उत्तर प्रदेश का परिचय सामान्य ज्ञान | Uttar Pradesh Introduction GK in Hindi
नमस्कार दोस्तों, Exams Tips Hindi एजुकेशनल वेबसाइट में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के परिचय से संबंधित जानकारी (Uttar Pradesh Introduction GK) दी गई है। जैसा कि हम जानते है, उत्तर प्रदेश, भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत ज़्यादा कम्पटीशन रहता है। यह लेख उन आकांक्षीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश सिविल सर्विस (UPPSC), UPSSSC, विद्युत विभाग, पुलिस, टीचर, सिंचाई विभाग, लेखपाल, BDO इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। तो आइए जानते है उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारी-
![]() |
उत्तर प्रदेश का परिचय सामान्य ज्ञान | Uttar Pradesh Introduction GK in Hindi |
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल - 2.40.929 वर्ग किमी. है जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32.87.263 वर्ग किमी. का लगभग 7.33%) क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत में चौथा स्थान है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेश - उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेश उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड एवं केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली (8 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश) हैं।
सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला - सोनभद्र (4 राज्य) बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ हैं।
सीमावर्ती देश - नेपाल
उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां - गंगा, यमुना, रामगंगा, गोमती, केन, बेतवा और घाघरा है।
देश में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है - गेहूं उत्पादन/ कुल खाद्यान्न उत्पादन दूध उत्पादन/कुल पशु धन/गन्ना उत्पादन/आलू उत्पादन/ रेलमार्ग/ बैंक शाखाएं एवं पोस्ट ऑफिस में।
मौसम - ग्रीष्म ऋतु (मार्च से जून) वर्षा ऋतु (मध्य जून से सितंबर) शीत ऋतु (अक्तूबर से फरवरी)।
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा - गोरखपुर में होती है, जबकि सबसे कम वर्षा मथुरा में होती है।
2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के आधार पर- उत्तर प्रदेश की सकल जनसंख्या - 199,812,231
है। (भारत की कुल जनसंख्या का 16.51%)
महिलाएं - 95,331,831
पुरुष - 104,480,510
स्त्री-पुरुष अनुपात - 912:1000
जनघनत्व - 829 प्रति वर्ग किमी.
जनसंख्या में दशकीय वृद्धि दर - 20.2%
प्रदेश में शहरी जनसंख्या- 44,495,063 (22.27%)
ग्रामीण जनसंख्या - 155,317,278 (77.73%)
प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे निवासित जनसंख्या (2011-12) - 29.43%
जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (2010-14)
पुरुष - 62.9
महिला - 65.4
उत्तर प्रदेश में कुल साक्षरता दर (2011)- 67.7%
पुरुष- 77.3%
स्त्री - 57.2%
नगरीय साक्षरता दर (2011)- 75.1% है।
पुरुष- 80.4%
स्त्री- 69.2%
ग्रामीण साक्षरता दर (2011)- 65.5%
पुरुष- 76.3%
स्त्री-53.7%
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों का विवरण निम्नवत है-
आर्थिक संभाग क्षेत्र - 4
मंडलों की संख्या - 18
जिलों की संख्या - 75
नगरों एवं नगर समूहों की संख्या - 915
ग्राम पंचायतें - 5,9019
न्याय पंचायतें - 8135
तहसीलें - 350
सामुदायिक विकास खंड - 821
नगर पंचायत - 457
नगर पालिका परिषद - 198
➤ उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शाहजहांपुर को 17वां नगर निगम घोषित किया गया है।
कुल ग्राम - 1,06,774
आबाद ग्राम - 97,814
परिवहन एवं संचार की स्थिति
➤ प्रदेश में कुल सड़क मार्ग की लंबाई - 681 हजार किमी. है।
➤ उत्तर प्रदेश में डाकघरों की संख्या - 17,670 है।
➤ दूरदर्शन केंद्रों की संख्या - 3 है।
➤ उत्तर प्रदेश में आकाशवाणी केंद्र - 13 है।
➤ प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 8,711 किमी है।
➤ उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई की दृष्टि से देश में स्थान प्रथम है।
➤ प्रदेश से हो कर गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-2) है।
➤ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थापना 1972 में की गई।
➤ यमुना एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई (ग्रेटर नोएडा से आगरा तक) 165.53 किमी. है।
➤ यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना 2001 में की गई।
➤ उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की स्थान 2004 में की गई।
➤ प्रदेश में प्रथम रेलगाड़ी इलाहाबाद से कानपुर के बीच 1859 में चलाई गई थी।
➤ उत्तर प्रदेश का रेलमार्गों की लंबाई की दृष्टि से देश में स्थान प्रथम (9077.45 किमी.) है।
➤ सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा इलाहाबाद से नैनी के बीच संचालित की गई।
उत्तर प्रदेश में शिक्षा
➤ उत्तर प्रदेश में डीम्ड विश्वविद्यालयों की संख्या 8 है।
➤ राज्य विश्वविद्यालयों की संख्या - 31 है।
➤ प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या 6 है।
उत्तर प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय
1. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
2. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी
3. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ
4. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
5. राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, रायबरेली
6. रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी
➤ उत्तर प्रदेश के लोकसभा सदस्यों की संख्या 80 है।
➤ उत्तर प्रदेश के राज्य सभा सदस्यों की संख्या 31 है।
➤ उत्तर प्रदेश के विधान सभा सदस्यों की संख्या 404 है। (403+1 एंग्लो इंडियन)
➤ उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्यों की संख्या 100 है।
कृषि से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
➤ उत्तर प्रदेश में कृषि जलवायु प्रदेशों की संख्या है।
➤ किसान बही योजना की शुरुआत 1992 में की गई।
➤ चकबंदी योजना की शुरूआत 1954 में की गई।
➤ प्रदेश की सबसे पुरानी नहर पूर्वी यमुना नहर (1830) है।
➤ उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर शारदा नहर है।
➤ किसान मित्र योजना की शुरुआत 18 जून, 2001 में की गई।
➤ ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना की शुरुआत 2009 में हुई।
➤ प्रदेश में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता - 335 ग्राम प्रतिदिन है। जबकि भारत में 351 ग्राम प्रतिदिन है।
➤ गोकुल पुरस्कार योजना दुग्ध उत्पादन से संबंधित है।
➤ कृषि निर्यात जोन आगरा (आलू), लखनऊ (आम) सहारनपुर (आम) में स्थापित किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में सिंचाई
➤ शुद्ध सिंचित क्षेत्र - 144 लाख हैक्टेयर
➤ सकल सिंचित क्षेत्रफल-209.65 लाख हैक्टेयर
➤ कुल सृजन योग्य सिंचन क्षमता - 366.02 लाख हेक्टेयर (अनुमानित)
➤ सिंचन क्षमता का कुल उपयोग - 245.60 लाख हैक्टयेर अनुमानित
विभिन्न साधनों द्वारा शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल का प्रतिशत विवरण
नलकूप⟹ 70.8%
नहर⟹ 17.2%
कुआं⟹ 10.2%
तालाब, झील तथा पोखर⟹ 1.3%
अन्य⟹ 0.5%
उत्तर प्रदेश में वन एवं वन जीव
➤ India State of Forest Report (ISFR)- 2017 के अनुसार कुल अभिलिखित वन - 16,582 वर्ग किमी.
➤ ISFR-2017 के अनुसार अभिलिखित वन प्रतिशत - 6.88%
➤ उत्तर प्रदेश में कुल वृक्षावरण एवं वनावरण प्रतिशत 9.18 प्रतिशत, भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष वनावरण अंतर्गत क्षेत्रफल - 14,679 वर्ग किमी (कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 6.09%)
➤ उत्तर प्रदेश में कुल वन्य जीव संरक्षण केंद्र 26 है।
➤ उत्तर प्रदेश में कुल वन्य जीव विहार 18 है।
➤ उत्तर प्रदेश में कुल पक्षी विहार 7 है।
➤ उत्तर प्रदेश में कुल राष्ट्रीय उद्यान 1 (दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, लखीमपुर खीरी) है।
➤ सर्वाधिक एवं सबसे कम वन प्रतिशत वाले दो जिले क्रमशः सोनभद्र एवं संत रविदास नगर आपरेशन ग्रीन योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2001 से हुई।
➤ उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना वन्य जीव विहार (1957) चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार (चंदौली) है।
➤ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव विहार हस्तिनापुर वन्य जीव विहार (मेरठ) है।
➤ उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा वन्य जीव विहार पटना वन्य जीव विहार (एटा) है।
➤ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पक्षी विहार लाख बहोशी पक्षी विहार (कन्नौज) है।
➤ उत्तर प्रदेश का पहला (1984) एवं सबसे छोटा पक्षी विहार-शहीद चंद्रशेखर आजाद (नवाबगंज) पक्षी विहार (उन्नाव) है।
➤ उत्तर प्रदेश का पहला ग्राम वन बेलहत्थी ग्राम (सोनभद्र) है।
उत्तर प्रदेश में खनिज
➤ भू-तत्व एवं खनिज कर्म निदेशालय की स्थापना 1955 में की गई।
➤ उ.प्र. राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 23 मार्च, 1974 में की गई।
➤ प्रथम खनिज नीति - दिसंबर, 1998 को घोषित की गई।
➤ डायस्पोर उत्पादन में उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान प्रथम है।
➤ यूरेनियम ललितपुर में पाया जाता है।
➤ हीरा बांदा में पाया जाता है।
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र
➤ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा उद्योग हथकरघा उद्योग (कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार देने वाला उद्योग) है।
➤ प्रदेश में औपचारिक स्वीकृति प्राप्त विशेष आर्थिक क्षेत्र 31 है।
➤ प्रथम चीनी मिल की स्थापना प्रतापपुर, देवरिया (1903) में की गई।
➤ चीनी उत्पादन में देश में प्रदेश का दूसरा स्थान है।
➤ उत्तर भारत का मानचेस्टर कानपुर है।
➤ भारत स्टील रोलिंग मिल मुजफ्फरनगर में है।
➤ रेल पहिया कारखाना रायबरेली (निर्माणाधीन) इंडियन पॉली फाइबर्स लिमिटेड बाराबंकी में स्थापित किया गया है।
➤ वैद्यनाथ आयुर्वेदिक औषधि फर्म नैनी (इलाहाबाद) में स्थापित किया गया है।
➤ हिंदुस्तान केबिल लिमिटेड नैनी इलाहाबाद में त्रिवेणी स्टूक्चरल्स लिमिटेड नैनी इलाहाबाद में है।
➤ आयुध उपस्कर कारखाना हजरतपुर, कानपुर में है।
➤ अफीम कारखना गाज़ीपुर में है।
➤ यूरिया उर्वरक इफको आंवला बरेली में है।
➤ कृत्रिम रबर कारखाना मोदीनगर बरेली में है।
➤ भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड की स्थापना गाजियाबाद में है।
➤ भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड झांसी, वाराणसी व जगदीशपुर (अमेठी) में है।
उत्तर प्रदेश में पर्यटन
➤ पर्यटन विभाग की स्थापना 1956 में की गई।
➤ पर्यटन निदेशालय की स्थापना 1972 में की गई।
➤ उ.प्र. पर्यटन विकास निगम 1971 में की गई।
➤ पर्यटन को उद्योग का दर्जा (प्रथम पर्यटन नीति) 1998 में दिया गया।
➤ नई पर्यटन नीति 2016 में घोषित की गई।
➤ हेरिटेज आर्क में क्षेत्र आगरा, लखनऊ, वाराणसी शामिल है।
➤ पर्यटन संबंधी पेइंग गेस्ट योजना 1994 में शुरू की गई।
➤ मैत्रेय परियोजना बौद्ध स्थलों के विकास से सम्बंधित है।
➤ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल स्मारक ताजमहल (1983), आगरा किला (1983), फतेहपुर सीकरी (1986) एवं कुंभ मेला (2017) है।
➤ मा. काशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान चिनहट (लखनऊ) में उपस्थित है।
उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक तत्व
➤ राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ (1962) में स्थापित है।
➤ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ (1969) में अवस्थित है।
➤ राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ में है
➤ जनजाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान लखनऊ में है।
➤ कला एवं शिल्प महाविद्यालय लखनऊ (1911) में है।
➤ भारतीय कला भवन वाराणसी (1920) में है।
➤ उत्तर प्रदेश चलचित्र निगम का गठन 1975 दिया गया।
➤ प्रदेश का एकमात्र शास्त्रीय नृत्य कत्थक है।
➤ भातखंडे संगीत संस्थान की स्थापना 1966 में की गई।
➤ इसका पूर्व नाम मौरिस कालेज ऑफ म्यूजिक था। इसकी स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी। वर्ष 1966 में इसका नाम भातखंडे संगीत संस्थान रखा गया।
➤ मोतीलाल नेहरू बाल संग्रहालय लखनऊ (1957) में है।
➤ उ.प्र. राजकीय अभिलेखागार इलाहाबाद (1947) में है।
➤ सर्वाधिक मेले (86) मथुरा में आयोजित होते हैं।
➤ कुषाण एवं गुप्तयुगीन संस्कृति का एकमात्र संग्रहालय मथुरा में है।
➤ बटेश्वर मेला आगरा में लगता है।
➤ सुलहकुल उत्सव आगरा में मनाया जाता है।
➤ चरकुला नृत्य ब्रज सेना प्रचलित है।
➤ तबला एवं सितार का आविष्कार अमीर खुसरो ने किया था।
उत्तर प्रदेश में शिक्षा की स्थिति
➤ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना 1981 में की गई।
➤ उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद की स्थापना 1972 में की गई।
➤ उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद की स्थापना 1989 में हुई।
➤ डा. अम्बेडकर इंस्टीटूयट ऑफ टैक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड़ कानपुर में अवस्थित है।
➤ हृदय रोग संस्थान एवं जे.के. कैंसर संस्थान कानपुर में है।
➤ उ.प्र. ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान की स्थापना सैफई (इटावा) (2005) में की गई।
➤ उर्दू को द्वितीय राजभाषा 1989 में घोषित किया गया।
➤ प्रदेश का पहला हिंदी पत्र बनारस अखबार (1845) था।
➤ प्रदेश का पहला उर्दू पत्र सरदल अखबार (1846) था।
उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजातियां
➤ 2011 की जनगणनानुसार प्रदेश की कुल जनसंख्या में
अनुसूचित जाति- 41357608
अनुसूचित जनजाति - 1134273
➤ प्रदेश में अनुसूचित जाति का प्रतिशत 0.6 प्रतिशत है।
➤ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला सोनभद्र है।
➤ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाला जिला सोनभद्र है।
➤ सबसे कम अनुसूचित जनजाति वाला जिला बागपत है।
➤ सबसे कम अनुसूचित जनजाति प्रतिशत वाला जिला, कन्नौज है।
➤ भारत सरकार द्वारा प्रदेश की 10 नई जनजातियों को 2003 में सूचीबद्ध किया गया।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख हस्तशिल्प
➤ उत्तर प्रदेश में चिकन का काम, जरी का काम, मिट्टी के खिलौने, कालीन, लकड़ी के खिलौने तथा फर्नीचर, सिल्क पीतल का काम आदि होता है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोकगीत
➤ कजरी, रसिया, फाग, बिरहा, चैती, आल्हा, पूरनभगत, भर्तृहरि।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य
➤ कठघोड़ा, चरकुला, करमा, पांडव, पाईडंडा धोबिया, राई थारू और शैरा
उम्मीद है 'उत्तर प्रदेश का परिचय', लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख में उत्तर प्रदेश का परिचय, उत्तर प्रदेश एक नजर में, उत्तर प्रदेश एक दृष्टि में, उत्तर प्रदेश इन्फॉर्मेशन इन हिंदी, Uttar Pradesh gk in hindi, उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, उत्तर प्रदेश की जानकारी, Uttar Pradesh General Knowledge in Hindi की जानकारी दी गयी है। यदि आप उत्तर प्रदेश से है तो कमेंट बॉक्स में अपने नाम के साथ कुछ जरूर लिखें। धन्यवाद!
Post a Comment