भारत सरकार अधिनियम 1919 संबंधित प्रश्न उत्तर | Government of India Act, 1919 Related Question Answer
जय हिंद दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारत सरकार अधिनियम 1919 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन सभी आकांक्षी के लिए महत्वपूर्ण है जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, लेखपाल, टीचर इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इसमें आपको भारत सरकार अधिनियम 1919 से संबंधित प्रश्न उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है।
![]() |
भारत सरकार अधिनियम 1919 संबंधित प्रश्न उत्तर | Government of India Act, 1919 Related Question Answer |
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1909 के किस प्रावधान ने राष्ट्रवादियों को स्वतंत्रता आंदोलन को और अधिक उम्र करने केलिए प्रेरित किया? उत्तर ➔ सांप्रदायिक आधार पर निर्वाचन
प्रश्न- ब्रिटिश सरकार ने किस वर्ष भारतीय विकेंद्रीयकरण आयोग की स्थापना की जिसने अपने प्रतिवेदन में केंद्रीय, प्रांतीय एवं स्थानीय निकायों के संबंधों का विवेचन करते हुए उच्च अधिकारियों के प्रशासनिक नियंत्रण को कम करने की सिफारिश की? उत्तर ➔1909
प्रश्न- लॉर्ड हार्डिंग किस वर्ष भारत के गवर्नर जनरल बने? उत्तर ➔1911 ई.
प्रश्न- लॉर्ड हार्डिंग ने किस वर्ष बंगाल का विभाजन रद कर दिया? उत्तर ➔ 1911
प्रश्न- किस वर्ष भारत की राजधानी का कलकता से दिल्ली स्थानांतरित की गई? उत्तर ➔1911 ई.
प्रश्न- 1913 ई. में किसके भारत आगमन से भारत में होमरूल लीग आंदोलन प्रारम्भ हुआ? उत्तर ➔श्रीमती एनी बेसेंट
प्रश्न- किस वर्ष शुरू हुए प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार की साम्राज्यवादी नीति को काफी आघात लगा? उत्तर ➔1914 ई.
प्रश्न- 1916 ई. में किन दलों के मध्य हुए समझौते के कारण ब्रिटिश सरकार की 'फूट डालो तथा राज करो' की नीति को काफी धक्का लगा? उत्तर ➔ कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग
प्रश्न- 1916-17 ई. में प्रकाशित किस आयोग के प्रतिवेदन में भारत में शासन करने के लिए अंग्रेजों को अक्षम बताया गया? उत्तर ➔ मेसोपोटामिया आयोग
प्रश्न- पूर्व वायसरायों की असफलता के कारण 1917 ई. में किसको भारत का वायसराय नियुक्त किया गया? उत्तर ➔ चेम्सफोर्ड
प्रश्न- वायसराय चेम्सफोर्ड के समय भारत मंत्री कौन थे? उत्तर ➔मान्टेग्यू
प्रश्न- मान्टेग्यू और चेम्सफोर्ड ने एक साथ भारत की यात्रा कर किस वर्ष एक की? उत्तर ➔जुलाई 1918
प्रश्न- मान्टेग्यू और चेम्सफोर्ट रिपोर्ट के आधार पर ब्रिटिश संसद द्वारा कौन सा अधिनियम पारित किया गया? उत्तर ➔ भारत सरकार अधिनियम, 1919
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 को अन्य किस नाम से जाना जाता है? उत्तर ➔मान्टेग्यू और चेम्सफोर्ड रिफॉर्म्स
रेगुलेटिंग एक्ट 1773 से संबंधित प्रश्न उत्तर
पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत केंद्र में किस तरह विधायिका की स्थापना की गई? उत्तर ➔ द्विसदनात्मक
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत केंद्र में स्थापित द्विसदनात्मक विधायिका में कौन-कौन से सदन थे? उत्तर ➔राज्य परिषद तथा केंद्रीय विधानसभा
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत केंद्र में स्थापित द्विसदनात्मक विधायिका में कौन सा सदन उच्च सदन था? उत्तर ➔राज्य परिषद
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत केंद्र में स्थापित द्विसदनात्मक विधायिका में कौन सा सदन निम्न सदन था? उत्तर ➔केंद्रीय विधानसभा
प्रश्न- राज्य परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔60
प्रश्न- राज्य परिषद् के 60 सदस्यों में से गवर्नर जनरल द्वारा मनोनीत सदस्य कितने थे? उत्तर ➔26
प्रश्न- राज्य परिषद् के गवर्नर जनरल द्वारा मनोनीत 26 सदस्यों में से सरकारी सदस्य कितने थे? उत्तर ➔19
प्रश्न- राज्य परिषद् के गवर्नर जनरल द्वारा मनोनीत 26 सदस्यों में से गैर-सरकारी सदस्य कितने थे? उत्तर ➔7
प्रश्न- राज्य परिषद् के 60 सदस्यों में से निर्वाचित सदस्य कितने थे? उत्तर ➔34
प्रश्न- राज्य परिषद् के निर्वाचित 34 सदस्यों में से साधारण चुनाव क्षेत्रों से निर्वाचित होने वाले सदस्य कितने थे? उत्तर ➔20
प्रश्न- राज्य परिषद् के निर्वाचित 34 सदस्यों में से मुस्लिम क्षेत्रों से निर्वाचित होने वाले सदस्य कितने थे? उत्तर ➔10
प्रश्न- राज्य परिषद् के निर्वाचित 34 सदस्यों में से यूरोपीयों द्वारा निर्वाचित होने वाले सदस्य कितने थे? उत्तर ➔3
