भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 संबंधित प्रश्न उत्तर | The Indian Independence Act 1947 Related Question Answer
जय हिंद मित्रों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 भारतीय आधुनिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते है। तो आइए जानते है भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 से संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 संबंधित प्रश्न उत्तर | The Indian Independence Act 1947 Related Question Answer |
प्रश्न- किस योजना को कानूनी रूप देने के उद्देश्य से ब्रिटिश संसद ने जुलाई, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया? उत्तर ➔ माउंटबेटन योजना
प्रश्न- किस अधिनियम द्वारा दो स्वतंत्र राष्ट्रों, भारत और पाकिस्तान, का जन्म हुआ? उत्तर ➔ भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
प्रश्न- नए संविधान निर्माण तक भारत और पाकिस्तान में किसकी ओर से नियुक्त एक-एक गवर्नर जनरल रखने की व्यवस्था की गई? उत्तर ➔ ब्रिटिश सम्राट
प्रश्न- किस तिथि के बाद देशी राज्यों पर ब्रिटिश संप्रभुता की समाप्ति हो गई और उसके साथ हुई संधियां अपने आप समाप्त हो गई? उत्तर ➔15 अगस्त, 1947
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत भारत और पाकिस्तान को अपनी इच्छा अनुसार किस समूह में सम्मिलित होने या उससे संबंध विच्छेद करने का अधिकार प्रदान किया गया? उत्तर ➔ ब्रिटिश राष्ट्रमंडल
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत किस ब्रिटिश पद को समाप्त कर दिया गया? उत्तर ➔भारत मंत्री
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अपने-अपने अधिराज्यों के लिए कानून बनाने का अधिकार किसको सौंपा गया? उत्तर ➔संविधान सभाओं को
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में दो डोमिनियनों की स्थापना के लिए कौन सी तारीख़ निर्धारित की गई थी? उत्तर ➔15 अगस्त, 1947
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में भारत का क्षेत्रीय विभाजन भारत और पाकिस्तान के रूप में करने के अलावा किन प्रांतों में दो-दो प्रांत बनाये जाने का प्रस्ताव किया गया? उत्तर ➔बंगाल एवं पंजाब
रेगुलेटिंग एक्ट 1773 से संबंधित प्रश्न उत्तर
पिट्स इंडिया एक्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत किसको मिलने वाले क्षेत्रों को छोड़कर ब्रिटिश भारत में सम्मिलित सभी प्रांत भारत में सम्मिलित माने गए? उत्तर ➔पाकिस्तान
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पूर्वी बंगाल, पश्चिमी बंगाल और असम के सिलहट जिले को किस स्वतंत्र राज्य में सम्मिलित किया जाना था? उत्तर ➔ पाकिस्तान
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में भारत के ब्रिटिश सम्राट की सरकार का उत्तरदायित्व तथा भारतीय रियासतों पर ब्रिटिश सम्राट का अधिराजस्व किस तिथि को समाप्त हो जाना सुनिश्चित किया गया? उत्तर ➔15 अगस्त, 1947
प्रश्न- भारतीय स्वतंकता अधिनियम के तहत भारतीय रियासतों को किस डोमिनियन में किसी में शामिल होने का अधिकार दिया गया? उत्तर ➔दोनों में से किसी में भी
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रत्येक डोमिनियन के लिए किस पृथक पदाधिकारी का प्रावधान किया गया जिसे ब्रिटिश समाट द्वारा नियुक्त किया जाना था? उत्तर ➔गवर्नर जनरल
प्रश्न- गवर्नर जनरल ने डोमिनियन की सरकार के प्रयोजनों के लिए किसका प्रतिनिधित्व किया? उत्तर ➔ब्रिटिश सम्राट
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रत्येक डोमिनियन के लिए किस पृथक संस्था का गठन किया गया जिसे विधियां बनाने का पूरा प्राधिकार हासिल था? उत्तर ➔विधानमंडल
प्रश्न- प्रत्येक डोमिनियन के लिए बनने वाले पृथक विधानमंडल में क्या ब्रिटिश संसद उसमें कोई हस्तक्षेप कर सकती थी? उत्तर ➔नहीं
प्रश्न- डोमिनियन की सरकार के लिए अस्थायी उपबंध के द्वारा किसको संसद का दर्जा तथा डोमिनियन विधानमंडल की पूर्ण शक्तियां प्रदान की गई? उत्तर ➔दोनों संविधान सभाओं को
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम में किसको एक्ट के प्रभावी प्रवर्तन के लिए ऐसी व्यवस्था करने हेतु, जो उसे आवश्यक तथा समीचीन प्रतीत हो, अस्थायी आदेश जारी करने का प्राधिकार दिया गया? उत्तर ➔गवर्नर जनरल
प्रश्न- किस अधिनियम में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की सेवाओं तथा भारतीय सशस्त्र बल, ब्रिटिश थलसेना, नौसेना और वायुसेना पर महामहिम की सरकार का अधिकार क्षेत्र अथवा प्राधिकार जारी रहने की पूर्ति निर्दिष्ट की गई थी? उत्तर ➔भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के अनुसार किस तिथि को पाकिस्तान नामक डोमिनियन अस्तित्व में आया? उत्तर ➔14 अगस्त, 1947
प्रश्न- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के अनुसार किस तिथि को भारत नामक डोमिनियन अस्तित्व में आया? उत्तर ➔
15 अगस्त, 1947
प्रश्न- 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने तक भारत को राजनीतिक दर्जा क्या रहा? उत्तर ➔ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक औपनिवेशिक राज्य (Dominion State)
उम्मीद है भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों से शेयर ज़रूर करें। अगर आपके पास भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 से संबंधित कोई प्रश्न है तो नीचे 👇कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
चार्टर अधिनियम से संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत सरकार अधिनियम 1858 से संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment