भारत की न्यायपालिका संबंधित प्रश्न उत्तर | Judiciary of India Related Question Answer
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारत की न्यायपालिका (Judiciary of India) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, लेखपाल, BDO, विद्युत विभाग जेई इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में भारत की न्यायपालिका प्रश्न उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की न्यायपालिका से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है भारत की न्यायपालिका से संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
भारत की न्यायपालिका संबंधित प्रश्न उत्तर | Judiciary of India Related Question Answer |
प्रश्न- उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन किस अनुच्छेद में दिया गया है? उत्तर➔ अनुच्छेद-124
प्रश्न- संविधान का संरक्षक व व्याख्याकार कौन है? उत्तर➔ सर्वोच्च न्यायालय
प्रश्न- संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है? उत्तर➔भाग V
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय को संविधान का संरक्षक कौन बनाता है? उत्तर➔ न्यायिक समीक्षा
प्रश्न- उच्चतम् न्यायालय के न्यायिक पुनरीक्षण' कार्य का क्या अर्थ है? उत्तर➔ कानूनों की संवैधानिक वैधता का परीक्षण
प्रश्न- संविधान में न्यायिक समीक्षा की धारणा किस देश सें लिया गया है? उत्तर➔ सयुंक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न- अधीनस्थ विधायन समिति संबंधित है? उत्तर➔ प्रत्यायोजित विधायन से
प्रश्न- किस देश में संवैधानिक विधि तथा साधारण विधि में कोई अंतर नहीं है? उत्तर➔ब्रिटेन
प्रश्न- न्यायपालिका का मुख्य कार्य क्या है? उत्तर➔कानून का न्याय निर्णय
प्रश्न- नियमों का पालन कराना किसका कार्य है? उत्तर➔न्यायपालिका का
प्रश्न- 'एमिकस क्यूरी' कौन होता है? उत्तर➔ न्यायालय का मित्र
प्रश्न- भारतीय संविधान न्यायिक पुनरीक्षण आधारित है? उत्तर➔ पूर्व निर्णयों तथा परिपाटियों पर
प्रश्न- किस अधिनियम के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी? उत्तर➔ रेग्युलेटिंग एक्ट 1773 द्वारा
प्रश्न- संविधान में मूल रूप से मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीशों की व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय में की गई थी? उत्तर➔ 7
प्रश्न- उच्चतम् न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने का अधिकार किसको है? उत्तर➔ संसद को
प्रश्न- वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल संख्या कितनी है? उत्तर➔31(30+1)
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔राष्ट्रपति
प्रश्न- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है? उत्तर➔65 वर्ष
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय का गठन एवं उसकी शक्तियाँ व न्यायाधीशों को हटाने की विधि किस देश के संविधान से ली गई है? उत्तर➔अमेरिका के
प्रश्न- क्या सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश निवृत्ति के बाद वकालत नहीं कर सकते हैं? उत्तर➔नहीं
प्रश्न- किस अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय को परामर्शदात्री बनाया गया है? उत्तर➔अनुच्छेद-143
प्रश्न- भारत की न्यायपालिका किस अवस्था में है? उत्तर➔स्वतंत्र
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन किससे आहरित होता है? उत्तर➔ संचित निधि से
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से कैसे हटाया जाता है? उत्तर➔साबित कदाचार की अवस्था में महाभियोग द्वारा
प्रश्न- भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे? उत्तर➔हीरालाल जे. कानिया
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अंतर्गत संविधान सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान प्रदान करता है अनुच्छेद? उत्तर➔129
प्रश्न- जनहित याचिका कहाँ दायर की जा सकती है? उत्तर➔ सर्वोच्च न्यायालय में
प्रश्न- मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है? उत्तर➔सर्वोच्च न्यायालय
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश कौन हो सकता है? उत्तर➔ जिसने कम-से-कम 10 वर्ष उच्च न्यायालय में वकालत की हो या वह 5 वर्ष किसी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहा हो
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की आधारभूत संरचना की घोषणा किस मामले में की थी? उत्तर➔केशवानन्द भारती वाद में
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी? उत्तर➔मीरा साहिब फातिम बीबी
प्रश्न- सर्वाधिक समय तक सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहने वाले व्यक्ति कौन हैं? उत्तर➔वाई.वी. चंद्रचूड
प्रश्न- भारत के उच्चतम न्यायालय के पास किस तरह के अधिकार क्षेत्र होते हैं? उत्तर➔मूल, अपीलीय और परामर्शदायी अधिकार क्षेत्र
प्रश्न- उच्चतम् व उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को कौन हटा सकता है? उत्तर➔ राष्ट्रपति
प्रश्न- उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीशों के लिए कहाँ पर वकालत करने की मनाही है? उत्तर➔ उच्चतम न्यायालय के अलावा किसी अन्य न्यायालय में
प्रश्न- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की न्यूनतम् आयु क्या है? उत्तर➔ कोई सीमा नहीं है
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश किस आयु में सेवानिवृत्त होते हैं? उत्तर➔65 वर्ष की आयु में
प्रश्न- कौन-सी व्यवस्था 'विधि द्वारा शासन' सिद्धांत के विपरीत है? उत्तर➔ विशेषाधिकार एवं सुरक्षा
प्रश्न- भारतीय नागरिकों की तरह विदेशियों को कौन-सा अधिकार प्राप्त है? उत्तर➔ विधिक अधिकार
प्रश्न- न्यायपालिका द्वारा बनाए गए कानून को क्या कहते हैं? उत्तर➔न्यायिक निर्णय
प्रश्न- संविधान के अंतर्गत बंदी प्रत्यक्षीकरण समादेश जारी करने का अधिकार किसको है? उत्तर➔ उच्च तथा उच्चतम न्यायालय को
प्रश्न- मौलिक अधिकारों को मानने तथा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसको सौंपी गई है? उत्तर➔ उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय को
प्रश्न- राष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामले को कहाँ प्रस्तुत किया जा सकता है? उत्तर➔ भारत के उच्च न्यायालय को
प्रश्न- भारत का उच्चतम न्यायालय कानून या तथ्य के मामले में राष्ट्रपति को कब परामर्श देता है? उत्तर➔तभी जब राष्ट्रपति ऐसे परामर्श के लिए कहता है
प्रश्न- संविधान के अस्तित्व में आने से पहले कौन प्रीवी काउन्सिल के रूप में कार्य कर रहा था? उत्तर➔उच्चतम न्यायालय
यह भी पढ़ें:-
प्रश्न- प्रशासनिक न्यायाधिकरण के निर्णय से असंतुष्ट लोकसेवक कहाँ अपील कर सकता है? उत्तर➔ सर्वोच्च न्यायालय में
प्रश्न- उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का अधिकार किसके पास है? उत्तर➔ संसद के
प्रश्न- राज्यों में उच्च न्यायालय सीधे किसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं? उत्तर➔ उच्चतम न्यायालय के
प्रश्न- केंद्र व राज्य के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत उच्चतम न्यायालय की शक्ति कहाँ से आती है? उत्तर➔ इसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत
प्रश्न- न्यायाधीश पर दुर्व्यवहार/अक्षमता/साबित कदाचार का दोष सिद्ध होने पर क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है? उत्तर➔ महाभियोग
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार न्यायाधीशों के वेतन-भत्ते की व्यवस्था की गई है? उत्तर➔अनुच्छेद 125
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति न्यायाधीशों के वेतन-भत्तों में कमी कर सकता है? उत्तर➔360(4) (ख)
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार उच्चतम न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का दर्जा दिया गया? उत्तर➔ अनुच्छेद 129
प्रश्न- तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔ मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न- भारत का अंतिम अपीलीय अधिकरण कौन है? उत्तर➔ उच्चतम न्यायालय
प्रश्न- किस अनुच्छेद में विनिर्दिष्ट मामलों में उच्चतम न्यायालय में अधिकारितः अपील की जा सकती है? उत्तर➔134(1)(क)(ख)
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अंतर्गत वैधानिक मामलों में उच्चतम न्यायालय को विशेष अधिकार प्राप्त है? उत्तर➔ अनुच्छेद 132
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय को दीवानी मामलों में विशेष अधिकार प्राप्त है? उत्तर➔ अनुच्छेद 133
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार सलाहकारी अधिकारिता में उच्चतम न्यायालय को विशेष अधिकार प्राप्त है? उत्तर➔ अनुच्छेद 143
प्रश्न- उच्चतम् न्यायालय ने 1994 में किस मुद्दे पर अपनी राय देने से इनकार कर दिया था? उत्तर➔अयोध्या मुद्दा
प्रश्न- किस अनुच्छेद में वर्णित दोहरे दंड का अभिप्राय न्यायिक दंड के प्रति है, प्रशासनिक या विभागीय दंड के प्रति नहीं? उत्तर➔अनुच्छेद 20
प्रश्न- कौन-सा अनुच्छेद संसद को सम्प्रभु नहीं बनाता? उत्तर➔अनुच्छेद 368
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार उच्चतम न्यायालय को अपने पूर्व के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अधिकार है? उत्तर➔अनुच्छेद 137
प्रश्न- प्रकीर्ण अधिकारिता संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? उत्तर➔अनुच्छेद 317
प्रश्न- आयकर अधिनियम 1969 की किस धारा में वर्णित है? उत्तर➔धारा 257
प्रश्न- एकाधिकार तथा अवरोधक व्यापारिक व्यवहार अधिनियम 1969 की किस धारा में वर्णित है? उत्तर➔ धारा 7
प्रश्न- सीमा -शुल्क अधिनियम 1962 की किस धारा में वर्णित है? उत्तर➔धारा 130(क)
प्रश्न- केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम 1944 की किस धारा में वर्णित है? उत्तर➔ धारा 35(ज)
प्रश्न- एस.पी. गुप्ता (1982) के मामले में किस न्यायाधीश ने जनहित याचिका वाद (PIL) की शुरूआत की थी? उत्तर➔पी.एन. भगवती
प्रश्न- न्याय प्रतिपादन एवं विधिक सुधारों हेतु राष्ट्रीय मिशन की स्थापना संबंधी प्रस्ताव कब स्वीकृत हुआ? उत्तर➔23 जून, 2011
उच्च न्यायालय संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न- न्याय प्रतिपादन एवं विधिक सुधारों हेतु राष्ट्रीय मिशन की अवधि कितनी थी? उत्तर➔5 वर्ष (2011-2016)
प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जन कल्याण हेतु नौवीं सूची की ऐतिहासिक समीक्षा कब की गई? उत्तर➔11 जनवरी, 2007
