भारतीय संविधान भाग - 4क || मौलिक कर्तव्य संबंधित प्रश्न उत्तर
जय हिंद मित्रों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में मौलिक कर्तव्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। भारतीय संविधान के भाग 4क के अनुच्छेद 51क में मौलिक कर्तव्य जानकारी दी गयी है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में मौलिक कर्तव्य के प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में मौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है मौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
भारतीय संविधान भाग - 4क || मौलिक कर्तव्य संबंधित प्रश्न उत्तर |
प्रश्न- भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों की सूची को कब जोड़ा गया? उत्तर ➔आपातकाल (श्रीमती इंदिरा गाँधी)
प्रश्न- 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) के द्वारा भारतीय संविधान में क्या जोड़ा गया? उत्तर ➔ मौलिक कर्तव्य
प्रश्न- मौलिक कर्तव्यों के लिए संविधान में कौन-सा नया भाग जोड़ा गया? उत्तर ➔ भाग 4क
प्रश्न- इसमें किस अनुच्छेद के अंतर्गत दस मौलिक कर्तव्यों का वर्णन है? उत्तर ➔अनुच्छेद 51क
प्रश्न- 86वें संवैधानिक संशोधन, अधिनियम 2002 में मौलिक कर्तव्यों की संख्या कितनी हो गई है? उत्तर ➔ 11
प्रश्न- राष्ट्रीय सम्मान का विरोध निवारण अधिनियम कौन-सा है? उत्तर ➔अधिनियम 1971
प्रश्न- मौलिक कर्तव्यों को प्रभावी बनाने के लिए 1999 में किस समिति का गठन किया गया? उत्तर ➔जे.एस. वर्मा समिति
प्रश्न- मौलिक कर्तव्यों पर विचार हेतु गठित समिति के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर ➔स्वर्ण सिंह
प्रश्न- रामशरण बनाम भारत संघ वाद किस वर्ष का है? उत्तर ➔1989
प्रश्न- भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्श, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे? उत्तर ➔अनुच्छेद 51क
प्रश्न- स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखे और उनका पालन करे? उत्तर ➔ अनुच्छेद-51क
प्रश्न- भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे? उत्तर ➔अनुच्छेद 51क
प्रश्न- भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करे जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करे जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं? उत्तर ➔ अनुच्छेद 51क
प्रश्न- हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करे? उत्तर ➔अनुच्छेद-51क
प्रश्न- प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नयी और वन्य जीव हैं, रक्षा करे और उनका संवर्धन करे तथा प्राणि मात्र के प्रति दयाभाव रखें? उत्तर ➔ अनुच्छेद 51क
प्रश्न- वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें? उत्तर ➔ अनुच्छेद-510
प्रश्न- सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखे और हिंसा से दूर रहे? उत्तर ➔ अनुच्छेद 51क
प्रश्न- व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करे जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धि की नई ऊंचाइयों को छू लें? उत्तर ➔अनुच्छेद 51क
प्रश्न- माता-पिता या संरक्षक, जैसी भी स्थिति हो, अपने उस बच्चे को, शिक्षा देने का अवसर प्रदान करेगा जिसकी आयु छः से चौदह वर्ष के बीच है? उत्तर ➔अनुच्छेद-51क
उम्मीद है मौलिक कर्तव्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें। अगर आपके पास मौलिक कर्तव्य से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
उच्च न्यायालय संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत में स्थानीय स्वशासन संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment