राज्य कार्यपालिका से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-6
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में राज्य कार्यपालिका (State Executive) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। भारतीय संविधान के भाग-6, अनुच्छेद 153-167 में राज्य कार्यपालिका का वर्णन है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में राज्य कार्यपालिका प्रश्न-उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य कार्यपालिका से संबंधित प्रश्न पूछें जाते है। तो आइए जानते है राज्य कार्यपालिका से संबंधित प्रश्न उत्तर-
![]() |
राज्य कार्यपालिका से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-6 |
प्रश्न- राज्यपाल की नियुक्ति किस अनुच्छेद में वर्णित है? उत्तर➔2 अनुच्छेद-155
प्रश्न- किसी राज्य की कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित होती है? उत्तर➔राज्यपाल में
प्रश्न- राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔ राष्ट्रपति
प्रश्न- राज्यपाल का कार्यकाल कितना है? उत्तर➔5 वर्ष
प्रश्न- राज्यपाल का वेतन भत्ता किस कोष से आता है? उत्तर➔ राज्य की संचित निधि से
प्रश्न- राज्यपाल कब तक अपने पद पर बना रहता है? उत्तर➔ जब तक राष्ट्रपति चाहे
प्रश्न- राज्यपाल किसके प्रसादपर्यंत कार्य करता है? उत्तर➔राष्ट्रपति के
प्रश्न- संविधान में किस पर महाभियोग चलाने के लिए कोई प्रावधान नहीं है? उत्तर➔ राज्यपाल
प्रश्न- राज्य विधानसभा में किसकी पूर्व अनुमति से धन विधेयक प्रस्तुत किया जा सकता है? उत्तर➔राज्यपाल की
प्रश्न- राजकीय विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति कौन होता है? उत्तर➔राज्य का राज्यपाल
प्रश्न- राज्य सरकार के कार्य किसके नाम से कार्यान्वित किए जाते हैं? उत्तर➔राज्य के राज्यपाल
प्रश्न- राज्य वित्त आयोग का गठन कौन करता है? उत्तर➔राज्यपाल
प्रश्न- राज्यपाल द्वारा राज्य की विधान सभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय के कितने सदस्य नामित किए जा सकते हैं? उत्तर➔एक सदस्य
प्रश्न- क्या भारत के मुख्य न्यायमूर्ति की तुलना में राज्यपालों को उनके राज्यों में अग्रता प्रदान की गई है? उत्तर➔ हाँ
प्रश्न- भारत में किसी राज्य की पहली महिला राज्यपाल कौन बनी थीं? उत्तर➔श्रीमती सरोजिनी नायडू
प्रश्न- भारत के किस राज्य में प्रथम महिला राज्यपाल बनी थीं? उत्तर➔उत्तर प्रदेश में
प्रश्न- पंजाब का राज्यपाल अपने दायित्व के साथ-साथ कहाँ का प्रशासक होता है? उत्तर➔ चंडीगढ़ का
प्रश्न- राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है? उत्तर➔ राज्यपाल
प्रश्न- राज्यपाल अपना त्याग-पत्र किसे देता है? उत्तर➔राष्ट्रपति को
प्रश्न- राज्यपाल हेतु न्यूनतम आयु क्या रखी गई है? उत्तर➔35 वर्ष
प्रश्न- 'राज्य सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समान है' ये शब्द किसके हैं? उत्तर➔ सरोजिनी नायडू
प्रश्न- राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है? उत्तर➔ विधानमंडल द्वारा
प्रश्न- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔ राज्यपाल
प्रश्न- राज्यपाल की मुख्य भूमिका क्या है केंद्र व राज्य के मध्य की कड़ी राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है? उत्तर➔उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न- किस राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा राज्यपाल शासन भी लागू किया जा सकता है? उत्तर➔जम्मू-कश्मीर
प्रश्न- जम्मू-कश्मीर का 'सद्र-ए-रियासत' पद नाम बदलकर राज्यपाल कब कर दिया गया? उत्तर➔ 1965 में
प्रश्न- राज्य सरकार को कौन भंग कर सकता है? उत्तर➔ राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति
यह भी पढ़ें:-
प्रश्न- 1956 में किए गए 7वें संशोधन के अनुसार एक व्यक्ति कितने राज्यों का राज्यपाल हो सकता है? उत्तर➔दो या अधिक
प्रश्न- 1972 में उत्तर-पूर्व क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार कितने राज्यों का एक ही राज्यपाल था? उत्तर➔ पाँच
प्रश्न- किस अनुच्छेद में राज्यपाल के लिए नियुक्त व्यक्ति की योग्यताएँ लिखित हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 157 व 158
प्रश्न- राज्यपाल के निर्वाचन हेतु कितनी आयु आवश्यक है? उत्तर➔ 35 वर्ष
प्रश्न- राज्यपाल अपना पद ग्रहण करने से पूर्व पद की शपथ किसके सम्मुख लेता है? उत्तर➔उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न- राज्यपाल की पदावधि कितने वर्ष होती है? उत्तर➔5 वर्ष