प्रश्न- राज्य परिषद् के निर्वाचित 34 सदस्यों में से सिखों द्वारा निर्वाचित होने वाले सदस्य कितने थे? उत्तर ➔ 1
यह भी पढ़ें:-
चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा (निम्न सदन) के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔145
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के 145 सदस्यों में कितने सदस्य मनोनीत थे? उत्तर ➔41
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के मनोनीत 41 सदस्यों में कितने सदस्य सरकारी थे? उत्तर ➔ 26
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के मनोनीत 41 सदस्यों में कितने सदस्य गैर-सरकारी थे? उत्तर ➔15
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के 145 सदस्यों में कितने सदस्य निर्वाचित थे? उत्तर ➔104
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के 104 निर्वाचित सदस्यों में कितने सदस्य साधारण निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाने थे? उत्तर ➔52
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के 104 निर्वाचित सदस्यों में कितने सदस्य सांप्रदायिक क्षेत्रों से चुने जाने थे? उत्तर ➔32
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के जो सदस्य साम्प्रदायिक क्षेत्रों से चुने जाने थे, उनमें कितने मुसलमान थे? उत्तर ➔30
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के जो सदस्य सांप्रदायिक क्षेत्रों से चुने जाने थे, उनमें कितने सिख थे? उत्तर ➔2
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के 104 निर्वाचित सदस्यों में कितने सदस्य विशेष निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाने थे? उत्तर ➔ 20
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के विशेष निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाने वाले 20 सदस्यों में कितने सदस्य भूमिपतियों द्वारा चुने जाने थे? उत्तर ➔7
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के विशेष निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाने वाले 20 सदस्यों में कितने सदस्य यूरोपीय द्वारा चुने जाने? उत्तर ➔9
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के विशेष निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाने वाले 20 सदस्यों में कितने सदस्या भारतीय व्यापार समुदायों द्वारा चुने जाने थे? उत्तर ➔4
प्रश्न- केंद्र में स्थापित विधायिका के किस सदन के सदस्यों का चुनाव उन व्यक्तियों द्वारा किया जाता था, जो सरकार को निश्चित धनराशि कर के रूप में देते थे? उत्तर ➔राज्य परिषद
यह भी पढ़ें:-
भारतीय परिषद् अधिनियम 1861 संबंधित प्रश्न उत्तर
भारतीय परिषद् अधिनियम 1909 संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- राज्य परिषद् में सांप्रदायिक आधार पर किन्हें प्रतिनिधित्व दिया गया? उत्तर ➔मुसलमानों तथा सिखों को
प्रश्न- राज्य परिषद् सदन का कार्यकाल कितने वर्ष नियत किया गया? उत्तर ➔5 वर्ष
प्रश्न- राज्य परिषद् को कौन 5 वर्ष से पहले भी विघटित कर सकता था? उत्तर ➔गवर्नर जनरल
प्रश्न- किस सदन के सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा किया गया? उत्तर ➔केंद्रीय विधानसभा
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए जमींदारों तथा भारतीय उद्योगपतियों के लिए किस प्रकार के निर्वाचन क्षेत्र का गठन किया गया? उत्तर ➔विशेष निर्वाचन क्षेत्र
प्रश्न- केन्द्रीय विधानसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए किन लोगों के लिए पृथक निर्वाचन प्रणाली की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔मुसलमानों, सिखों एवं यूरोपियनों के लिए
प्रश्न- केंद्र में स्थापित विधायिका के किस सदन में दलित वर्ग, एंग्लो-इंडियन तथा श्रमिकों के प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया? उत्तर ➔केंद्रीय विधानसभा
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा का कार्यकाल कितने वर्ष था? उत्तर ➔तीन वर्ष
प्रश्न- केंद्रीय विधानसभा को नियत कार्यकाल से पहले कौन विघटित कर सकता? उत्तर ➔गवर्नर जनरल
प्रश्न- कौन सी संस्था ब्रिटिश भारत के समस्त लोगों, न्यायालयों, स्थानों तथा वस्तुओं के संबंध में कानून बना सकती थी? उत्तर ➔केंद्रीय व्यवस्थापिका
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत भारत राज्य सचिव का वेतन किस स्रोत से देन निर्धारित किया गया? उत्तर ➔अंग्रेजी राजस्व
प्रश्न- इससे पूर्व किस वर्ष से भारत राज्य सचिव का वेतन भारतीय राजस्व से मिलता था? उत्तर ➔1793 ई.
