राज्य विधानमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-6

राज्य विधानमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-6

नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में राज्य विधानमंडल (State Legislature) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है। भारतीय संविधान के भाग-6, अनुच्छेद 168-212 में राज्य विधानमंडल का वर्णन है। यह आर्टिकल उन उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। इस आर्टिकल में राज्य विधानमंडल प्रश्न उत्तर को वन लाइनर प्रारूप में दिया गया है। अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य विधानमंडल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। तो आइए जानते है राज्य विधानमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर-

राज्य विधानमंडल संबंधित प्रश्न उत्तर, State Legislature Related Questionnaire, राज्य विधानमंडल प्रश्नोत्तरी
राज्य विधानमंडल से संबंधित प्रश्न उत्तर || भारत का संविधान भाग-6

विधान परिषद से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक विधानमंडल होगा? उत्तर➔अनुच्छेद 168

प्रश्न- भारत के कितने राज्यों में द्विसदनात्मक विधान मंडल हैं? उत्तर➔7 राज्यों में 

प्रश्न- विधान परिषद की सदस्य संख्या कम-से-कम कितनी होनी चाहिए? उत्तर➔40

प्रश्न- किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? उत्तर➔जम्मू-कश्मीर

प्रश्न- विधान परिषद को समाप्त करने वाला अंतिम राज्य कौन-सा है? उत्तर➔ तमिलनाडु

प्रश्न- राज्य विधान मंडल में किसे समाप्त किया जा सकता है किंतु भंग नहीं? उत्तर➔विधान परिषद

प्रश्न- विधान परिषद का कार्यकाल कितना है? उत्तर➔6 वर्ष का

प्रश्न- विधान परिषद के सदस्यों की न्यूनतम् आयु क्या है? उत्तर➔30 वर्ष

प्रश्न- एक वर्ष में विधान परिषद की कितनी बैठकें होती हैं? उत्तर➔दों

प्रश्न- विधान परिषद के कितने सदस्य विधानसभा द्वारा चुने जाते हैं? उत्तर➔एक-तिहाई

प्रश्न- विधान परिषद के कितने सदस्य राज्य के राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते है? उत्तर➔ 1/6 भाग

प्रश्न- विधान परिषद संविधान के किस अनुच्छेद में है? उत्तर➔अनुच्छेद-169

प्रश्न- विधान परिषद में कितने सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं? उत्तर➔एक तिहाई

प्रश्न- उत्तर प्रदेश में राज्यपाल विधान परिषद के कितने सदस्य मनोनीत करता है? उत्तर➔18 सदस्य

प्रश्न- विधान परिषद का सभापति कौन होता है? उत्तर➔विधान परिषद के सदस्यों में से चुने जाने वाला व्यक्ति

प्रश्न- किसके निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई सामान्य निर्वाचन सूची का प्रयोग नहीं किया जाता है? उत्तर➔विधान परिषद

प्रश्न- क्या राज्य की विधान परिषद की कोई वित्तीय शक्तियाँ होती हैं? उत्तर➔नहीं

प्रश्न- भारत के किसी राज्य में विधान परिषद को कौन बना सकता है या समाप्त कर सकता है? उत्तर➔राज्य विधानसभा द्वारा इस आशय का संकल्प पारित किए जाने के बाद संसद

प्रश्न- जो व्यक्ति सांसद न हो क्या उसे मंत्री नियुक्त किया जा सकता है? उत्तर➔ हाँ, पर उसे 6 माह के भीतर संसद सदस्य बनना होगा

प्रश्न- भारत के राज्यों में से किसमें अब तक विधान परिषद नहीं है यद्यपि सप्तम् संशोधन अधिनियम,1956 में उसके लिए उपबंध है? उत्तर➔ मध्यप्रदेश

प्रश्न- संसद द्वारा राज्य विधान सभा के प्रस्तावों के आधार पर 1969 में किन राज्यों की विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया? उत्तर➔पंजाब तथा पश्चिम बंगाल

प्रश्न- 1985 में किस राज्य की विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया? उत्तर➔आंध्र प्रदेश

प्रश्न- 1986 में किस राज्य की विधान परिषद को समाप्त कर किया गया? उत्तर➔ तमिलनाडु

प्रश्न- 2007 में किस राज्य में पुनः विधान परिषद का गठन किया गया? उत्तर➔आंध्र प्रदेश

