राजस्थान का परिचय सामान्य ज्ञान
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi शिक्षात्मक वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में राजस्थान राज्य के परिचय से संबंधित सामान्य ज्ञान दिया गया है। इस आर्टिकल में राजस्थान परिचय से संबंधित जानकारी का समावेश है जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है। यह लेख राजस्थान पुलिस, पटवारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, बिजली विभाग इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
![]() |
राजस्थान का परिचय सामान्य ज्ञान |
राजस्थान भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है तथा देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी, देश के क्षेत्रफल का 10.41% है तथा यहाँ राष्ट्रीय जनसंख्या की 5,66% जनसंख्या निवास करती है (जनगणना-2011 अंतिम आँकड़े)। यह पश्चिम में पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा है।
वर्तमान राजस्थान प्रदेश का गठन देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् 22 देशी रियासतों को मिलाकर किया गया था। इसमें अजमेर को सन् 1956 में सम्मिलित किया गया था। इससे पूर्व यह राजपूताना कहलाता था। राजपूताना शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जार्ज थॉमस ने सन् 1800 में किया था। राजस्थान शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम कर्नल जेम्स टॉड ने सन् 1829 में अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'Annuals and Antiquities of Rajasthan' में किया था।
भौगोलिक दृष्टि से राज्य को चार प्रमुख क्षेत्रों यथा- बंजर पहाड़ियों, चट्टानी तथा रेतीले मैदानों से आच्छादित पश्चिमी रेगिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात से प्रारंभ होकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक अरावली पहाड़ियाँ, पूर्वी भूभाग : उपजाऊ नम भूमि तथा दक्षिण पूर्वी पठार में बाँटा जा सकता है। माही, चंबल और बनास राज्य की तीन प्रमुख नदियाँ हैं। राज्य में विविध जलवायु की स्थिति है, यह अर्द्ध शुष्क से शुष्क तक है। यह प्रशासनिक रूप से 7 संभाग तथा 33 जिलों में विभाजित है।
राजस्थान भारत के प्रमुख आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत में आने वाला हर पाँचवाँ विदेशी पर्यटक राजस्थान आता है। यहाँ देशी व विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के पर्यटन आकर्षण के केंद्र हैं। राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण केंद्रों में शाही रेलगाड़ियाँ (पैलेस ऑन व्हील्स और राजस्थान रोयल ऑन व्हील्स), किले, महल और हवेलियों, मेले और त्यौहार, हस्तशिल्प, विरासत होटल, साहसिक पर्यटन, ग्रामीण व पर्यावरण पर्यटन, धार्मिक पर्यटन व मंदिरों की स्थापत्य कला, लोक व शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य आदि है, जो कि राज्य में पर्यटकों को आकर्षित करते है।
राजस्थान: एक नजर में
प्रशासनिक ढाँचा
वन विभाग
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग
पर्यटन विभाग
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीद है यह 'राजस्थान: एक परिचय' सामान्य ज्ञान लेख आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल से आपको राजस्थान gk, राजस्थान GK इन हिंदी, Rajasthan General Knowledge in Hindi, Rajasthan Samanya Gyan, राजस्थान सामान्य ज्ञान हिंदी इत्यादि की जानकारी मिलेगी। यदि आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
0 Comments