प्रश्न- नौवीं अनुसूची के अंतर्गत वर्तमान में कितने कानून शामिल हैं? उत्तर➔284
प्रश्न- 1980 में मिनर्वा मिल्स बनाम भारतीय संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने 42वें संशोधन द्वारा कौन-से अनुच्छेद को अवैध घोषित कर दिया? उत्तर➔368 व 31(C)
मुख्य न्यायाधीश (कार्यकाल सहित)
- जस्टिस एच.जे. कानिया➔26-01-1950 से 06-11-1951
- जस्टिस एम.पी. शास्त्री➔07-11-1951 से 03-01-1954
- जस्टिस मेहरचंद महाजन➔04-01-1954 से 22-12-1954
- जस्टिस बी.के. मुखरीजा➔23-12-1954 से 31-01-1956
- जस्टिस एस. आर. दास➔01-02-1956 से 30-09-1959
- जस्टिस बी.पी. सिन्हा➔01-10-1959 से 31-01-1964
- जस्टिस पी.बी. गजेंद्र गडकर➔01-02-1964 से 15-03-1966
- जस्टिस ए.के. सरकार➔16-03-1966 से 26-06-1966
- जस्टिस के.एस. राव ➔30-06-1966 से 11-04-1967
- जस्टिस के.एन. वाचू➔12-04-1967 से 24-02-1968
- जस्टिस एम. हिदायतुल्ला➔25-02-1968 से 16-12-1970
- जस्टिस जे.सी. शाह➔ 17-12-1970 से 21-01-1971
- जस्टिस एस.एम. सीकरी➔22-01-1971 से 25-04-1973
- जस्टिस ए.एन. रे ➔26-04-1973 से 27-01-1977
- जस्टिस मिर्जा हमीदुल्ला बेग ➔28-01-1977 से 21-01-1978
- जस्टिस वाई.वी. चंद्रचूड़ ➔22-02-1978 से 11-07-1985
- जस्टिस पी.एन. भगवती ➔12-07-1985 से 20-12-1986
- जस्टिस आर.एस. पाठक➔ 21-12-1986 से 18-06-1989
- जस्टिस ई.एस. वेंकटरमैया➔19-06-1989 से 17-12-1989
- जस्टिस एस. मुखर्जी ➔ 18-12-1989 से 25-09-1990
- जस्टिस रंगनाथ मिश्र➔26-09-1990 से 24-11-1991
- जस्टिस के.एन. सिंह➔25-11-1991 से 12-12-1991
- जस्टिस एम.एच. कानिया➔13-12-1991 से 17-11-1992
- जस्टिस एल.एम. शर्मा➔ 18-11-1992 से 11-02-1993
- जस्टिस एम.एन. वेंकट चेलैया➔12-02-1993 से 24-10-1994
- जस्टिस ए.एम. अहमदी➔25-10-1994 से 24-03-1997
- जस्टिस जे.एस. वर्मा➔25-03-1997 से 17-01-1998
- जस्टिस एम.एम. पुंछी ➔18-01-1998 से 09-10-1998
- जस्टिस ए.एस. आनंद ➔10-10-1998 से 11-01-2001
- जस्टिस एस.पी. भरुचा➔11-01-2001 से 06-05-2002
- जस्टिस बी.एन. कृपाल➔ 06-05-2002 से 08-11-2002
- जस्टिस जी.बी. पटनायक➔08-11-2002 से 19-12-2002
- जस्टिस वी.एन. खरे ➔19-12-2002 से 02-05-2004
- जस्टिस राजेंद्र बाबू➔02-05-2004 से 01-06-2004
- जस्टिस आर.सी. लाहोटी ➔01-06-2004 से 01-11-2005
- जस्टिस वाई.के सब्बरवाल➔01-11-2005 से 13-01-2007
- जस्टिस के.जी. बालकृष्णन➔ 13-01-2007 से 11-05-2010
- जस्टिस एस.एच. कपाड़िया ➔12-05-2010 से 28-09-2012
- जस्टिस अल्तमस कबीर➔29-09-2012 से 18-07-2013
- जस्टिस पी. सदाशिवम् ➔19-07-2013 से 26-04-2014
- जस्टिस आर.एम. लोढ़ा ➔27-04-2014 से 27-09-2014
- जस्टिस एच.एल. दत्तू ➔28-09-2014 से 02-12-2015
- जस्टिस टी. एस. ठाकुर➔03-12-2015 से 03-01-2017
- जस्टिस जे. एस. खेहर➔04-01-2017 से 27-08-2017
- जस्टिस दीपक मिश्रा➔28-08-2017 से 02-10-2018
- श्री रंजन गोगोई ➔03-10-2018 से 17-11-2019
- श्री शरद अरविंद बोबड़े ➔18-11-2019 से 23-04-2021
उम्मीद है 'भारत की न्यायपालिका प्रश्नोत्तरी' लेख आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में भारत की न्यायपालिका संबंधित प्रश्न उत्तर, Judiciary of India Related Questionnaire, भारत की न्यायपालिका संबंधित प्रश्नोत्तरी दिया गया है। यह लेख कैसा लगा कमेंट में ज़रूर बताएं और अपने दोस्तों से शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
नागरिकता से संबंधित प्रश्न उत्तर
मौलिक अधिकार संबंधित प्रश्न उत्तर
Post a Comment