प्रश्न- दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल होने पर वेतन निर्धारित करता है? उत्तर➔ राष्ट्रपति
प्रश्न- आंग्ल भारतीय समुदाय के कितने सदस्य राज्यपाल विधान सभा हेतु मनोनीत करता है? उत्तर➔ एक
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यपाल विधानमंडल के समक्ष राज्य के वार्षिक बजट को प्रस्तुत करवाता है? उत्तर➔ अनुच्छेद 202
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार राज्यपाल धन विधेयक और अनुदानों की माँगों को विधानमंडल में प्रस्तुत करने की सिफारिश करता है? उत्तर➔अनुच्छेद 207
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति के भीतर किसी अपराध से संबंधित दंड (मृत्यु दंड को छोड़कर) को क्षमा कर सकता है? उत्तर➔अनुच्छेद 261
प्रश्न- विधानसभा द्वारा पारित विधेयक पर अनुमति देने या इनकार करने का अधिकार किसको है? उत्तर➔राज्यपाल
प्रश्न- किसके विरुद्ध महाभियोग नहीं लाया जा सकता? उत्तर➔राज्यपाल
प्रश्न- प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन कब किया गया? उत्तर➔1966
प्रश्न- भगवान सहाय समिति का गठन कब किया गया? उत्तर➔1970
प्रश्न- राजमन्नार समिति की स्थापना कब की गई? उत्तर➔1969
प्रश्न- सरकारिया आयोग की स्थापना कब की गई? उत्तर➔1983
प्रश्न- अंतरराज्यीय परिषद की उपसमिति ने सरकारिया आयोग की सिफारिश पर कब सहमति दी? उत्तर➔7 दिसंबर, 1991
प्रश्न- भारतीय संविधान की समीक्षा के लिए 11 सदस्यीय राष्ट्रीय आयोग के गठन की अधिसूचना सरकार ने कब जारी की? उत्तर➔22 फरवरी, 2000
प्रश्न- इस राष्ट्रीय आयोग का अध्यक्ष कौन था? उत्तर➔एम.एन. वेंकटचेलैया
प्रश्न- पुंछी आयोग का गठन कब किया गया? उत्तर➔2007
प्रश्न- पुंछी आयोग के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर➔मदन मोहन पुंछी
प्रश्न- पुंछी आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को कब सौंपी? उत्तर➔2010
प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक महाधिवक्ता होगा? उत्तर➔अनुच्छेद 165
प्रश्न- महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔राज्यपाल
मुख्यमंत्री से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
प्रश्न- राज्य विधानमंडल की वास्तविक शक्ति किसमें निहित होती है? उत्तर➔मुख्यमंत्री व उसकी मंत्रिपरिषद में
प्रश्न- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर➔राज्यपाल
प्रश्न- मंत्रिमंडल के सदस्यों के मध्य विभागों का बँटवारा कौन करता है? उत्तर➔मुख्यमंत्री
प्रश्न- राज्यपाल की सलाह व सहायता हेतु मंत्रिपरिषद का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है? उत्तर➔अनुच्छेद 163
प्रश्न- मुख्यमंत्री की नियुक्ति किस अनुच्छेद के तहत होती है? उत्तर➔अनुच्छेद 164
प्रश्न- राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है? उत्तर➔मुख्यमंत्री
प्रश्न- विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम् आयु क्या है? उत्तर➔25 वर्ष
प्रश्न- राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व कौन करता है? उत्तर➔ मुख्यमंत्री
प्रश्न- भारत में पहली बार किस राज्य की मुख्यमंत्री एक दलित महिला बनीं? उत्तर➔उत्तर प्रदेश
प्रश्न- भारत के किसी राज्य में किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल सबसे अधिक रहा? उत्तर➔ज्योति बसु
प्रश्न- ज्योति बसु किस राज्य के मुख्यमंत्री रहे? उत्तर➔पश्चिम बंगाल
प्रश्न- राज्य की मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? उत्तर➔ मुख्यमंत्री
प्रश्न- किसी राज्य में मुख्यमंत्री बनने वाली प्रथम महिला कौन थीं? उत्तर➔- सुचेता कृपलानी
प्रश्न- राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच की कड़ी होती है? उत्तर➔ मुख्यमंत्री
प्रश्न- किस राज्य में पहली महिला मुख्यमंत्री बनी? उत्तर➔उत्तर प्रदेश
प्रश्न- किसी राज्य का पहला साम्यवादी मुख्यमंत्री कौन था? उत्तर➔ई.एम.एस. नम्बूदरीपाद (केरल)
उम्मीद है 'राज्य कार्यपालिका प्रश्नोत्तरी' लेख आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में राज्य कार्यपालिका संबंधित प्रश्न उत्तर, State Executive Related Questionnaire, राज्य कार्यपालिका संबंधित प्रश्नोत्तरी दिया गया है। यह लेख कैसा लगा कमेंट में ज़रूर बताएं और अपने दोस्तों से शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद!
यह भी पढ़ें:-
नागरिकता से संबंधित प्रश्न उत्तर
मौलिक अधिकार संबंधित प्रश्न उत्तर
NICE MAM अछे प्रश्न है जो MPPSC और अन्य सभी परीक्षा के लिए उपयोगी है
ReplyDeletePost a Comment