प्रश्न- विधान परिषद के सभापति तथा उपसभापति कब तक अपने पद पर बने रहते है-सदन की सदस्यता तक

प्रश्न- विधान परिषद की वर्ष में कम से कम कितनी बैठकें होनी चाहिए? उत्तर➔ दो

यह भी पढ़ें:- 

नागरिकता से संबंधित प्रश्न उत्तर

मौलिक अधिकार संबंधित प्रश्न उत्तर

 विधान परिषद की सदस्य संख्या

  • उत्तर प्रदेश➔100
  • महाराष्ट्र➔78
  • कर्नाटक➔75
  • बिहार➔75
  • आंध्र प्रदेश➔50
  • तेलंगाना➔40
  • जम्मू-कश्मीर➔36

 विधान सभा से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न- राज्य की विधान सभा का गठन संविधान के किस अनुच्छेद में है अनुच्छेद? उत्तर➔170

प्रश्न- किसी राज्य की विधान सभा में अधिकतम् कितने सदस्य हो सकते हैं? उत्तर➔500

प्रश्न- किसी राज्य की विधान सभा में न्यूनतम कितने सदस्य हो सकते हैं? उत्तर➔ 60

प्रश्न- किन राज्यों की विधान सभाओं में सदस्यों की संख्या 60 से भी कम है? उत्तर➔गोवा, मिजोरम व सिक्किम

प्रश्न- किस राज्य में विधान सभा सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है? उत्तर➔ उत्तर प्रदेश

प्रश्न- सर्वप्रथम किस राज्य की विधान सभा का विघटन उसकी प्रथम बैठक से पहले करा दिया गया था? उत्तर➔केरल का

प्रश्न- विधान सभा अध्यक्ष अपना त्याग-पत्र किसे सौंपता है? उत्तर➔विधान सभा उपाध्यक्ष को

प्रश्न- राज्य की विधान सभा के सत्रावसान के आदेश किसके द्वारा किए जाते हैं? उत्तर➔विधान सभा अध्यक्ष द्वारा

प्रश्न- विधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन की देख-रेख कौन करता है? उत्तर➔ निर्वाचन आयोग

प्रश्न- किस राज्य की विधान सभा में दो महिलाओं की नियुक्ति राज्यपाल कर सकता है? उत्तर➔जम्मू-कश्मीर

प्रश्न- राज्य विधान सभा द्वारा पारित कुछ विधियों के लिए किसकी अनुमति आवश्यक है? उत्तर➔ भारत के राष्ट्रपति की

प्रश्न- यदि किसी राज्य विधान सभा के निर्वाचन में निर्वाचित घोषित होने वाला प्रत्याशी अपनी जमानत राशि खो देता है तो उसका अर्थ है कि? उत्तर➔ निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी की संख्या बहुत अधिक थी

प्रश्न- राज्य विधान सभा द्वारा पारित साधारण विधेयक विधान परिषद द्वारा अधिकतम कितनी अवधि तक विलम्बित किया जा सकता है? उत्तर➔4 महीने

प्रश्न- राज्य में धन विधेयक को कहाँ प्रस्तुत किया जाता है? उत्तर➔विधान सभा

प्रश्न- विधान सभा में राज्य मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है? उत्तर➔ विधान सभा के

प्रश्न- किस संशोधन द्वारा विधान सभा में निर्वाचित सदस्यों के दल-बदल पर रोक लगाई गई थी? उत्तर➔ 52वें संशोधन द्वारा

प्रश्न- विधान सभा सदस्य के लिए न्यूनतम् आयु कितनी होती है? उत्तर➔25 वर्ष

प्रश्न- उत्तर प्रदेश में विधान सभा सदस्यों की संख्या कितनी है? उत्तर➔403

प्रश्न- विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है? उत्तर➔5वर्ष

प्रश्न- विधान सभा चुनाव किस आधार पर होते हैं? उत्तर➔वयस्क मताधिकार

प्रश्न- कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? उत्तर➔ विधान सभा अध्यक्ष

प्रश्न- विधान सभा सदस्य चुने बिना कोई मंत्री अपने पद पर कितने समय तक रह सकता है? उत्तर➔6माह

प्रश्न- किस राज्य की विधान सभा में सदस्यों की संख्या सबसे कम है? उत्तर➔सिक्किम

प्रश्न- उत्तर प्रदेश के बाद किन राज्यों में सबसे अधिक विधान सभा सदस्य हैं? उत्तर➔ महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल में

प्रश्न- किन संघ शासित क्षेत्र में विधान सभाएं हैं? उत्तर➔दिल्ली व पुडुचेरी

प्रश्न- कौन-से अनुच्छेद में विधान सभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, सभापति और उपसभापति के वेतन और भत्ते दिए गए हैं? उत्तर➔अनुच्छेद-186 में

प्रश्न- 44वें संशोधन द्वारा विधान सभा के कार्यकाल की अवधि कितनी है? उत्तर➔5 वर्ष

प्रश्न- आपात काल में इसकी अवधि एक बार में कितने वर्ष बढ़ाई जा सकती है? उत्तर➔1 वर्ष

प्रश्न- किस अनुच्छेद के अनुसार सदस्य के निर्वाचन की योग्यता/अयोग्यता के बारे में राज्यपाल का विनिश्चय अंतिम होगा? उत्तर➔ अनुच्छेद 192

प्रश्न- विधान सभा की कार्यवाही के लिए कुल सदस्य संख्या कितनी होनी चाहिए? उत्तर➔कुल सदस्य संख्या का 10%

प्रश्न- विधान मंडल के सदन में मंत्रिपरिषद के किसी सदस्य द्वारा रखा गया विधेयक क्या कहलाता है? उत्तर➔ सरकारी विधेयक

प्रश्न- राज्य विधानमंडल संविधान की कौन-सी सूची में शामिल विषयों पर कानून बना सकते है? उत्तर➔ 7वीं अनुसूची की तृतीय सूची (समवर्ती सूची)

प्रश्न- जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में अस्थायी उपबंध कौन-से अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔अनुच्छेद 370

प्रश्न- महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के संबंध में विशेष उपबंध कौन-से अनुच्छेद में है? उत्तर➔ अनुच्छेद 371

प्रश्न- नागालैंड राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔अनुच्छेद 371-A

प्रश्न- असम राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔अनुच्छेद 371-B

प्रश्न- मणिपुर राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-C

प्रश्न- आंध्र प्रदेश के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-D

प्रश्न- आंध्र प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का उपबंध किस अनुच्छेद में है? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-E

प्रश्न- सिक्किम राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-F

प्रश्न- मिजोरम राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-G

प्रश्न- अरुणाचल प्रदेश राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-H

प्रश्न- गोवा राज्य के संबंध में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद में हैं? उत्तर➔ अनुच्छेद 371-I

विधान सभा की सदस्य संख्या

  • अरुणाचल प्रदेश➔60
  • असम➔126
  • आंध्र प्रदेश➔175
  • ओडिशा➔147
  • उत्तर प्रदेश➔403
  • उत्तराखंड➔70
  • कर्नाटक➔224
  • गुजरात➔182
  • गोवा➔40
  • छत्तीसगढ़➔90
  • जम्मू-कश्मीर➔87
  • झारखंड➔81
  • तमिलनाडु➔234
  • केरल➔140
  • तेलंगाना➔119
  • नागालैंड➔60
  • पंजाब➔117
  • पश्चिम बंगाल➔294
  • बिहार➔243
  • मणिपुर➔60
  • मध्य प्रदेश➔230
  • महाराष्ट्र➔288
  • मिजोरम➔40
  • मेघालय➔60
  • राजस्थान➔200
  • सिक्किम➔32
  • हरियाणा➔90
  • हिमाचल प्रदेश➔68
  • त्रिपुरा➔60
  • दिल्ली➔70
  • पुदुचेरी➔30

उम्मीद है 'राज्य विधानमंडल प्रश्नोत्तरी' लेख आपको पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में राज्य विधानमंडल संबंधित प्रश्न उत्तर, State Legislature Related Questionnaire, राज्य विधानमंडल प्रश्नोत्तरी दिया गया है। यह लेख कैसा लगा कमेंट में ज़रूर बताएं और अपने दोस्तों से शेयर करना ना भूले। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें:-

उच्च न्यायालय संबंधित प्रश्न उत्तर
भारत में स्थानीय स्वशासन संबंधित प्रश्न उत्तर

0/Post a Comment/Comments