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा भारत के कितने प्रांतों में विधान परिषदों का गठन किया गया? उत्तर ➔9
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा भारत के किन 9 प्रांतों में विधान परिषदों का गठन किया गया? उत्तर ➔ बंबई, मद्रास, बंगाल, संयुक्त प्रांत, पंजाब, बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रांत और बरार और असम
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत बंबई विधान परिषद् के सदस्यों संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔11
प्रश्न- बंगाल विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔239
प्रश्न- पंजाब विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔93
प्रश्न- बिहार विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔103
प्रश्न- उड़ीसा विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔103
प्रश्न- मध्य प्रांत और बरार विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔70
प्रश्न- असम विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या कितनी नियत की गई? उत्तर ➔53
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों का गठन किस प्रकार से किया जाना था? उत्तर ➔प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों के चुनाव में मतदान का अधिकार कहाँ रहने वाले लोगों को दिया गया था? उत्तर ➔जो उस क्षेत्र में रहने वाले हो
यह भी पढ़ें:-
1892 का अधिनियम संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों के चुनाव में मतदान का अधिकार किस प्रकार का का चुकाने वाले लोगों को दिया गया था? उत्तर ➔लगान और स्थानीय संस्थाओं द्वारा लगाया गया भू-राजस्व
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों का कार्यकाल कितने वर्ष नियत किया गया था? उत्तर ➔3 वर्ष
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों का कार्यकाल को बढ़ाने या घटाने का अधिकार किसे था? उत्तर ➔गवर्नर जनरल
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों के विघटन की स्थिति में कितने समय के अंदर नया निर्वाचन आवश्यक था? उत्तर ➔6 माह
प्रश्न- प्रांतीय विधान परिषदों को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत किस प्रकार के अधिकार दिए गए थे कानून बनाने तथा बजट पारित करने प्रांतीय मंत्रिमंडल को कितने अधिकार प्रदान किए गए? उत्तर ➔अत्यंत सीमित
प्रश्न- प्रांतीय अधिकारिता के विषयों को दो भागों में विभाजित कर किस प्रकार का शासन का प्रारंभ किया गया? उत्तर ➔ द्वैध शासन
प्रश्न- प्रांतीय अधिकारिता के विषयों को जिन दो भागों में विभाजित किया गया, ये कौन-कौन से थे? उत्तर ➔आरक्षित विषय तथा हस्तांतरित विषय
प्रश्न- भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रारंभ के कितने वर्ष बाद वैध शासन प्रणाली तथा संवैधानिक सुधारों के व्यावहारिक रूप की जाँच और उत्तरदायी सरकार की प्रगति से संबंधित मामलों पर सिफारिश करने के लिए ब्रिटिश संसद द्वारा एक आयोग का गठन करने का फैसला किया गया? उत्तर ➔10 वर्ष
उम्मीद है भारत सरकार अधिनियम 1919 प्रश्नोत्तरी आपको पसंद आया होगा। यदि आपके पास इस टॉपिक से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। अपने दोस्तों को इस आर्टिकल को ज़रूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें:-
भारत सरकार अधिनियम 1935 संबंधित प्रश्न उत्तर
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment