रश्न- भारतवर्ष के लिए एक संघीय ढाँचे को सर्वप्रथम किस अधिनियम में प्रस्तुत किया गया था? उत्तर ➔1935 का अधिनियम


प्रश्न- भारतीय संघवाद को किसने सहकारी संघवाद कहा है? उत्तर ➔ ऑस्टिन ने


प्रश्न- भारत में वैध प्रभुसत्ता किसमें निहित है? उत्तर ➔संविधान में


प्रश्न- लिखित संविधान की अवधारणा ने सर्वप्रथम कहाँ जन्म लिया? उत्तर ➔फ्रांस में


उम्मीद है संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें। अगर आपके पास संविधान के स्रोत एवं विशेषताएँ से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

यह भी पढ़ें:-

0/Post a Comment/Comments