भारत की राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-17
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में भारत की राजभाषा (Official language of India) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। भारत के संविधान के भाग-17, अनुच्छेद 343-351 में भारत की राजभाषा संबंधित जानकारी दी गयी है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे, लेखपाल, BDO, विद्युत विभाग जेई इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में भारत की राजभाषा के प्रश्न उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत की राजभाषा से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है भारत की राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
भारत की राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-17 |
प्रश्न- संविधान के मूल भाग में कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई थी? उत्तर➔14
प्रश्न- संविधान की कौन-सी अनुसूची में भाषाओं को राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है? उत्तर➔आठवीं अनुसूची में
प्रश्न- वर्तमान में 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्या कितनी हो गई है? उत्तर➔22
प्रश्न- आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाएँ कौन-सी हैं? उत्तर➔ असमिया, बंगला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम मराठी, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू ' कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली, मैथिली, संथाली, डोगरी, बोडो
प्रश्न- मिजोरम, नागालैंड तथा मेघालय की राजभाषा कौन-सी है? उत्तर➔ अंग्रेजी
प्रश्न- हिन्दी भाषा भारत की कुल जनसंख्या के कितने प्रतिशत भाग का प्रतिनिधित्व करती है? उत्तर➔46%
प्रश्न- कितने वर्षों के लिए राजभाषा आयोग की नियुक्ति की जायेगी? उत्तर➔दस वर्ष
प्रश्न- राजभाषा आयोग की नियुक्ति किसके आदेश पर होगी? उत्तर➔राष्ट्रपति
प्रश्न- प्रथम राजभाषा आयोग का गठन कब किया गया? उत्तर➔1955
प्रश्न- राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर➔बी.जी. खेर
प्रश्न- इस आयोग ने अपना प्रतिवेदन कब दिया? उत्तर➔ 1956 ई. में
प्रश्न- संसदीय विधान कार्य अंग्रेजी में चलने तथा उसके अधिकृत हिन्दी अनुवाद की व्यवस्था का आदेश राष्ट्रपति द्वारा कब जारी किया गया? उत्तर➔27 अप्रैल, 1960
प्रश्न- दो स्थायी राजभाषा आयोग कब स्थापित किए गए? उत्तर➔1961
प्रश्न- राजभाषा (विधायी) आयोग को कब समाप्त कर दिया गया? उत्तर➔1976
प्रश्न- विधायी आयोग के कार्य भारत सरकार के किस विभाग को सौंप दिए गए? उत्तर➔ विधायी विभाग
प्रश्न- केंद्रीय हिन्दी समिति का गठन किस वर्ष किया गया? उत्तर➔1967
प्रश्न- केंद्रीय हिन्दी समिति का अध्यक्ष कौन होता है? उत्तर➔प्रधानमंत्री
प्रश्न- देश भर में कितनी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति गठित हैं? उत्तर➔257
प्रश्न- भारतीय संघ की राजभाषा और लिपि कौन-सी हैं? उत्तर➔राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी
प्रश्न- हिन्दी को राजभाषा का दर्जा कब दिया गया? उत्तर➔1965 ई.
प्रश्न- संविधान के किस अनुच्छेद में संघ की राजभाषा और लिपि का उल्लेख किया गया है? उत्तर➔भाग-17 के अनुच्छेद-343
प्रश्न- भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद में राष्ट्रपति को राजभाषा से संबंधित कुछ विषयों में सलाह देने के लिए एक आयोग की नियुक्ति का प्रावधान है? उत्तर➔ अनुच्छेद-344 में
प्रश्न- राष्ट्रपति ने इस अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रथम राजभाषा आयोग का गठन कब किया? उत्तर➔ 1955 ई. में
प्रश्न- संविधान के किस अनुच्छेद में प्रत्येक राज्य के विधान मंडल को यह अधिकार दिया गया है कि वह आठवीं अनुसूची में अंतर्विष्ट भाषाओं में से किसी एक या अधिक को सरकारी कार्यों के लिए राज्य की सरकारी भाषा के रूप में अंगीकार कर सकता है? उत्तर➔अनुच्छेद-345 में
उम्मीद है 'भारत की राजभाषा प्रश्नोत्तरी' लेख आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में भारत की राजभाषा संबंधित प्रश्न उत्तर, Official language of India Related Questionnaire, भारत की राजभाषा संबंधित प्रश्नोत्तरी दिया गया है। यह लेख कैसा लगा कमेंट में ज़रूर बताएं और अपने दोस्तों से शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
Very Helpful
ReplyDeletePost a Comment